सलमान खान ने सोहेल को दी आगे बढ़ने की सलाह:बोले- किसी को डेट करना शुरू करो; बेटे से कराई वीडियो कॉल में बात

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Salman Khan Advice To Sohail Khan | Move On Date Someone After Divorce

सलमान खान ने सोहेल को दी आगे बढ़ने की सलाह:बोले- किसी को डेट करना शुरू करो; बेटे से कराई वीडियो कॉल में बात10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर सलमान खान ने हाल ही में अपने छोटे भाई सोहेल खान को उनके तलाक के बाद आगे बढ़ने और किसी को डेट करने की सलाह दी।

हाल ही में सलमान खान शो अलायंस के नए एपिसोड में पहुंचे थे, जिसमें सोहेल बतौर कंटेस्टेंट भाग ले रहे हैं।

बातचीत के दौरान सलमान ने सोहेल और सीमा सजदेह की शादी का जिक्र करते हुए कहा कि हर रिश्ते में मुश्किल दौर और झगड़े आते हैं। उन्होंने कहा, ‘तुम खुद पर कुछ दोष ले रहे हो। मैं समझता हूं कि तुम यह नहीं कहोगे कि यह आपसी फैसला था। मैंने सीमा के कुछ इंटरव्यू देखे, जिनमें उन्होंने कहा कि रिश्ता टॉक्सिक था और झगड़े होते थे।’

उन्होंने आगे कहा, ‘हर कपल के बीच झगड़े होते हैं। यह आपके ऊपर है कि रिश्ते में बने रहना है या अलग होना है। एक भाई होने के नाते मैं जानता हूं कि तुमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की और उसने भी की, लेकिन उस समय हालात तुम्हारे पक्ष में नहीं थे।’

सलमान खान सबसे बड़े भाई हैं और सोहेल खान उनके सबसे छोटे भाई हैं। दोनों सलीम खान के बेटे हैं।सलमान खान सबसे बड़े भाई हैं और सोहेल खान उनके सबसे छोटे भाई हैं। दोनों सलीम खान के बेटे हैं।

सलमान बोले- अब किसी को डेट करो और आगे बढ़ो

सलमान ने सोहेल को नई शुरुआत करने की सलाह देते हुए कहा, ‘किसी को डेट करना शुरू करो। आगे बढ़ो। तुम जानते हो न कि हमारा दिमाग हमारे साथ कैसे खेल खेलता है? दिमाग की यही आदत है। चाहे जिंदगी की बाकी सारी चीजें कितनी भी अच्छी चल रही हों, लेकिन अगर एक भी ऐसी बात हो जो तुम्हें परेशान कर रही हो, तो तुम बाकी की 99.9% अच्छी चीजों को भूल जाते हो।’

उन्होंने आगे कहा कि फिर पूरा ध्यान उसी एक नेगेटिव बात पर टिक जाता है। तुम सोचते रहते हो, ‘यार, ये चीज मेरे हित में नहीं है… ये नेगेटिव है… ये मुझे परेशान कर रही है और फिर तुम्हारा दिमाग बार-बार उसी एक बात पर जाता है, उसी के बारे में सोचता रहता है।

पिछले कुछ हफ्तों से परिवार को मिस कर रहे सोहेल की सलमान ने अपने फोन से बेटे निर्वाण से वीडियो कॉल पर बात कराई। बेटे से बात कर सोहेल इमोशनल और खुश हो गए।

सोहेल खान बेटे निर्वाण से बात करते हुए।सोहेल खान बेटे निर्वाण से बात करते हुए।

सोहेल और सीमा ने भागकर शादी की थी

सोहेल और सीमा की पहली मुलाकात चंकी पांडे की सगाई की पार्टी में हुई थी। सोहेल पहली नजर में ही सीमा को दिल दे बैठे। जल्द ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। लेकिन अलग-अलग धर्म होने की वजह से सीमा का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था।

परिवार के विरोध के बावजूद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। 15 मार्च 1998 को, जिस दिन सोहेल की पहली डायरेक्टेड फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ रिलीज हुई, उसी दिन दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। पहले आर्य समाज मंदिर में फेरे लिए और फिर निकाह किया। उनका पहला बेटा निर्वाण 2000 में और दूसरा बेटा योहान 2011 में हुआ। दोनों 2022 में अलग हो गए।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • लगान-गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का निधन: 74 साल के थे, दोबारा कैंसर हुआ था; महाभारत में अश्वत्थामा बने थे

    74 साल के थे, दोबारा कैंसर हुआ था; महाभारत में अश्वत्थामा बने थे|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:47Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सन्नी देओल बोले- ‘भारत मेरी मां तो पाकिस्तान मौसी है’: फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के दौरान दिया बयान, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग

    फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के दौरान दिया बयान, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:50Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

Hindi News Entertainment Bollywood Ramayan Set Photos: Ranbir Kapoor Fun Moments With Daughter Raha & Alia ‘रामायण’ के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच…

नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

Hindi News Local Uttar pradesh Barabanki Barabanki Court Convicts Minor Rape Accused | 10 Years Jail Sentence नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40…

You Missed

'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 0 views
'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins $50,000 in Monday’s Drawing

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 4 views
Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins ,000 in Monday’s Drawing

नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 4 views
नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 5 views
Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 6 views
पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

DC weather: Cool, cloudy and dry Monday before rain returns later in the week

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 6 views
DC weather: Cool, cloudy and dry Monday before rain returns later in the week