कन्नौज में डीएम-एसपी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल:विधायक ने की अगवानी; फल-मिठाई खिलाकर कराया जलपान

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kannauj
  • Kannauj Kanwar Yatra Welcome | MLA Archana Pandey DM SP Flower Shower

कन्नौज में डीएम-एसपी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल:विधायक ने की अगवानी; फल-मिठाई खिलाकर कराया जलपानविकास अवस्थी | कन्नौज2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कन्नौज के छिबरामऊ में रविवार शाम 7 बजे कांवड़ियों के स्वागत का आयोजन किया गया। छिबरामऊ कोतवाली पुलिस की ओर से फर्रुखाबाद चौराहे पर कांवड़ियों की अगवानी की गई।

भाजपा विधायक अर्चना पांडेय, डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार ने कांवड़ियों के जत्थे पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों को फल और मिठाई वितरित कर जलपान कराया गया।

विधायक ने की कांवड़ियों की अगवानी

भाजपा विधायक अर्चना पांडेय ने कांवड़ियों का स्वागत कर उनसे बातचीत की। डीएम और एसपी ने भी कांवड़ियों से उनकी यात्रा के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों के स्वागत से कांवड़ियों में उत्साह नजर आया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों को मार्ग पर विशेष सतर्कता बरतने और कांवड़ियों की सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कांवड़ियों से निर्धारित मार्ग से ही यात्रा करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

डीएम बोले- कांवड़ियों को नहीं होगी परेशानी

डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कहा कि सावन में भगवान शिव के भक्त शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ लेकर निकलते हैं। कांवड़ियों को यात्रा के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए शासन स्तर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अधिकारियों ने कांवड़ियों की अगवानी कर पुष्पवर्षा की और उनका स्वागत किया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव में हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी

    Hindi News Local Uttar pradesh Maharajganj Maharajganj News | Woman Attempts Suicide After Dispute In Harpur Pakdi पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव…

    हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे से लटकी मिली लाश

    Hindi News Local Uttar pradesh Hardoi Hardoi News | Laborer Found Hanging In Lilwal Village हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे…

    You Missed

    Newport Beach fishermen find Royal Caribbean cruise ship employee treading water 20 miles off coast

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    Newport Beach fishermen find Royal Caribbean cruise ship employee treading water 20 miles off coast

    पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव में हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव में हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी

    Mobile livescore – Flashscore.mobi football scores

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 7 views
    Mobile livescore – Flashscore.mobi football scores

    हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे से लटकी मिली लाश

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे से लटकी मिली लाश

    Hablamos con decenas de votantes sobre los resultados de las elecciones intermedias. Esto es lo que esperan ahora | CNN

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    Hablamos con decenas de votantes sobre los resultados de las elecciones intermedias. Esto es lo que esperan ahora | CNN

    MBBS में सीट दिलाने के नाम पर 4.10 लाख ठगे:अलीगढ़ में तिरुपेति कंसल्टेंसी के संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप; सिर्फ 50 हजार लौटाए

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    MBBS में सीट दिलाने के नाम पर 4.10 लाख ठगे:अलीगढ़ में तिरुपेति कंसल्टेंसी के संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप; सिर्फ 50 हजार लौटाए