वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:छात्रा से रेप कर न्यूड वीडियो बनाए, बदमाश बोले- योगी की पुलिस बहुत मारती है

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Varanasi
  • Varanasi Crime News | Student Rape Case Nude Video Yogi Police Action

वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:छात्रा से रेप कर न्यूड वीडियो बनाए, बदमाश बोले- योगी की पुलिस बहुत मारती हैवाराणसी3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, वाराणसी की कल (बुधवार) की बड़ी खबरें…

.

भोपाल से वाराणसी लूट करने आए लुटेरों ने व्हीलचेयर पर बैठे-बैठे माफी मांगी। कहा कि यूपी में योगी की पुलिस बहुत मारती है। अब यहां नहीं आएंगे। वहीं 2000 करोड़ रुपए के कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में भगौड़े मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है।

अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें…

1: ‘योगी की पुलिस बहुत मारती है, अब UP नहीं आएंगे’:भोपाल से काशी आकर लूट की थी, व्हीलचेयर पर बैठे हुए माफी मांगी

‘यूपी में योगी की पुलिस बहुत मारती है। अब यहां नहीं आएंगे।’ भोपाल से वाराणसी लूट करने आए लुटेरों ने व्हीलचेयर पर बैठे-बैठे माफी मांगी। पुलिस के सामने हाथ जोड़कर सुधरने का एक मौका देने के लिए गिड़गिड़ाते रहे। लुटेरों के नाम शब्बीर और मसल्लाह हैं।

3 अगस्त की तड़के पुलिस ने एनकाउंटर में दोनों को गिरफ्तार किया था। पढ़ें पूरी खबर

2: शुभम जायसवाल की अरेस्टिंग पर दुबई ने जताई सहमति:कफ सिरप तस्करी में फरार है, 39 हजार पेज का विदेश मंत्रालय ने सौंपा वारंट

2000 करोड़ रुपए के कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में भगौड़े मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है। दुबई में पनाह लिए हुए शुबह की गिरफ्तारी के लिए रेड कार्नर नोटिस जारी करने के बाद अब विदेश मंत्रालय ने दुबई सरकार को 39 पेज का अस्थायी वारंट सौंपा है।

इस आधार पर दुबई सरकार ने शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी पर सहमति जताई है। पढ़ें पूरी खबर

3: बटुक भैरव मंदिर के बाहर लगा है सीवर का पानी:वाराणसी में महंत बोले- पार्षद ध्यान नहीं दे रहे, सावन माह में भी सफाई नहीं

वाराणसी नगर निगम के दावे बारिश में लगातार फेल हो रहे हैं। शहर में मानसून के पहले सभी सीवरों, नालों की सफाई के अलावा वाटर लॉगिंग न होने के दावों की पोल लगातार खुल रही है। तस्वीरों में दिख रहा काशी का प्रसिद्ध मंदिर बटुक भैरव मंदिर है। जहां बाबा बाल्यावस्था में मौजूद हैं। पढ़ें पूरी खबर

4: ‘कॉमनवेल्थ की कामयाबी से खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा’:वाराणसी SAI सेंटर के बॉक्सर बोले- रिंग में प्रतिद्वंदी पर मनोवैज्ञानिक दबाव होगा, ओलिंपिक लक्ष्य

वाराणसी के बॉक्सर कॉमनवेल्थ में भारतयी मुक्केबाजों की कामयाबी से खुश हैं। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय बॉक्सरों ने रिंग में अपनी बादशाहत साबित की। कॉमनवेल्थ के इतिहास में पहली बार किसी एक खेल में एक देश के इतने खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता।

इसके बाद भारतीय बॉक्सिंग विश्व पटल पर चमक रही है। पढ़ें पूरी खबर

5: वाराणसी में नौकरी का झांसा देकर 5 साल दुष्कर्म:अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

वाराणसी में नौकरी का झांसा देकर युवती के साथ 5 साल दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की घटना सामने आई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। घटना सारनाथ थाना क्षेत्र की है

