लखनऊ में सुबह से बादल छाए, हवा चल रही:दिनभर रहेगी बादलों की आवाजाही; मानसून में अब तक 27% कम बारिश

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow Weather Update | Cloudy Sky & Monsoon Rain Deficit Status

लखनऊ में सुबह से बादल छाए, हवा चल रही:दिनभर रहेगी बादलों की आवाजाही; मानसून में अब तक 27% कम बारिशलखनऊ2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ में सुबह से बादल छाए हुए हैं। हवा भी चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी होने की संभावना है। इस मानसून सीजन में अब तक 27 फीसदी कम बारिश हुई है।

.

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। अगर बारिश नहीं हुई तो हवा में बनी नमी की वजह से उमस लोगों को परेशान कर सकती है।

इस सीजन 269 मिमी दर्ज हुई बारिश

लखनऊ में इस मानसून सीजन अब तक सामान्य से करीब 27 फीसदी कम बारिश हुई है। शहर में अभी तक करीब 269 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश का औसत करीब 370 मिमी होना चाहिए। यानी सामान्य के मुकाबले करीब 101 मिमी बारिश कम हुई है।

लखनऊ में सुबह से बादल छाए हुए हैं। हवा चलने की वजह से गर्मी नहीं है।लखनऊ में सुबह से बादल छाए हुए हैं। हवा चलने की वजह से गर्मी नहीं है।

रविवार को नहीं हुई बारिश, 4.4 मिमी का था कोटा

रविवार को राजधानी में बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के मुताबिक इस दिन सामान्य तौर पर करीब 4.4 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। बारिश नहीं होने से दिन में गर्मी और उमस का असर बना रहा।

रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 94 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 68 फीसदी रही।

अगले कुछ दिन उमसभरी गर्मी करेगी परेशान

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक राजधानी और आसपास के इलाकों में फिलहाल मानसून गतिविधि का असर सीमित रहने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है, लेकिन लखनऊ में बारिश का असर कम रहा है।

आने वाले दिनों में बादलों की आवाजाही के बीच उमसभरी गर्मी का दौर जारी रह सकता है। इससे लोगों को गर्मी के साथ चिपचिपाहट और उमस का सामना करना पड़ेगा।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का पहला लुक जारी:मोटी मूंछें, खून के दाग वाली शर्ट और गॉगल्स में दिखा रौबदार अंदाज

Hindi News Entertainment Bollywood Ranbir Kapoor Love And War First Look | Sanjay Leela Bhansali Movie ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का पहला लुक जारी:मोटी मूंछें, खून के दाग…

वाराणसी में बिजली मीटर लगाने को लेकर मारपीट:युवती समेत 3 घायल, मोबाइल-चेन छीनने का आरोप; 7 पर FIR

Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Varanasi Badagaon Clash | Electricity Meter Dispute Assault & FIR वाराणसी में बिजली मीटर लगाने को लेकर मारपीट:युवती समेत 3 घायल, मोबाइल-चेन छीनने का…

You Missed

Werner Herzog and Orlando Bloom on ‘Bucking Fastard’ and That Threesome Scene With the Mara Sisters: ‘It Has Such Charm and Depth’

  • By dp
  • September 24, 2026
  • 0 views
Werner Herzog and Orlando Bloom on ‘Bucking Fastard’ and That Threesome Scene With the Mara Sisters: ‘It Has Such Charm and Depth’

‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का पहला लुक जारी:मोटी मूंछें, खून के दाग वाली शर्ट और गॉगल्स में दिखा रौबदार अंदाज

  • By dp
  • September 24, 2026
  • 0 views
‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का पहला लुक जारी:मोटी मूंछें, खून के दाग वाली शर्ट और गॉगल्स में दिखा रौबदार अंदाज

Tropical Storm Nolo to grow into hurricane as it moves toward Hawaii island | Honolulu Star-Advertiser

  • By dp
  • September 24, 2026
  • 3 views
Tropical Storm Nolo to grow into hurricane as it moves toward Hawaii island | Honolulu Star-Advertiser

वाराणसी में बिजली मीटर लगाने को लेकर मारपीट:युवती समेत 3 घायल, मोबाइल-चेन छीनने का आरोप; 7 पर FIR

  • By dp
  • September 24, 2026
  • 4 views
वाराणसी में बिजली मीटर लगाने को लेकर मारपीट:युवती समेत 3 घायल, मोबाइल-चेन छीनने का आरोप; 7 पर FIR

Eight USS Lincoln personnel have attempted suicide, US navy confirms

  • By dp
  • September 24, 2026
  • 4 views
Eight USS Lincoln personnel have attempted suicide, US navy confirms

मुरादाबाद में शिक्षकों के बकाया भुगतान को मंजूरी मिली:डीआईओएस ने जल्द भुगतान का भरोसा दिया, धरना स्थगित करने की अपील

  • By dp
  • September 24, 2026
  • 5 views
मुरादाबाद में शिक्षकों के बकाया भुगतान को मंजूरी मिली:डीआईओएस ने जल्द भुगतान का भरोसा दिया, धरना स्थगित करने की अपील