बलरामपुर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत:पत्नी-बच्चों को गोली मारकर पति ने की आत्महत्या, पति-पत्नी और दो मासूमों के शव मिले

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Balrampur
  • Balrampur Crime News | Husband Kills Wife Children Commits Suicide

बलरामपुर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत:पत्नी-बच्चों को गोली मारकर पति ने की आत्महत्या, पति-पत्नी और दो मासूमों के शव मिलेसुजीत कुमार | बलरामपुर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के झौहना गांव में शुक्रवार शाम एक ही परिवार के चार सदस्यों की गोली लगने से मौत हो गई। घटना गोसाई पुरवा में शाम करीब 6:50 बजे हुई। मृतकों में 28 वर्षीय बजरंग गिरी, उनकी 25 वर्षीय पत्नी कोमल, तीन वर्षीय बेटी श्रद्धा और 10 माह का बेटा जयदीप शामिल हैं। सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।

प्रथम दृष्टया हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बजरंग गिरी ने पहले अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को गोली मारी और इसके बाद स्वयं को गोली मार ली। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह केवल प्रारंभिक आशंका है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जा सकेगी।

मौके से तमंचे और अन्य साक्ष्य बरामद

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, फोरेंसिक टीम और कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे घर को सील कर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके से दो देसी तमंचे और कई खोखे बरामद किए गए। फोरेंसिक टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने कारणों की जानकारी से किया इनकार

मृतक के भाई रामकुमार गिरी ने बताया कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने चारों को गोली लगी अवस्था में पाया। उन्होंने घटना के पीछे किसी कारण की जानकारी होने से इनकार किया।

मोबाइल रिकॉर्ड और पारिवारिक पहलुओं की भी होगी जांच

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि मृतक के दोनों भाइयों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मोबाइल फोन रिकॉर्ड, पारिवारिक परिस्थितियों, आर्थिक और सामाजिक पहलुओं सहित सभी संभावित कोणों से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

पूरे गांव में पसरा मातम

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से गोसाई पुरवा गांव में शोक का माहौल है। देर रात तक पुलिस की मौजूदगी में जांच जारी रही और घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। यह दर्दनाक घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    खेल सामग्री का पैसा प्रधान शिक्षिका के खाते में पहुंचा:उन्नाव में BSA के निरीक्षण में नहीं मिला सामान, बोले कार्यवाही करेंगे

    Hindi News Local Uttar pradesh Unnao Unnao BSA Inspection | School Principal Financial Irregularity Probe खेल सामग्री का पैसा प्रधान शिक्षिका के खाते में पहुंचा:उन्नाव में BSA के निरीक्षण में…

    वाराणसी में डायरेक्ट सेलिंग बैठक आयोजित:उत्क्रांति पथ ने किया मंथन, बीमारी बेरोजगारी पर मिला आयुर्वेदिक समाधान

    Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Utkranti Path Meeting In Varanasi | Ayurvedic Solution For Employment वाराणसी में डायरेक्ट सेलिंग बैठक आयोजित:उत्क्रांति पथ ने किया मंथन, बीमारी बेरोजगारी पर मिला…

    You Missed

    The power of conversation: New David Brooks podcast considers how to find purpose and meaning in life

    • By dp
    • September 16, 2026
    • 2 views
    The power of conversation: New David Brooks podcast considers how to find purpose and meaning in life

    खेल सामग्री का पैसा प्रधान शिक्षिका के खाते में पहुंचा:उन्नाव में BSA के निरीक्षण में नहीं मिला सामान, बोले कार्यवाही करेंगे

    • By dp
    • September 16, 2026
    • 2 views
    खेल सामग्री का पैसा प्रधान शिक्षिका के खाते में पहुंचा:उन्नाव में BSA के निरीक्षण में नहीं मिला सामान, बोले कार्यवाही करेंगे

    Skyrocketing fuel prices spark protests around the globe | CNN

    • By dp
    • September 16, 2026
    • 4 views
    Skyrocketing fuel prices spark protests around the globe | CNN

    वाराणसी में डायरेक्ट सेलिंग बैठक आयोजित:उत्क्रांति पथ ने किया मंथन, बीमारी बेरोजगारी पर मिला आयुर्वेदिक समाधान

    • By dp
    • September 16, 2026
    • 4 views
    वाराणसी में डायरेक्ट सेलिंग बैठक आयोजित:उत्क्रांति पथ ने किया मंथन, बीमारी बेरोजगारी पर मिला आयुर्वेदिक समाधान

    Olu Jacobs dead: Veteran Nigerian actor don die at age 84 – BBC News Pidgin

    • By dp
    • September 16, 2026
    • 4 views
    Olu Jacobs dead: Veteran Nigerian actor don die at age 84 – BBC News Pidgin

    बांदा में 5 साल की बच्ची का पैर काटना पड़ा:पिता ने मेडिकल कॉलेज पर लगाए लापरवाही का आरोप

    • By dp
    • September 16, 2026
    • 4 views
    बांदा में 5 साल की बच्ची का पैर काटना पड़ा:पिता ने मेडिकल कॉलेज पर लगाए लापरवाही का आरोप