'अभी तो उसको एक थप्पड़ पड़ा है':संजय सिंह ने कंगना रनोट पर साधा निशाना, बोले- जेपी नड्डा जी अपनी सांसद को समझाइए

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • AAP Sanjay Singh Vs Kangana Ranaut; Parliament 2026 | Farmer CJP Protest

‘अभी तो उसको एक थप्पड़ पड़ा है’:संजय सिंह ने कंगना रनोट पर साधा निशाना, बोले- जेपी नड्डा जी अपनी सांसद को समझाइए9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

संसद में गुरुवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा सांसद कंगना रनोट का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा।

संजय सिंह ने सदन में कहा, “इनकी एक सांसद हैं। उन्होंने किसान आंदोलन में किसानों को गालियां दीं। नौजवानों के आंदोलन में नौजवानों के लिए इतनी भद्दी टिप्पणी की, मान्यवर, इस सदन के अंदर मैं कह नहीं सकता।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारी बच्चियों के चरित्र के ऊपर सवाल उठाया गया।”

इसके बाद संजय सिंह ने कहा, “मैं जेपी नड्डा जी से निवेदन करना चाहता हूं, समझाइए अपने उस सांसद को।”

अपने भाषण के दौरान संजय सिंह ने कहा, “अभी तो उसको एक थप्पड़ पड़ा। सिर्फ पांच उंगलियों के निशान पड़े थे। ऐसी बात करोगे… तो तुम्हारी सरकार को इस देश का नौजवान… पकड़ के गटर में डालने का काम करेगा।”

6 जून 2024 को कंगना रनोट को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) की महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मारा था।6 जून 2024 को कंगना रनोट को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) की महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मारा था।

कंगना ने क्या कहा था

दरअसल, हाल ही में कंगना ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, “सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात युवा हिंदू महिलाओं का व्यवहार है। वे स्वतंत्र और करियर बनाने वाली महिलाओं की जिंदगी की नकल करना चाहती हैं, लेकिन उस आजादी को कमाना नहीं चाहतीं। जो महिलाएं वास्तव में स्वतंत्र होती हैं, वे विद्रोही फैसले लेती हैं, बेबाक राय रखती हैं, परंपराओं से हटकर करियर चुनती हैं और अपने हर फैसले की जिम्मेदारी भी खुद उठाती हैं, क्योंकि वे अपने दम पर जीवन जीती हैं। वे यह सब अपने माता-पिता या परिवार की कीमत पर नहीं करतीं। यह तथाकथित पश्चिमी सोच वाली भारतीय महिलाओं की नई पीढ़ी है, जिन्हें मैं ‘जनरेशन गटर’ कहती हूं।”

वहीं, कंगना के ‘जनरेशन गटर’ वाले बयान को लेकर सोनू सूद ने कहा कि अगर कंगना ने ऐसा कहा है, तो यह बहुत शर्मनाक है। मीडिया से बातचीत के दौरान सोनू सूद ने कहा कि उन्होंने कंगना का पूरा बयान नहीं सुना है, लेकिन इस तरह की बयानबाजी से बचना चाहिए। सोनू ने कहा, ये युवा ही हैं जो कलाकारों को बनाते हैं और आपको इस मुकाम तक पहुंचने में मदद करते हैं। जब तक वे आपके साथ खड़े हैं, आप आगे बढ़ते रहेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

……………

कंगना रनोट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

‘मैं थोड़ा-बहुत यंग ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं’:सौरव दास बोले- दोस्त ने की तुलना, कंगना रनोट के साथ कॉफी पर जाने को तैयार हैं

भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट के साथ चल रही बयानबाजी के बीच सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि उनके एक दोस्त ने उनसे कहा कि वह यंग ऋतिक रोशन जैसे दिखते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • मुमताज@79, अमिताभ के लिए छोड़ी मर्सिडीज: शम्मी कपूर का प्रपोजल ठुकराया, जीतेंद्र और शशि कपूर बी ग्रेड हीरोइन मानते थे; जानिए किस्से

