हाथरस में कांस्टेबल पति पर पत्नी ने कराई FIR:घरेलू हिंसा, मारपीट और उत्पीड़न का आरोप, अन्य महिलाओं के संपर्क में रहता था

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Hathras
  • Hathras Police Constable Booked For Domestic Violence & Harassment

हाथरस में कांस्टेबल पति पर पत्नी ने कराई FIR:घरेलू हिंसा, मारपीट और उत्पीड़न का आरोप, अन्य महिलाओं के संपर्क में रहता थाहाथरस4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाथरस के महिला थाने में एक पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ घरेलू हिंसा और उत्पीड़न का कल देर रात मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता चारूल ने अपने पति हरीश कुमार रावत और ससुराल वालों पर मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। चारूल निवासी साकेत कॉलोनी हाथरस की शादी अलीगढ़ के अण्डला निवासी हरीश कुमार रावत के साथ 21 अप्रैल 2022 को हुई थी, जो यूपी पुलिस में कांस्टेबल है। शादी के बाद उसने एक बेटी का जन्म हुआ।

चारूल का आरोप है कि पति अन्य महिलाओं के संपर्क में रहने लगा और उनसे फोन पर बातचीत करता था। जब चारूल ने पति के मोबाइल में संदिग्ध नंबर और चैट देखकर उससे जानकारी मांगी, तो पति आगबबूला हो गया। उसने चारूल का मोबाइल जमीन पर पटक कर तोड़ दिया और कहा कि उसे घर पर ही रहना है, जबकि वह ड्यूटी में अपनी मौज-मस्ती करेगा। पति ने चारूल को जान से मारने की धमकी भी दी। चारूल ने बताया कि उसका पति उसे लगातार बेरहमी से मारता-पीटता था। परिवार में बड़े जेठ और सास भी पति का साथ देते थे और उसे गाली-गलौज व मारपीट के लिए उकसाते थे। पति उसे कभी कुछ खिलाकर मारने या खुद व परिवार के खिलाफ लिखकर आत्महत्या करने की धमकी देता था।

एक दिन पति ने रात में मारपीट कर चारूल को घर से निकालने की कोशिश की। घर में किसी ने उसका सहयोग नहीं किया और सास ने कहा कि वह इसी लायक है। मजबूरन चारूल ने अपने पिता को फोन किया। पिता ने बिचौलिए विनोद को बताया, जिन्होंने मुश्किल से उसे उसी घर में वापस रखवाया।

पुलिस कर रही मामले में जांच पड़ताल…

इसके बाद भी पति और सास उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। अंततः, चारूल के पिता ने अपने बेटे हिमांशु को भेजकर उसे केवल पहने हुए कपड़ों में अपने घर वापस बुलाया। विपक्षी ने चारूल का समस्त स्त्रीधन भी अपने पास रख लिया और उसके पिता के घर के सामने आकर गाली-गलौज की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला थाना पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    यामी गौतम एक्टिंग छोड़कर खेती करने वाली थीं:‘उरी’ नहीं चलती तो हिमाचल लौट जातीं; ‘आर्टिकल 370’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला

    Hindi News Entertainment Bollywood Yami Gautam National Award | Article 370 Success & Himachal Farming Plan यामी गौतम एक्टिंग छोड़कर खेती करने वाली थीं:‘उरी’ नहीं चलती तो हिमाचल लौट जातीं;…

    गोरखपुर में 16 साल से दूल्हा बनकर घूम रहा युवक:बोला- उर्फी जावेद को ही दुल्हनियां बनाउंगा, वरना कुंवारा रहूंगा

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Man Dressed As Groom Seeks Urfi Javed For Marriage गोरखपुर में 16 साल से दूल्हा बनकर घूम रहा युवक:बोला- उर्फी जावेद को ही…

    You Missed

    Raiders news: Raiders are expanding the role of Tre Tucker

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 0 views
    Raiders news: Raiders are expanding the role of Tre Tucker

    यामी गौतम एक्टिंग छोड़कर खेती करने वाली थीं:‘उरी’ नहीं चलती तो हिमाचल लौट जातीं; ‘आर्टिकल 370’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 0 views
    यामी गौतम एक्टिंग छोड़कर खेती करने वाली थीं:‘उरी’ नहीं चलती तो हिमाचल लौट जातीं; ‘आर्टिकल 370’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला

    Cardinals RB Jeremiyah Love ‘back to myself’ after two-game absence, eager to set tone vs. Cowboys

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 4 views
    Cardinals RB Jeremiyah Love ‘back to myself’ after two-game absence, eager to set tone vs. Cowboys

    गोरखपुर में 16 साल से दूल्हा बनकर घूम रहा युवक:बोला- उर्फी जावेद को ही दुल्हनियां बनाउंगा, वरना कुंवारा रहूंगा

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 4 views
    गोरखपुर में 16 साल से दूल्हा बनकर घूम रहा युवक:बोला- उर्फी जावेद को ही दुल्हनियां बनाउंगा, वरना कुंवारा रहूंगा

    Boca Juniors vs River Plate: Match Preview

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 6 views
    Boca Juniors vs River Plate: Match Preview

    ‘आप बुरे आदमी हो’:यश रावण का किरदार निभा रहे हैं, यह जान बेटा हुआ था हैरान, बोला- आप ऐसा कैसे कर सकते हो?

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 6 views
    ‘आप बुरे आदमी हो’:यश रावण का किरदार निभा रहे हैं, यह जान बेटा हुआ था हैरान, बोला- आप ऐसा कैसे कर सकते हो?