एक्ट्रेस जिया शंकर ने की बॉयफ्रेंड से सगाई:करण के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की; बोलीं- अचानक मिला मेरा सच्चा प्यार

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Jiya Shankar Engagement Photos; Boyfriend Kaaran Dhanak | Bigg Boss OTT

एक्ट्रेस जिया शंकर ने की बॉयफ्रेंड से सगाई:करण के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की; बोलीं- अचानक मिला मेरा सच्चा प्यार3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस OTT 2’ की पूर्व कंटेस्टेंट जिया शंकर ने अपने बॉयफ्रेंड करण के साथ सगाई कर ली है। जिया ने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें शेयर करके अपने रिश्ते का आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है।

सनसेट के दौरान आउटडोर लोकेशन पर हुए इस प्रपोजल की झलकियों के साथ जिया ने अपने मंगेतर के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैन्स और दोस्त कपल को बधाइयां दे रहे हैं।

जिया शंकर और उनके बॉयफ्रेंड करण धनक।जिया शंकर और उनके बॉयफ्रेंड करण धनक।

सनसेट के बीच मिला सरप्राइज प्रपोजल शेयर की गई तस्वीरों में जिया और करण एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। करण ने जिया को डूबते सूरज की रोशनी में एक आउटडोर लोकेशन पर अंगूठी पहनाकर प्रपोज किया।

एक फोटो में जिया सरप्राइज होकर अपनी डायमंड एंगेजमेंट रिंग दिखाती नजर आ रही हैं। इस खास मौके पर जिया ने पेस्टल येलो कलर का सैटिन गाउन पहना था, जबकि करण बेज शर्ट और व्हाइट ट्राउजर में नजर आए।

बोलीं- हजारों मील दूर रहकर भी घर जैसा अहसास हुआ जिया ने सोशल मीडिया पर करण के नाम एक भावुक नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा, “हो सकता है कि यह सच हो, आपको प्यार तब मिलता है जब आप इसकी सबसे कम उम्मीद करते हैं। भले ही तुम मुझसे हजारों मील दूर थे, लेकिन तुमसे हुई हर बातचीत ने घर जैसा अहसास कराया।” जिया ने आगे लिखा कि यह सफर आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने हर दिन एक-दूसरे को चुना। उन्होंने करण को अपना बेस्ट फ्रेंड बताते हुए उनके साथ अपनी आगे की जिंदगी बिताने की बात कही।

बिजनेसमैन हैं करण धनक जिया शंकर एक जानी-मानी भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2013 में रीजनल फिल्मों से की थी और बाद में ‘मेरी हानिकारक बीवी’, ‘काटेलाल एंड संस’ और ‘पिशाचिनी’ जैसे लोकप्रिय टीवी सीरियल्स से घर-घर में अपनी पहचान बनाई।

इसके अलावा उन्होंने सुपरहिट मराठी फिल्म ‘वेड’ और रियलिटी शो ‘बिग बॉस OTT 2’ के जरिए काफी लोकप्रियता हासिल की। वहीं उनके मंगेतर करण धनक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर हैं और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे अमेरिका (US) में स्थित एक बिजनेसमैन (एंट्रेप्रेन्योर) और कॉर्पोरेट प्रोफेशनल हैं।

ये खबर भी पढ़ें

जैनिफर विंगेट ने शेयर की हल्दी सेरेमनी की अनसीन फोटोज:पति विलियम संग हरे लहंगे में नजर आईं; करन वाही और हरलीन सेठी भी शामिल हुए

टीवी एक्ट्रेस जैनिफर विंगेट ने अपनी हल्दी सेरेमनी की अनसीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ब्रिटेन के बिजनेसमैन विलियम इशमेल संग शादी रचाने के कुछ हफ्तों बाद उन्होंने अपनी प्री-वेडिंग रस्मों की यादें साझा की हैं। पूरी खबर पढ़ें

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

    Hindi News Local Punjab Jalandhar Guru Randhawa Performs At EDC Orlando Main Stage | Steve Aoki Collaboration पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने…

    अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला

    Hindi News Entertainment Bollywood Daler Mehndi Vs Abhijeet Bhattacharya; Live Concert Row | Gurdeep Mehndi अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के…

    You Missed

    Verizon launches holiday deals rewards | About Verizon

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 5 views
    Verizon launches holiday deals rewards | About Verizon

    पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 5 views
    पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

    Rumor Roundup: Money in the Bank, Creed Brothers leaving WWE, Cruz Montana surprise, more!

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 6 views
    Rumor Roundup: Money in the Bank, Creed Brothers leaving WWE, Cruz Montana surprise, more!

    अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 6 views
    अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला

    Over 2,000 passengers faced cruise disruption after Coast Guard blocked departure | Fox News Video

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 9 views
    Over 2,000 passengers faced cruise disruption after Coast Guard blocked departure | Fox News Video

    ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत:पीलीभीत में खटीमा-मझोला ट्रैक पर हादसा; ट्रेन 15 मिनट रुकी

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 7 views
    ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत:पीलीभीत में खटीमा-मझोला ट्रैक पर हादसा; ट्रेन 15 मिनट रुकी