अफेयर रूमर्स के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा:कभी पत्नी सुनीता ने अफेयर का हिंट देकर कहा था- मुझे कोमल नाम से नफरत है

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Govinda Komal Rani Dating Rumours; Jharkhand Airport Video | Sunita Ahuja

अफेयर रूमर्स के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा:कभी पत्नी सुनीता ने अफेयर का हिंट देकर कहा था- मुझे कोमल नाम से नफरत है7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा, इन दिनों एक्ट्रेस से नाम जुड़ने से चर्चा में हैं। पत्नी सुनीता कई मौकों पर उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और धोखा देने के आरोप लगा चुकी हैं। अफेयर रूमर्स के बीच गोविंदा एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए हैं, जिनका नाम उनकी पत्नी सुनीता भी ले चुकी हैं। सुनीता ने कुछ समय पहले ही कहा था कि उन्हें कोमल नाम से नफरत है।

शुक्रवार को गोविंदा को झारखंड एयरपोर्ट पर कोमल के साथ स्पॉट किया गया। ब्लैक जैकेट और काला चश्मा लगाए गोविंदा कार से उतरे और पैपराजी को पोज दिए। कुछ देर बार एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकर भी उनके साथ ही एयरपोर्ट में जाती दिखीं।

गोविंदा के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं कोमल

गोविंदा 7 साल बाद बॉलीवुड कमबैक कर रहे हैं और अपने प्रोडक्शन की इस फिल्म से कोमल को भी लॉन्च कर रहे हैं। सिर्फ यही नहीं कोमल के गोविंदा की दूसरी फिल्म दुनियादारी में होने की भी खबरें हैं।

गोविंदा ने जुलाई में अपकमिंग फिल्म रूपा से जुड़ी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोमल का मीडिया से परिचय करवाया और तारीफ कर कहा कि फिल्म देखने के बाद दर्शक उन्हें अच्छी एक्ट्रेस मानेंगे।

सुनीता ने धोखा देने के आरोप लगाकर कहा था, मुझे कोमल नाम से नफरत है

कुछ समय पहले ही सुनीता ने मिस मालिनी को दिए इंटरव्यू में गोविंदा के अफेयर रूमर्स पर बात करते हुए कहा कि जवानी में गलतियां होती हैं, लेकिन 63 की उम्र में ये सब सुनना ठीक नहीं है।

जब इंटरव्यूअर ने बताया कि उनका नाम कोमल है, तो सुनीता ने कहा, ‘ये नाम थोड़ा गड़बड़ है। मुझे कोमल नाम से नफरत है। एक है कोमल, एक्स वाय जेड है कोई। मुझे उससे नफरत है।’

सुनीता ने कहा- नई लड़कियों को शुगर डैडी चाहिए होता है, शक्ल होती नहीं

इसी इंटरव्यू में सुनीता ने कहा था, ‘आजकल की जो लड़कियां आती है ना स्ट्रगल करने के लिए दे नीड अ शुगर डैडी जिसका जो उनका खर्चा चलाए। शकल दो कौड़ी की होती है, लेकिन हीरोइन बनना होता है। फिर क्या करती हैं फंसा लेती हैं, ब्लैकमेल करती हैं। ऐसी लड़कियां बहुत आती हैं, लेकिन तुम (गोविंदा) थोड़ी बेवकूफ हो, 63 के हो, सुंदर बीवी है, बच्चे हैं। तुम इस उम्र में ये सब नहीं कर सकते। जवानी में सब गलती करते हैं, लेकिन इस उम्र में नहीं।’

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    रानी मुखर्जी की मां के निधन पर पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स:शाहरुख-आमिर और आलिया श्रद्धांजलि देने पहुंचे; जुहू में हुआ अंतिम संस्कार

    Hindi News Entertainment Bollywood Rani Mukerji Mother Funeral | Shah Rukh Khan Aamir Khan Alia Bhatt Juhu रानी मुखर्जी की मां के निधन पर पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स:शाहरुख-आमिर और आलिया श्रद्धांजलि…

    लेबर अड्डे पर लगा श्रमिक पंजीयन और स्वास्थ्य शिविर:47 श्रमिकों का हेल्थ चेकअप, 67 का रजिस्ट्रेशन और रिन्यूवल हुआ

    Hindi News Local Uttar pradesh Bahraich Bahraich Labour Camp: Shramik Registration And Health Checkup Event लेबर अड्डे पर लगा श्रमिक पंजीयन और स्वास्थ्य शिविर:47 श्रमिकों का हेल्थ चेकअप, 67 का…

    You Missed

    IonQ Shares Rise 11.8% After Quantum Error Correction Decoder Test

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 0 views
    IonQ Shares Rise 11.8% After Quantum Error Correction Decoder Test

    रानी मुखर्जी की मां के निधन पर पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स:शाहरुख-आमिर और आलिया श्रद्धांजलि देने पहुंचे; जुहू में हुआ अंतिम संस्कार

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 0 views
    रानी मुखर्जी की मां के निधन पर पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स:शाहरुख-आमिर और आलिया श्रद्धांजलि देने पहुंचे; जुहू में हुआ अंतिम संस्कार

    An affair, a missing gun and 100,000 messages: What we learned on Day 1 of testimony in Caleb Flynn’s trial | CNN

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 3 views
    An affair, a missing gun and 100,000 messages: What we learned on Day 1 of testimony in Caleb Flynn’s trial | CNN

    लेबर अड्डे पर लगा श्रमिक पंजीयन और स्वास्थ्य शिविर:47 श्रमिकों का हेल्थ चेकअप, 67 का रजिस्ट्रेशन और रिन्यूवल हुआ

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 3 views
    लेबर अड्डे पर लगा श्रमिक पंजीयन और स्वास्थ्य शिविर:47 श्रमिकों का हेल्थ चेकअप, 67 का रजिस्ट्रेशन और रिन्यूवल हुआ

    Somali home daycares in Seattle receive $5M in taxpayer funds in potential fraud: report

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 3 views
    Somali home daycares in Seattle receive M in taxpayer funds in potential fraud: report

    कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़कीं परिणीति चोपड़ा:बोलीं- बच्चे को जन्म देने के बाद महिला के शरीर पर कमेंट करना बिल्कुल अनपढ़ सोच है

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 3 views
    कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़कीं परिणीति चोपड़ा:बोलीं- बच्चे को जन्म देने के बाद महिला के शरीर पर कमेंट करना बिल्कुल अनपढ़ सोच है