सोनू निगम ने पहली बार गाया हरियाणवी सॉन्ग:‘52 गज का दामन’ फेम रेणुका पंवार के साथ डुएट रिलीज, सोनू बोले-आपके आंगन में आना पड़ा

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Sonipat
  • Sonu Nigam & Renuka Panwar Haryanvi Song Chunni Release | Music News

सोनू निगम ने पहली बार गाया हरियाणवी सॉन्ग:‘52 गज का दामन’ फेम रेणुका पंवार के साथ डुएट रिलीज, सोनू बोले-आपके आंगन में आना पड़ाराम सिंहमार, सोनीपत23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिंगर सोनू निगम और रेणुका पंवार आवाज में तैयार गाना ‘चुन्नी’ 7 अगस्त को रिलीज हुआ है। - Dainik Bhaskarसिंगर सोनू निगम और रेणुका पंवार आवाज में तैयार गाना ‘चुन्नी’ 7 अगस्त को रिलीज हुआ है।

कभी देसी बोली और ठेठ अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले हरियाणवी गीत अब देश के बड़े म्यूजिक प्लेटफॉर्म और बॉलीवुड तक अपनी मजबूत जगह बना रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर सोनू निगम ने पहली बार हरियाणवी गाने को अपनी आवाज दी है।

.

गाने में उनके साथ हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार की आवाज सुनाई दे रही है। दोनों की आवाज में तैयार गाना ‘चुन्नी’ 7 अगस्त को रिलीज हुआ। 3 दिन पहले रिलीज हुए इस गाने ने सोनू निगम को पहली बार हरियाणवी म्यूजिक की दुनिया से जोड़ा है। वहीं, गाने को अब तक 28 लाख व्यूज मिल चुके हैं।

खास बात यह है कि गाने की कहानी से लेकर उसके राइटिंग और डायरेक्शन तक हरियाणा के कलाकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

इस दौरान हरियाणवी और बॉलीवुड सिंगर रेणुका पंवार ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत कर सोनू निगम के साथ गाए इस गाने, दोनों की मुलाकात और ‘चुन्नी’ के पीछे की पूरी कहानी के बारे में विस्तार से बताया।

जानिए रेणुका और सोनू निगम का कैसे टाईअप हुआ…

एक साल पहले सोनू-रेणुका की हुई थी मुलाकात

करीब एक साल पहले ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के मालिक राजकुमार के जरिए रेणुका पंवार की मुलाकात सोनू निगम से हुई। राजकुमार रेणुका और सोनू निगम के CMS (कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम) का काम देखते हैं। रेणुका की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए उन्होंने सोनू निगम के सामने हरियाणवी गाना करने का प्रस्ताव रखा, जिसे उन्होंने पसंद किया।

‘चुन्नी’ से पहली बार हरियाणवी में गाया

सोनू निगम ने हिंदी के अलावा कई भाषाओं और बोलियों में गाने गाए हैं, लेकिन ‘चुन्नी’ के जरिए उन्होंने पहली बार हरियाणवी गाने को आवाज दी। हरियाणवी के शब्दों और ठेठ उच्चारण के लिए गाने के लेखक आमीन बड़ौदी ने उनकी मदद की। सोनू निगम खुद फरीदाबाद से हैं और हरियाणवी समझते हैं।

चार गाने पसंद नहीं आए, पांचवें पर बनी बात

‘चुन्नी’ से पहले आमीन बड़ौदी ने सोनू निगम के लिए चार गाने लिखे थे, लेकिन उनके लिरिक्स पसंद नहीं आए। इसके बाद पांचवां गाना ‘चुन्नी’ लिखा गया, जिसे सोनू निगम ने पसंद किया और गाने के लिए सहमति दी। 7 अगस्त को यह गाना रिलीज हुआ।

हरियाणवी कलाकारों ने संभाली कमान

गाने की राइटिंग आमीन बड़ौदी ने, डायरेक्शन साहिल संधू ने और म्यूजिक चंडीगढ़ के OG म्यूजिक ने तैयार किया। यानी गाने में हरियाणा से जुड़े कलाकारों की शुरुआत से बड़ी भूमिका रही।

मुंबई में सोनू, चंडीगढ़ में रेणुका ने की रिकॉर्डिंग

सोनू निगम ने जून में मुंबई स्थित अपने स्टूडियो में मेल वर्जन रिकॉर्ड किया, जबकि रेणुका ने चंडीगढ़ के OG म्यूजिक स्टूडियो में फीमेल वर्जन रिकॉर्ड किया। इसके बाद गाने की शूटिंग दुबई में हुई, जिससे इसे इंटरनेशनल लुक देने की कोशिश की गई।

मुंबई में चुन्नी’ गीत रिलीज के दौरान एक साथ मंच पर सोनू निगम और रेणुका पंवारमुंबई में चुन्नी’ गीत रिलीज के दौरान एक साथ मंच पर सोनू निगम और रेणुका पंवार