टड़िया चकवीही तुलसी नगर कॉलोनी सारनाथ की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि वह कक्षा दसवीं की परीक्षा देने के बाद अपने नानी के घर रहने लगी। पढ़ें पूरी खबर

6: वाराणसी में बीमा पॉलिसी के नाम पर 10 लाख ठगे:इंश्योरेंस कंपनी का प्रतिनिधि बनकर जालसाजों ने लगाया चूना, FIR दर्ज

वाराणसी में बीमा पॉलिसी अपडेट करने और बोनस दिलाने के नाम पर 10 लाख 14 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई है। इस मामले में साइबर क्राइम थाना वाराणसी में मुकदमा दर्ज किया गया है।

लोहता थाना क्षेत्र के बखरिया निवासी हेमंत मौर्य ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पढ़ें पूरी खबर 7: नगर निगम वाराणसी क्षेत्र को स्वच्छ रखने की कवायद तेज:दो लाख घरों को बांटे जाएंगे 4 लाख डस्टबिन, PM के जन्मदिन पर होगी शुरुआत

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में 17वें नंबर पर आयी नगर निगम को टॉप 5 में ले जाने के लिए नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी लगे हुए हैं। पिछली बार कचरा पृथक्करण में कम अंक लाने की वजह से टॉप 17 में स्थान बनाने वाले वाराणसी नगर निगम क्षेत्र में रहने वालों को अलग-अलग कूड़ा रखने के लिए 4 लाख डस्टबिन बांटे जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

8: वाराणसी में बारिश होने से खेतों में भरा पानी:छज्जा गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

वाराणसी के ग्रामीण इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। इससे खेतों में पानी भर गया है। वहीं, कपसेठी थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में एक जर्जर छज्जा गिरने से 70 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पिछले कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से खेतों में पानी भरा है, जिससे धान की फसल को फायदा मिला है। इन क्षेत्रों में धान की रोपाई पिछड़ गई थी। पढ़ें पूरी खबर 9: वाराणसी में जोरदार बारिश:सुबह से बादल छाए रहे, अगले 3 दिनों तक यलो अलर्ट; गंगा का जलस्तर बढ़ा

वाराणसी में बादलों की आवाजाही और धूप के बीच बुधवार को बारिश ने राहत दी। उमस और गर्मी के बीच झमझाम बारिश हुई। लगातार एक घंटे तक हुई बारिश से बड़ी राहत मिली।

हालांकि रात से लेकर सुबह तब बादलों की आवाजाही के साथ ही बूंदाबांदी का दौर भी बना रहा। पढ़ें पूरी खबर

10: वाराणसी में पेट्रोल कम मिला, बाइक सवार ने पुलिस बुलाई:शिवपुर के एचपी पंप पर घटतौली की पुष्टि, देर रात तक हंगामा

वाराणसी के शिवपुर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) पंप पर देर रात घटतौली को लेकर हंगामा हो गया। एक बाइक सवार ने पेट्रोल कम मिलने की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस की माप में पेट्रोल कम होने की पुष्टि हुई। यह घटना मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे पिसौर शिवपुर स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर हुई।

छितौनी लोहता निवासी बमबम सिंह ने अपनी बाइक में 210 रुपये का पेट्रोल भरवाया था। पढ़ें पूरी खबर

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

Hindi News Local Uttar pradesh Barabanki Barabanki Court Convicts Minor Rape Accused | 10 Years Jail Sentence नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40…

पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut News | UP 112 Police Save Man From Suicide Attempt On Railway Track पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ…

You Missed

Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins $50,000 in Monday’s Drawing

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 3 views
Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins ,000 in Monday’s Drawing

नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 3 views
नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 5 views
Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 6 views
पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

DC weather: Cool, cloudy and dry Monday before rain returns later in the week

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 6 views
DC weather: Cool, cloudy and dry Monday before rain returns later in the week

सनी देओल पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस पर पहुंचे:बेटे करण के साथ खेत में भावुक दिखे; लिखा- पापा आपको मिस कर रहा हूं

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 6 views
सनी देओल पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस पर पहुंचे:बेटे करण के साथ खेत में भावुक दिखे; लिखा- पापा आपको मिस कर रहा हूं