    शम्मी कपूर का प्रपोजल ठुकराया, जीतेंद्र और शशि कपूर बी ग्रेड हीरोइन मानते थे; जानिए किस्से|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar2:35Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सोनू सूद ने बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन: केक काटकर बांटी खुशियां, ऑफिस के बाहर उमड़े फैंस; तस्वीरें खिंचवाईं

    केक काटकर बांटी खुशियां, ऑफिस के बाहर उमड़े फैंस; तस्वीरें खिंचवाईं|जालंधर,Jalandhar - Dainik Bhaskarजालंधर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सुदेश बेरी ने पीएम मोदी को बताया विष्णु का अवतार: ‘बॉर्डर’ एक्टर बोले- मुझे प्रधानमंत्री के पैर धोकर उनका पानी पीना है

    'बॉर्डर' एक्टर बोले- मुझे प्रधानमंत्री के पैर धोकर उनका पानी पीना है|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:38Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

एक्टर अनंत नाग को 2024 का दादा साहब फाल्के अवॉर्ड:300+ फिल्मों में काम किया; मालगुड़ी डेज से प्रसिद्ध हुए, KGF में भी थे

Hindi News Entertainment Bollywood Anant Nag Honored With Dada Saheb Phalke Award 2026 | PM Modi Statement एक्टर अनंत नाग को 2024 का दादा साहब फाल्के अवॉर्ड:300+ फिल्मों में काम…

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर चाकू-पंच से हमला:पिता का आरोप- सहपाठी ने 20-22 नकाबपोश युवकों के साथ घेरकर मारा

Hindi News Local Uttar pradesh Jaunpur Jaunpur Student Attacked By Classmate And Mob | School Rivalry Case परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर चाकू-पंच से हमला:पिता का आरोप- सहपाठी ने…

You Missed

Harry Styles: Together, Together – AT&T Stadium

  • By dp
  • September 16, 2026
  • 1 views
Harry Styles: Together, Together – AT&T Stadium

एक्टर अनंत नाग को 2024 का दादा साहब फाल्के अवॉर्ड:300+ फिल्मों में काम किया; मालगुड़ी डेज से प्रसिद्ध हुए, KGF में भी थे

  • By dp
  • September 16, 2026
  • 1 views
एक्टर अनंत नाग को 2024 का दादा साहब फाल्के अवॉर्ड:300+ फिल्मों में काम किया; मालगुड़ी डेज से प्रसिद्ध हुए, KGF में भी थे

Curiosity rover spots odd ‘footprints’ on Mars | Space photo of the day for Sept. 15, 2026

  • By dp
  • September 16, 2026
  • 3 views
Curiosity rover spots odd ‘footprints’ on Mars | Space photo of the day for Sept. 15, 2026

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर चाकू-पंच से हमला:पिता का आरोप- सहपाठी ने 20-22 नकाबपोश युवकों के साथ घेरकर मारा

  • By dp
  • September 16, 2026
  • 4 views
परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर चाकू-पंच से हमला:पिता का आरोप- सहपाठी ने 20-22 नकाबपोश युवकों के साथ घेरकर मारा

The power of conversation: New David Brooks podcast considers how to find purpose and meaning in life

  • By dp
  • September 16, 2026
  • 4 views
The power of conversation: New David Brooks podcast considers how to find purpose and meaning in life

खेल सामग्री का पैसा प्रधान शिक्षिका के खाते में पहुंचा:उन्नाव में BSA के निरीक्षण में नहीं मिला सामान, बोले कार्यवाही करेंगे

  • By dp
  • September 16, 2026
  • 4 views
खेल सामग्री का पैसा प्रधान शिक्षिका के खाते में पहुंचा:उन्नाव में BSA के निरीक्षण में नहीं मिला सामान, बोले कार्यवाही करेंगे