सोनू निगम ने हरिणाणवी गाने को लेकर क्या कहा…

  • सोनू बोले- हरियाणवी बोली के अपने तेवरः सोनू निगम ने कहा कि हरियाणवी बोली के अपने खास तेवर हैं। इन्हें समझकर सही अंदाज में गाने के लिए आमीन बड़ौदी ने उनकी मदद की। सोनू ने आमीन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें हरियाणवी की अच्छी समझ है और वे बहुत अच्छा लिखते हैं।
  • रेणुका बोलीं- आपने हरियाणवी गाना गाया, सबसे बड़ी खुशीः रेणुका पंवार ने कहा कि बचपन से वह और उनका परिवार सोनू निगम के गाने सुनते आए हैं। ऐसे में उनके साथ गाना करना उनके लिए सपने के पूरा होने जैसा है। रेणुका ने जब सोनू से कहा कि आपने हरियाणवी गाना गाया, तो सोनू ने मुस्कुराकर कहा- “मुझे आपके आंगन में आना पड़ा है।”
  • सोनू ने रेणुका की आवाज की तारीफ कीः सोनू निगम ने रेणुका पंवार की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें पहले से पता था कि वह तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने रेणुका को अच्छी सिंगर बताया और कहा कि उन्होंने ‘चुन्नी’ में भी शानदार आवाज दी है। सोनू के मुताबिक, रेणुका का सफर आने वाले समय में और बड़ा होने वाला है।

हरियाणवी से बॉलीवुड तक पहुंची रेणुका पंवार

‘52 गज का दामन’ से ‘चटक मटक’ हिट

‘52 गज का दामन’ के बाद रेणुका की लोकप्रियता और बढ़ी। उनका ‘चटक मटक’ भी बड़ा हिट रहा और करीब 2 बिलियन व्यूज तक पहुंचा।

नवाजुद्दीन के साथ दो गाने किए

रेणुका ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ ‘सैयां की बंदूक’ और ‘यांता मैं’ में आवाज दी। ‘यांता मैं’ में उन्होंने सिंगिंग के साथ एक्टिंग भी की। इसी के साथ रेणुका ने सुखविंदर सिंह के ‘बार-बार’ के फीमेल वर्जन में आवाज दी। इसे यशराज बैनर से जुड़ा उनका पहला हरियाणवी वोकल प्रोजेक्ट बताया गया है।

‘इल्लीगल हथियार’ में एल्विश यादव के साथ

‘इल्लीगल हथियार’ में रेणुका की आवाज के साथ एल्विश यादव नजर आए। लोक संगीत और मॉडर्न बीट्स के इस गाने को युवाओं के बीच काफी लोकप्रियता मिली।

‘गैंग्स ऑफ गाजियाबाद’ में भी आवाज

रेणुका अब वेब सीरीज ‘गैंग्स ऑफ गाजियाबाद’ में भी सुनाई देंगी। दिसंबर में रिलीज होने वाली सीरीज में उन्होंने एक सोलो गीत गाया है।

—————-

यह भी पढ़ें- वृंदावन के संतों के दरबार में हरियाणवी सिंगर: रेणुका पंवार बोलीं- जल्द हरियाणवी में आएंगे भजन, कथावाचकों से मिला ऑफर; USA में 5 लाइव शो करेंगी

“52 गज का दामन” और ‘चटक मटक’ जैसे सुपरहिट गीतों से सुर्खियां बटोरने वाली हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार एक बार फिर चर्चा में है। रेणुका पंवार अगले महीने एक माह के लिए USA भी जाने वाली हैं, जहां वे हरियाणवी गीतों के माध्यम से लाइव परफॉर्मेंस देंगी। उनके पांच अलग-अलग लोकेशन पर लाइव शो होंगे। पूरी खबर पढ़ें…

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

जयपुर में ORRY की शादी!:होटल में दो दिन अलग-अलग इवेंट होंगे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल आए

Hindi News Local Rajasthan Jaipur Ori Wedding Weekend In Jaipur | Fairmont Wedding Guest List Update जयपुर में ORRY की शादी!:होटल में दो दिन अलग-अलग इवेंट होंगे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स…

दीवार गिरने से 4 साल के मासूम की मौत:सीतापुर में 8 साल का चचेरा भाई भी घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर

Hindi News Local Uttar pradesh Sitapur Launa Sitapur Wall Collapse Accident | MLA Asha Maurya Meets Victims Family दीवार गिरने से 4 साल के मासूम की मौत:सीतापुर में 8 साल…

You Missed

Box Office: ‘Avengers Endgame’ Leads Weekend Where Four Films Eye $20M+ Each

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 0 views
Box Office: ‘Avengers Endgame’ Leads Weekend Where Four Films Eye M+ Each

जयपुर में ORRY की शादी!:होटल में दो दिन अलग-अलग इवेंट होंगे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल आए

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 0 views
जयपुर में ORRY की शादी!:होटल में दो दिन अलग-अलग इवेंट होंगे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल आए

U tempu in Corsica

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 4 views
U tempu in Corsica

दीवार गिरने से 4 साल के मासूम की मौत:सीतापुर में 8 साल का चचेरा भाई भी घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 4 views
दीवार गिरने से 4 साल के मासूम की मौत:सीतापुर में 8 साल का चचेरा भाई भी घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर

Linda Caicedo y Real Madrid femenino, listas para nueva fecha en Liga F; Real Sociedad, el rival

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 5 views
Linda Caicedo y Real Madrid femenino, listas para nueva fecha en Liga F; Real Sociedad, el rival

‘द वन’ ने पहले दिन ₹8 करोड़ कमाए:सिद्धार्थ की पिछली 10 फिल्मों में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग; ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन ₹3.35 करोड़ कमाए

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 4 views
‘द वन’ ने पहले दिन ₹8 करोड़ कमाए:सिद्धार्थ की पिछली 10 फिल्मों में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग; ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन ₹3.35 करोड़ कमाए