लखनऊ में आरपीएफ क्राइम ब्रांच ने पकड़ी हेरोइन:चारबाग रेलवे स्टेशन पर 30 लाख का माल बरामद, बेंगलूर में खपाने की साजिश

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow Charbagh Station Heroin Seizure | RPF Crime Branch Arrest

लखनऊ में आरपीएफ क्राइम ब्रांच ने पकड़ी हेरोइन:चारबाग रेलवे स्टेशन पर 30 लाख का माल बरामद, बेंगलूर में खपाने की साजिशलखनऊ1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन चार बाग जंक्शन से आरपीएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए 40 लाख रुपए हेरोइन बरामद की है। शनिवार को मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

.

लखनऊ से ट्रेन के माध्यम से बेंगलूर ले जाकर खपाने की साजिश थी। इनपुट के बाद आरपीएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ मिलकर एक्शन लिया है। इसमें प्लेटफार्म नंबर -2 पर हुई चेकिंग के दौरान आरोपी पकड़ा गया। उसके पास से 137 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई। बरामद हेरोइन का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹30 लाख है।

गिरफ्तार आरोपी गुरमेज सिंह पीलीभीत का रहने वाला है।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इस हेरोइन को लखनऊ से यशवंतपुर (बेंगलुरु) ले जा रहा था। बरामद पदार्थ की जांच के बाद पता चला कि यह हेरोइन है। इसके बाद नार्कोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है।

आरपीएफ क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान जारी रहेगा। ताकि रेलवे क्षेत्र में नशीले पदार्थों की अवैध आवाजाही पर रोक लगे। ऑपरेशन नारकोश लगातार चलाया जाता रहेगा। कार्रवाई में क्राइम ब्रांच उत्तर रेलवे, आरपीएफ क्राइम ब्रांच पूर्वोत्तर रेलवे तथा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, लखनऊ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

झांसी कलेक्ट्रेट में वकीलों ने दरोगा को दौड़ाया, CCTV:वीडियो बना रहे सिपाही से मोबाइल छीना, मारपीट की, पुलिस ने जारी की 3 फुटेज

Hindi News Local Uttar pradesh Jhansi Jhansi Collectorate Clash: Lawyers Attack Police, CCTV Footage Released झांसी कलेक्ट्रेट में वकीलों ने दरोगा को दौड़ाया, CCTV:वीडियो बना रहे सिपाही से मोबाइल छीना,…

अलीगढ़ में वंदे भारत स्लीपर का स्वागत:पहली वंदे भारत स्लीपर को सांसदों ने दिखाई हरी झंडी, रेलवे अधिकारियों ने गिनाईं विकास योजनाएं

Hindi News Local Uttar pradesh Aligarh Vande Bharat Sleeper Train Launch | Aligarh Station MP Satish Gautam अलीगढ़ में वंदे भारत स्लीपर का स्वागत:पहली वंदे भारत स्लीपर को सांसदों ने…

You Missed

Oilers at Islanders projected lineups | NHL.com

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 1 views
Oilers at Islanders projected lineups | NHL.com

झांसी कलेक्ट्रेट में वकीलों ने दरोगा को दौड़ाया, CCTV:वीडियो बना रहे सिपाही से मोबाइल छीना, मारपीट की, पुलिस ने जारी की 3 फुटेज

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 2 views
झांसी कलेक्ट्रेट में वकीलों ने दरोगा को दौड़ाया, CCTV:वीडियो बना रहे सिपाही से मोबाइल छीना, मारपीट की, पुलिस ने जारी की 3 फुटेज

Sabres at Kings projected lineups | NHL.com

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 4 views
Oilers at Islanders projected lineups | NHL.com

अलीगढ़ में वंदे भारत स्लीपर का स्वागत:पहली वंदे भारत स्लीपर को सांसदों ने दिखाई हरी झंडी, रेलवे अधिकारियों ने गिनाईं विकास योजनाएं

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 4 views
अलीगढ़ में वंदे भारत स्लीपर का स्वागत:पहली वंदे भारत स्लीपर को सांसदों ने दिखाई हरी झंडी, रेलवे अधिकारियों ने गिनाईं विकास योजनाएं

An Update From AD Jon Gilbert – East Carolina University Athletics

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 6 views
An Update From AD Jon Gilbert – East Carolina University Athletics

मुकेश शर्मा हत्याकांड में दो दोषियों को उम्रकैद:दादरी अदालत ने सुरेश और सुभाष पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 6 views
मुकेश शर्मा हत्याकांड में दो दोषियों को उम्रकैद:दादरी अदालत ने सुरेश और सुभाष पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया