संतकबीर नगर में कांवड़िए की मौत:बाबा तामेश्वरनाथ धाम से लौटते समय ट्रेलर ने टक्कर मारी, बेटा घायल

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sant kabir nagar
  • Sant Kabir Nagar Accident | Kanwariya Death Near Tameshwarnath Dham

संतकबीर नगर में कांवड़िए की मौत:बाबा तामेश्वरनाथ धाम से लौटते समय ट्रेलर ने टक्कर मारी, बेटा घायलदेवीलाल गुप्ता | संतकबीर नगर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संत कबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में कांवर यात्रा से लौट रहे एक पिता की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनका 16 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना कृष्णा मैरिज हॉल के पास हुई।

मृतक की पहचान मोहद्दीनपुर निवासी महेंद्र शर्मा पुत्र ध्रुवनारायण शर्मा के रूप में हुई है। महेंद्र शर्मा सरयू नदी से जल भरकर बाबा तामेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक करने के बाद अपने बेटे अमित शर्मा के साथ घर लौट रहे थे।

इसी दौरान कृष्णा मैरिज हॉल के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महेंद्र शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अमित शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से गोरखपुर रेफर किया गया है।

हादसे की सूचना पर परिवार के लोग चौकी पर पहुंचे।हादसे की सूचना पर परिवार के लोग चौकी पर पहुंचे।

महेंद्र शर्मा मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में चार बेटियां और दो बेटे हैं। बड़े बेटे अमित शर्मा (16) के घायल होने और छोटे बेटे (3-4 वर्ष) की कम उम्र को देखते हुए परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के पिता भी पैरालिसिस से पीड़ित बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही मोहद्दीनपुर गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे की जांच के साथ-साथ दुर्घटना में शामिल ट्रेलर की तलाश कर रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    महराजगंज में बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट:डीएम ने तटबंधों और नालों का जायजा लिया

    Hindi News Local Uttar pradesh Maharajganj Maharajganj Flood Alert | DM Gaurav Singh Sogarwal Inspects Embankments महराजगंज में बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट:डीएम ने तटबंधों और नालों का जायजा…

    सीतापुर में फ्यूजीफिल्म इंजीनियर से 8 लाख की ठगी:यूको बैंक कर्मचारी बनकर व्हाट्सएप पर लिंक भेजा, दो बार में 4-4 लाख रुपए निकाले

    Hindi News Local Uttar pradesh Sitapur Sitapur Cyber Fraud | UCO Bank Engineer Duped Online Money Looted सीतापुर में फ्यूजीफिल्म इंजीनियर से 8 लाख की ठगी:यूको बैंक कर्मचारी बनकर व्हाट्सएप…

    You Missed

    Kim Kardashian and Lewis Hamilton Have Found Their Loved-up Couple Style Rhythm

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 1 views
    Kim Kardashian and Lewis Hamilton Have Found Their Loved-up Couple Style Rhythm

    महराजगंज में बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट:डीएम ने तटबंधों और नालों का जायजा लिया

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 1 views
    महराजगंज में बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट:डीएम ने तटबंधों और नालों का जायजा लिया

    Amanda Bynes Called Out by Fans for Selling Pricey Handmade Purse That Looks Like a ‘Trash Bag’

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 4 views
    Amanda Bynes Called Out by Fans for Selling Pricey Handmade Purse That Looks Like a ‘Trash Bag’

    सीतापुर में फ्यूजीफिल्म इंजीनियर से 8 लाख की ठगी:यूको बैंक कर्मचारी बनकर व्हाट्सएप पर लिंक भेजा, दो बार में 4-4 लाख रुपए निकाले

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 5 views
    सीतापुर में फ्यूजीफिल्म इंजीनियर से 8 लाख की ठगी:यूको बैंक कर्मचारी बनकर व्हाट्सएप पर लिंक भेजा, दो बार में 4-4 लाख रुपए निकाले

    How Zendaya felt when her stylist, Law Roach, revealed she secretly got married

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 4 views
    How Zendaya felt when her stylist, Law Roach, revealed she secretly got married

    रोडवेज बस की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 घायल:शाहजहांपुर में नामकरण संस्कार में जाते समय हादसा, 3 की हालत गंभीर

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 4 views
    रोडवेज बस की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 घायल:शाहजहांपुर में नामकरण संस्कार में जाते समय हादसा, 3 की हालत गंभीर