कानपुर में आज 309 साल पुराने अखाड़ा में दंगल:देश-विदेश के पहलवान लडेंगे कुश्ती, कभी नानाराव पेशवा, चंद्रशेखर आजाद और रानी लक्ष्मीबाई ने दांव-पेंच लड़े थे

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • Kanpur Historical Dangal | International Wrestlers Compete At Jageshwar

कानपुर में आज 309 साल पुराने अखाड़ा में दंगल:देश-विदेश के पहलवान लडेंगे कुश्ती, कभी नानाराव पेशवा, चंद्रशेखर आजाद और रानी लक्ष्मीबाई ने दांव-पेंच लड़े थेकानपुर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर में 10 अगस्त, सावन के दूसरे सोमवार को जागेश्वर धाम, नवाबगंज के अखाड़े में ऐतिहासिक दंगल का आयोजन किया जा रहा है। इस दंगल में देश-विदेश के पहलवान कुश्ती में एक-दूसरे को पटखनी देंगे। भूटान से आ रहे चिमचिम डोगरा पहलवान इस दंगल में मुख्य आकर्षण होंगे। चिमचिम पहलवान अपने फुर्तीले अंदाज के लिए मशहूर हैं। लोग कहते हैं कि अखाड़े की मिट्टी में मानो उनकी फुर्ती किसी सांप की तरह दिखाई देती है।

नेपाल के मशहूर पहलवान शंकर थापा, देवा थापा, लकी थापा और मेवा थापा भी कुश्ती में शामिल होंगे। कुश्ती में सबसे बड़ा इनाम 1 लाख रुपये का होगा। इसके अलावा विभिन्न कुश्तियों के लिए इनाम की राशि अलग-अलग रखी गई है।

2025 मेंहुए दंगल की तस्वीर।2025 मेंहुए दंगल की तस्वीर।

शहर में जागेश्वर धाम अखाड़े में 309वें दंगल का आयोजन किया जा रहा है। भूटान और नेपाल के अलावा दंगल में देशभर के अलग-अलग राज्यों से पहलवान मुकाबले के लिए आ रहे हैं। खास बात यह भी है कि इस दंगल में देशभर से महिला पहलवान भी मुकाबले में शामिल हो रही हैं।

दंगल के संयोजक जितेन्द्र पाण्डेय।दंगल के संयोजक जितेन्द्र पाण्डेय।

दंगल संयोजक जितेंद्र उर्फ जीतू पांडेय ने बताया कि पूर्वज बताते आए हैं कि यूपी का पहला कुश्ती का अखाड़ा जागेश्वर धाम परिसर का ही है। यहां लगभग 300 साल पहले दंगल की शुरुआत हुई थी। इसी अखाड़े में नाना राव पेशवा, रानी लक्ष्मीबाई और चंद्रशेखर आजाद कुश्ती के दांव-पेंच की आजमाइश किया करते थे।

ये पहलवान देशभर से आ रहे हैं

बाबा लाड़ी, हिमाचल, बिल्ला पहलवान, हरियाणा, विक्की पहलवान, पंजाब, राहुल पांडेय, हरिद्वार, बग्गा, पंजाब; सोनू, अंबाला, शमशेर, राजस्थान, मोंटी पहलवान, दिल्ली, नकाबपोश पहलवान, महाराष्ट्र, बाबर पहलवान, जम्मू, टाइगर पहलवान, कुकड़ामंडी से दंगल में शामिल होने के लिए आ रहे हैं।

महिला पहलवानों में बाबी, गाजीपुर और ब्यूटी पहलवान, गाजियाबाद से दंगल में शामिल हो रही हैं।

कानपुर से संजू और बालचंद्र पहलवान कुश्ती में दांव-पेंच की आजमाइश करेंगे।

उन्नाव से सुरेंद्र और मनीष पहलवान दंगल में कुश्ती के मैदान में शामिल होंगे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव में हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी

    Hindi News Local Uttar pradesh Maharajganj Maharajganj News | Woman Attempts Suicide After Dispute In Harpur Pakdi पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव…

    हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे से लटकी मिली लाश

    Hindi News Local Uttar pradesh Hardoi Hardoi News | Laborer Found Hanging In Lilwal Village हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे…

    You Missed

    Newport Beach fishermen find Royal Caribbean cruise ship employee treading water 20 miles off coast

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    Newport Beach fishermen find Royal Caribbean cruise ship employee treading water 20 miles off coast

    पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव में हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव में हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी

    Mobile livescore – Flashscore.mobi football scores

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 7 views
    Mobile livescore – Flashscore.mobi football scores

    हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे से लटकी मिली लाश

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे से लटकी मिली लाश

    Hablamos con decenas de votantes sobre los resultados de las elecciones intermedias. Esto es lo que esperan ahora | CNN

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    Hablamos con decenas de votantes sobre los resultados de las elecciones intermedias. Esto es lo que esperan ahora | CNN

    MBBS में सीट दिलाने के नाम पर 4.10 लाख ठगे:अलीगढ़ में तिरुपेति कंसल्टेंसी के संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप; सिर्फ 50 हजार लौटाए

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    MBBS में सीट दिलाने के नाम पर 4.10 लाख ठगे:अलीगढ़ में तिरुपेति कंसल्टेंसी के संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप; सिर्फ 50 हजार लौटाए