गोरखपुर में थार-बोलेरो के टक्कर के बाद मारपीट:गाड़ियां तोड़ी, 20 मिनट बवाल काटा, सड़क पर लगा लंबा जाम, 4 गिरफ्तार

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • Gorakhpur Road Rage: Thar Bolero Clash Sparks Chaos & Traffic Jam | Video

गोरखपुर में थार-बोलेरो के टक्कर के बाद मारपीट:गाड़ियां तोड़ी, 20 मिनट बवाल काटा, सड़क पर लगा लंबा जाम, 4 गिरफ्तारगोरखपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बशारतपुर स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के सामने शनिवार की रात करीब 9 बजे मामूली वाहन टक्कर के बाद सड़क पर जमकर बवाल हुआ। ठोकर लगने के बाद दो वाहन चालकों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गया।

.

व्यस्त मेडिकल रोड पर बीच सड़क हुए इस हंगामे से लंबा जाम लग गया और कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना के दौरान पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जबकि बाद में वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। देर रात छापा मारकर दोनों पक्षों के 4 युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शाहपुर थाने में पूछताछ चल रही है।

बवाल हंगामा करने वाले आरोपियों की पहचान एक पक्ष के भेड़ियागड़ निवासी आदर्श कुमार उर्फ अंकित श्रीवास्तव, रितेश श्रीवास्तव के रूप में हुई। वहीं दूसरे पक्ष के भेड़ियागड़ निवासी रोहित कुमार सिंह और आशिफ को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

जानिए पूरा मामला प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन बोलेरो और थार चालकों के बीच पहले गाड़ी छू जाने को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और बीच सड़क पर मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक पक्ष ने थार पर हमला कर उसके आगे और पीछे के शीशे तोड़ दिए। जवाब में दूसरे पक्ष ने बोलेरो को निशाना बनाते हुए उस पर भी हमला कर दिया। सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को काफी देर तक जाम से जूझना पड़ा।

मारपीट का वीडियो सामने आने पर सक्रिय हो गई पुलिस

मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। बताया जा रहा है कि दोनों वाहन चालक शाहपुर थाना क्षेत्र के ही एक मोहल्ले के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। व्यस्त सड़क पर हुई इस घटना ने कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्ष से 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

अलीगढ़ में वंदे भारत स्लीपर का स्वागत:पहली वंदे भारत स्लीपर को सांसदों ने दिखाई हरी झंडी, रेलवे अधिकारियों ने गिनाईं विकास योजनाएं

Hindi News Local Uttar pradesh Aligarh Vande Bharat Sleeper Train Launch | Aligarh Station MP Satish Gautam अलीगढ़ में वंदे भारत स्लीपर का स्वागत:पहली वंदे भारत स्लीपर को सांसदों ने…

मुकेश शर्मा हत्याकांड में दो दोषियों को उम्रकैद:दादरी अदालत ने सुरेश और सुभाष पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया

Hindi News Local Uttar pradesh Gautambudh nagar Dadri Murder Case Verdict | Suresh And Subhash Sentenced To Life Term मुकेश शर्मा हत्याकांड में दो दोषियों को उम्रकैद:दादरी अदालत ने सुरेश…

You Missed

Sabres at Kings projected lineups | NHL.com

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 0 views
Sabres at Kings projected lineups | NHL.com

अलीगढ़ में वंदे भारत स्लीपर का स्वागत:पहली वंदे भारत स्लीपर को सांसदों ने दिखाई हरी झंडी, रेलवे अधिकारियों ने गिनाईं विकास योजनाएं

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 0 views
अलीगढ़ में वंदे भारत स्लीपर का स्वागत:पहली वंदे भारत स्लीपर को सांसदों ने दिखाई हरी झंडी, रेलवे अधिकारियों ने गिनाईं विकास योजनाएं

An Update From AD Jon Gilbert – East Carolina University Athletics

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 4 views
An Update From AD Jon Gilbert – East Carolina University Athletics

मुकेश शर्मा हत्याकांड में दो दोषियों को उम्रकैद:दादरी अदालत ने सुरेश और सुभाष पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 4 views
मुकेश शर्मा हत्याकांड में दो दोषियों को उम्रकैद:दादरी अदालत ने सुरेश और सुभाष पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया

Zendaya Has a Ball Channeling Halle Berry for Halloween 2026

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 5 views
Zendaya Has a Ball Channeling Halle Berry for Halloween 2026

अभिजीत दीपके की आलोचना पर दिलजीत दोसांझ का जवाब:दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा- पंजाबियों को लड़ाई करना मत सिखाओ, CJP फाउंडर ने माफी मांगी

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 5 views
अभिजीत दीपके की आलोचना पर दिलजीत दोसांझ का जवाब:दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा- पंजाबियों को लड़ाई करना मत सिखाओ, CJP फाउंडर ने माफी मांगी