शहीद वीर अब्दुल हमीद पार्क में फिर चोरी-तोड़फोड़:गुंबद की लाइटें चोरी, ICL गन समेत कई सामान टूटे; पोते ने दी तहरीर

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Ghazipur
  • Ghazipur: Veera Abdul Hamid Park Vandalized; Complaint Filed Over Theft

शहीद वीर अब्दुल हमीद पार्क में फिर चोरी-तोड़फोड़:गुंबद की लाइटें चोरी, ICL गन समेत कई सामान टूटे; पोते ने दी तहरीरविपिन सिंह यादव | गाजीपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गाजीपुर में धामूपुर स्थित परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद पार्क में एक बार फिर चोरी और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। रविवार शाम करीब 4 बजे शहीद के पोते मोहम्मद परवेज ने दुल्लहपुर थाने में अराजक तत्वों के खिलाफ शिकायत दी।

आरोप है कि पार्क के गुंबद पर लगी लाइटें चोरी कर ली गईं। इसके अलावा ICL गन समेत पार्क में स्थापित कई अन्य सामान को क्षतिग्रस्त किया गया है।

सुंदरीकरण के बाद लगाई गई थीं लाइटें

मोहम्मद परवेज के मुताबिक, समाजसेवी सद्दाम की ओर से पार्क का सुंदरीकरण कराया गया था। इसमें आकर्षक लाइटों समेत कई अन्य सुविधाएं लगाई गई थीं। आरोप है कि अराजक तत्वों ने पार्क में लगी इन लाइटों को चोरी कर लिया और वहां स्थापित सामान को नुकसान पहुंचाया।

पहले भी हो चुकी है चोरी और तोड़फोड़

परवेज ने बताया कि पार्क में चोरी और तोड़फोड़ की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी पार्क से CCTV कैमरे चोरी हो चुके हैं। कई बार अन्य सामान में तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आई हैं। लगातार घटनाओं के बाद उन्होंने पूर्व जिलाधिकारी को कई बार पत्र लिखकर पार्क में गार्ड तैनात करने की मांग की थी।

स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग

परवेज के अनुसार, पार्क के आसपास पुलिस रात और सुबह गश्त करती है, लेकिन इस बार घटना दिन में हुई। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक पार्क नहीं है, बल्कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की शौर्यगाथा से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। ऐसे स्थान पर स्थायी सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए।

पुलिस ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

परवेज ने पुलिस से अराजक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने और पार्क की स्थायी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पार्क के आसपास पेट्रोलिंग बढ़ाने और विशेष निगरानी रखने का आश्वासन दिया है। शिकायत के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    'रामायण' की रिकॉर्डिंग करने पर होगी कानूनी कार्रवाई:मेकर्स ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देकर दी चेतावनी, पोस्ट किए गए वीडियो डिलीट करने की मांग

    Hindi News Entertainment Bollywood Ramayan Movie Makers Warning | Bombay High Court Order Piracy Video Delete ‘रामायण’ की रिकॉर्डिंग करने पर होगी कानूनी कार्रवाई:मेकर्स ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश का…

    पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव में हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी

    Hindi News Local Uttar pradesh Maharajganj Maharajganj News | Woman Attempts Suicide After Dispute In Harpur Pakdi पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव…

    You Missed

    Adrien Broner Seemingly Unresponsive, Attended by EMS Workers Before Carried Out of Concert

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 0 views
    Adrien Broner Seemingly Unresponsive, Attended by EMS Workers Before Carried Out of Concert

    'रामायण' की रिकॉर्डिंग करने पर होगी कानूनी कार्रवाई:मेकर्स ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देकर दी चेतावनी, पोस्ट किए गए वीडियो डिलीट करने की मांग

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 1 views
    'रामायण' की रिकॉर्डिंग करने पर होगी कानूनी कार्रवाई:मेकर्स ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देकर दी चेतावनी, पोस्ट किए गए वीडियो डिलीट करने की मांग

    Newport Beach fishermen find Royal Caribbean cruise ship employee treading water 20 miles off coast

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    Newport Beach fishermen find Royal Caribbean cruise ship employee treading water 20 miles off coast

    पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव में हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव में हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी

    Mobile livescore – Flashscore.mobi football scores

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 7 views
    Mobile livescore – Flashscore.mobi football scores

    हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे से लटकी मिली लाश

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे से लटकी मिली लाश