शहनाज गिल के साथ शूटिंग के दौरान हादसा:गलती से निगल गईं नाक की नथनी; सह-कलाकार सौरभ सचदेवा ने आकर संभाला

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Shehnaaz Gill Nose Ring Accident During Shoot | Saurabh Sachdeva Helped

शहनाज गिल के साथ शूटिंग के दौरान हादसा:गलती से निगल गईं नाक की नथनी; सह-कलाकार सौरभ सचदेवा ने आकर संभाला51 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस शहनाज गिल एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गईं। सेट पर दौड़ते समय उनकी नाक की नथ अचानक मुंह में चली गई, जिसे वे गलती से निगल गईं।

शहनाज ने इस पूरी घटना का एक बिहाइंड द सीन्स वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। हालांकि इस घटना के बाद भी शहनाज ने अपनी शूटिंग रोकी नहीं और काम पूरा किया।

सीन के दौरान दौड़ रही थीं शहनाज शहनाज गिल की ओर से शेयर किए गए वीडियो में वे सेट पर एक सीन के लिए दौड़ती नजर आ रही हैं। दौड़ते समय अचानक उनकी नाक की नथ निकलकर मुंह के अंदर चली जाती है। इसके बाद शहनाज खुद को संभालने की कोशिश करती हैं और उल्टी करने का प्रयास करती हैं। स्थिति बिगड़ते देख सेट पर मौजूद एक्टर सौरभ सचदेवा तुरंत दौड़कर उनके पास आते हैं और उनकी पीठ थपथपाकर उनकी मदद करते हैं।

हादसा होने के बाद भी पूरी की शूटिंग नाक की नथ निगलने की घटना के बाद भी शहनाज ने सेट पर पैनिक नहीं किया। उन्होंने स्थिति को संभाला और कुछ देर बाद ही दोबारा शूटिंग शुरू कर दी। शहनाज का काम के प्रति यह समर्पण देखकर उनके सह-कलाकारों और क्रू मेंबर्स ने भी उनकी हिम्मत की तारीफ की।

आंचल खुराना लगा चुकीं दिखावा करने का आरोप हाल ही में टीवी एक्ट्रेस और ‘रोडीज 8’ की विनर आंचल खुराना ने पंजाब की मशहूर एक्ट्रेस शहनाज गिल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में आंचल ने दावा किया है कि शहनाज असल में वैसी नहीं हैं जैसी सोशल मीडिया पर दिखाई देती हैं।

वे केवल ‘क्यूट’ और भोली-भाली बनने का दिखावा करती हैं, जबकि असल में वे काफी चालाक और बदतमीज हैं। आंचल के मुताबिक, शहनाज और उनके भाई की अच्छी पब्लिक इमेज सिर्फ वीडियोज की चालाकी से की गई एडिटिंग की वजह से बनी हुई है।

वीडियो एडिट करके बनाई गई अच्छी इमेज इंटरव्यू में 35 साल की आंचल खुराना ने कहा कि शहनाज खुद में ही खोई रहने वाली और कम IQ वाली इंसान हैं। उनके वीडियोज को इस तरह से एडिट किया जाता है कि वे बेहद प्यारी और मजाकिया लगें।

शहनाज गिल को ‘बिग बॉस 13’ से मिली पहचान पंजाब की रहने वाली शहनाज गिल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल और सिंगर की थी। उन्हें पहचान साल 2019 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ से मिली थी। इसके बाद उन्होंने साल 2021 में दिलजीत दोसांझ के साथ पंजाबी फिल्म ‘हौसला रख’ में काम किया।

शहनाज ने साल 2023 में सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा वे फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ में भी नजर आ चुकी हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    हरदोई में हाईवे पर मजदूरों से भरी पिकअप पलटी:12 घायल, 3 लोगों की हालत गंभीर; फ्लाईओवर पर दो टायर फटे

    Hindi News Local Uttar pradesh Hardoi Hardoi Pickup Truck Accident | Workers Injured On Flyover हरदोई में हाईवे पर मजदूरों से भरी पिकअप पलटी:12 घायल, 3 लोगों की हालत गंभीर;…

    वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:हाथरस-मथुरा रोड पर हादसा, पुलिस वाहन की तलाश में जुटी

    Hindi News Local Uttar pradesh Hathras Hathras Road Accident | Bike Rider Dies Near Mathura Road वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:हाथरस-मथुरा रोड पर हादसा, पुलिस वाहन…

    You Missed

    Tornado Warning issued for parts of our area as severe weather rolls through

    • By dp
    • August 11, 2026
    • 0 views
    Tornado Warning issued for parts of our area as severe weather rolls through

    हरदोई में हाईवे पर मजदूरों से भरी पिकअप पलटी:12 घायल, 3 लोगों की हालत गंभीर; फ्लाईओवर पर दो टायर फटे

    • By dp
    • August 11, 2026
    • 0 views
    हरदोई में हाईवे पर मजदूरों से भरी पिकअप पलटी:12 घायल, 3 लोगों की हालत गंभीर; फ्लाईओवर पर दो टायर फटे

    LIVE UPDATES: Severe Thunderstorm Watch issued for most of region

    • By dp
    • August 11, 2026
    • 4 views
    LIVE UPDATES: Severe Thunderstorm Watch issued for most of region

    वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:हाथरस-मथुरा रोड पर हादसा, पुलिस वाहन की तलाश में जुटी

    • By dp
    • August 11, 2026
    • 3 views
    वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:हाथरस-मथुरा रोड पर हादसा, पुलिस वाहन की तलाश में जुटी

    Chiefs, DE Emmanuel Ogbah Agree To Deal

    • By dp
    • August 11, 2026
    • 4 views
    Chiefs, DE Emmanuel Ogbah Agree To Deal

    यातायात नियम उल्लंघन पर हुआ 339 वाहनों का चालान:पुलिस की संयुक्त टीम ने 3 वाहन सीज किए, वाहनों की हुई जांच

    • By dp
    • August 11, 2026
    • 3 views
    यातायात नियम उल्लंघन पर हुआ 339 वाहनों का चालान:पुलिस की संयुक्त टीम ने 3 वाहन सीज किए, वाहनों की हुई जांच