हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां तेज:मुरादाबाद में 9 से 17 अगस्त तक चलेगा अभियान

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Moradabad
  • Moradabad Har Ghar Tiranga Abhiyan | DM Rajendra Pansiya Independence Day

हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां तेज:मुरादाबाद में 9 से 17 अगस्त तक चलेगा अभियानशिवी शर्मा | मुरादाबाद5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुरादाबाद में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि यह अभियान 9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ना, अधिक से अधिक घरों पर तिरंगा फहराना और जनभागीदारी बढ़ाना है।

जिलाधिकारी के अनुसार, इस बार अभियान को जन आंदोलन का रूप देने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। लोगों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही, नागरिकों से ‘वंदे मातरम्’ का वीडियो बनाकर भी पोर्टल पर साझा करने की अपील की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इस राष्ट्रीय अभियान से जुड़ सकें।

अभियान में सभी सरकारी विभाग, शिक्षण संस्थान, स्थानीय निकाय और स्वयंसेवी संगठन सक्रिय भूमिका निभाएंगे। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों को तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जिससे युवाओं और आमजन में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया जा सके।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अभियान के दौरान भारतीय ध्वज संहिता के सभी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा, सम्मान और उसके सही उपयोग के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि यह अभियान पूरी मर्यादा और उत्साह के साथ सफल हो सके।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    संभल नगर पालिका की श्रेणी घटाने पर विरोध:इतिहास संकलन समिति ने एसडीएम से मिलकर की बहाली की मांग

    Hindi News Local Uttar pradesh Sambhal Sambhal Nagar Palika Category Demotion Protest | SDM Memorandum संभल नगर पालिका की श्रेणी घटाने पर विरोध:इतिहास संकलन समिति ने एसडीएम से मिलकर की…

    बटुक भैरव मंदिर के बाहर लगा है सीवर का पानी:जिम्मेदारों ने बंद कर ली हैं आंखे, सावन में माह में भी नहीं हो रही सफाई

    Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Varanasi Butuk Bhairav Temple Sewer Overflow | Municipal Neglect News बटुक भैरव मंदिर के बाहर लगा है सीवर का पानी:महंत बोले- नहीं दे रहे…

    You Missed

    Ireland, Afghanistan kick off new eras with five-match ODI series

    • By dp
    • August 5, 2026
    • 0 views
    Ireland, Afghanistan kick off new eras with five-match ODI series

    संभल नगर पालिका की श्रेणी घटाने पर विरोध:इतिहास संकलन समिति ने एसडीएम से मिलकर की बहाली की मांग

    • By dp
    • August 5, 2026
    • 0 views
    संभल नगर पालिका की श्रेणी घटाने पर विरोध:इतिहास संकलन समिति ने एसडीएम से मिलकर की बहाली की मांग

    Oregon air quality plummets as wildfire smoke blankets the state

    • By dp
    • August 5, 2026
    • 5 views
    Oregon air quality plummets as wildfire smoke blankets the state

    बटुक भैरव मंदिर के बाहर लगा है सीवर का पानी:जिम्मेदारों ने बंद कर ली हैं आंखे, सावन में माह में भी नहीं हो रही सफाई

    • By dp
    • August 5, 2026
    • 2 views
    बटुक भैरव मंदिर के बाहर लगा है सीवर का पानी:जिम्मेदारों ने बंद कर ली हैं आंखे, सावन में माह में भी नहीं हो रही सफाई

    OpenAI CEO goes viral for more strange ChatGPT parenting advice

    • By dp
    • August 5, 2026
    • 2 views
    OpenAI CEO goes viral for more strange ChatGPT parenting advice

    हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां तेज:मुरादाबाद में 9 से 17 अगस्त तक चलेगा अभियान

    • By dp
    • August 5, 2026
    • 4 views
    हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां तेज:मुरादाबाद में 9 से 17 अगस्त तक चलेगा अभियान