- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow Teej Celebration | Women Dance & Mehndi Competition Photos
लखनऊ महानगर में मनाया गया हरियाली तीज:महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर किया नृत्य , डांस – मेहंदी कंपटीशन में सास बहू ने लिया हिस्सालखनऊ1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लखनऊ में शनिवार को महानगर में महिलाओं ने तीज पर्व मनाया । हरियाली तीज के उल्लास और भारतीय संस्कृति की खूबसूरत परंपराओं को समर्पित ‘तीज सेलिब्रेशन (Season-1)’ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं ने हरे रंग की पारंपरिक कपड़े पहने और दुल्हन की तरह सज-धज
.
सास – बहु डांस बना आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम की शुरुआत पंक्चुअलिटी राउंड से हुई, जिसके बाद हाउजी, रैपिड फायर राउंड्स, मनोरंजक खेलों और विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने ग्रुप डांस प्रतियोगिता, सास-बहू डांस तथा मां-बेटी डांस प्रतियोगिता में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विभिन्न कम्पीटिशन हुए
कार्यक्रम में बेस्ट मेहंदी, बेस्ट हेयर स्टाइल, बेस्ट हेयरस्टाइल अवॉर्ड, बेस्ट रील मेकर सहित कई पुरस्कार दिए गए। इसके अलावा बेस्ट स्माइल, बेस्ट पोज, बेस्ट फ्लावर ज्वेलरी, बेस्ट एनर्जी, बेस्ट डांस, बेस्ट आइज़, बेस्ट सिंगर और ओरिजिनल लॉन्ग हेयर जैसी विशेष मेरिट कैटिगरी में भी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। लकी ड्रॉ ने भी कार्यक्रम में रोमांच बढ़ाया।आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य तीज की पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देना। ये पारिवारिक उत्सव आधुनिक मनोरंजक के रूप में मनाया जा रहा। कार्यक्रम में महिलाओं के साथ बच्चों के लिए भी विशेष मनोरंजन की व्यवस्था की गई थी।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




