'मुझे प्यार, वफादारी जैसी चीजें पसंद हैं':पूर्व पति मोहसिन अख्तर की दूसरी शादी के रिसेप्शन की तस्वीरों के बाद उर्मिला मातोंडकर की क्रिप्टिक पोस्ट

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Urmila Matondkar Cryptic Post After Ex Husband Mohsin Akhtar Reception

‘मुझे प्यार, वफादारी जैसी चीजें पसंद हैं’:पूर्व पति मोहसिन अख्तर की दूसरी शादी के रिसेप्शन की तस्वीरों के बाद उर्मिला मातोंडकर की क्रिप्टिक पोस्ट34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने सोशल मीडिया पर प्यार और वफादारी को लेकर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की। यह पोस्ट उनके पूर्व पति मोहसिन अख्तर द्वारा हाल ही में अपनी दूसरी शादी के रिसेप्शन की तस्वीरें शेयर करने के बाद सामने आई। हालांकि, उर्मिला ने इसे मोहसिन से जोड़कर कोई बयान नहीं दिया।

दरअसल, मोहसिन अख्तर ने मंगलवार को दूसरी पत्नी निधा भट्ट के साथ रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

तस्वीरों में मोहसिन गुलाबी रंग की शेरवानी और निधा पीच रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं।तस्वीरों में मोहसिन गुलाबी रंग की शेरवानी और निधा पीच रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं।

मोहसिन ने पोस्ट के साथ निधा के लिए इमोशनल मैसेज भी लिखा था। उन्होंने उन्हें अपनी पत्नी के साथ-साथ अपना घर, सुकून और हर दिन का पसंदीदा हिस्सा बताया। उन्होंने साथ मिलकर खूबसूरत जिंदगी बनाने की बात भी कही।

मोहसिन की पोस्ट।मोहसिन की पोस्ट।

वहीं, मोहसिन की पोस्ट के बाद उर्मिला ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘मुझे प्यार, वफादारी और समय जैसी कीमती चीजें पसंद हैं।’

उर्मिला मातोंडकर की पोस्ट।उर्मिला मातोंडकर की पोस्ट।

जून में दूसरी शादी की जानकारी दी थी

मोहसिन ने जून में अपनी दूसरी शादी की जानकारी शेयर की थी। शादी की झलकियां शेयर करते हुए मोहसिन ने एक इमोशनल पोस्ट लिखी थी। उन्होंने कहा था कि सच्चे इरादों, ईमानदार प्यार और धैर्य के साथ उन्हें जीवन में फिर से प्रेम मिला है।

उन्होंने अपनी पत्नी निधा भट्ट का आभार जताते हुए लिखा कि उन्होंने उनके जीवन में रोशनी लाई है।

मोहसिन ने अपनी पोस्ट में दिवंगत प्रियजनों को भी याद किया और कहा था कि उनकी दुआओं और आशीर्वाद की वजह से उन्हें जीवन में यह नया साथ मिला है। उन्होंने दोनों के लिए दुआ करने की अपील भी की थी।

मोहसिन और निधा भट्ट की शादी की तस्वीरेंमोहसिन और निधा भट्ट की शादी की तस्वीरें

उर्मिला मातोंडकर से हुई थी पहली शादी

कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर की पहली मुलाकात उर्मिला से 2014 में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की भतीजी की शादी में हुई थी।

इसके बाद दोनों ने 4 फरवरी 2016 को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। उस समय उनकी शादी इंटररिलिजियस मैरिज और दोनों के बीच 10 साल के एज डिफरेंस की वजह से खबरों में थी।

साल 2024 में दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरें सामने आई थीं। सितंबर 2024 में कहा गया था कि उर्मिला ने मुंबई की एक अदालत में तलाक की अर्जी दायर की थी।

उर्मिला के पूर्व पति मोहसिन अख्तर ने फिल्म 'लक बाय चांस' और 'बीए पास' में काम किया है।उर्मिला के पूर्व पति मोहसिन अख्तर ने फिल्म ‘लक बाय चांस’ और ‘बीए पास’ में काम किया है।

उर्मिला के करियर की बात करें तो वो कलयुग और मासूम जैसी फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आईं। उन्होंने 1991 में नरसिम्हा से लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया। उन्होंने रंगीला, जुदाई, सत्या, कौन, प्यार तूने क्या किया, भूत और एक हसीना थी जैसी कई फिल्मों में काम किया।

बड़े पर्दे पर उर्मिला आखिरी बार साल 2018 में इरफान खान की फिल्म ब्लैकमेल में एक स्पेशल डांस नंबर (‘बेवफा ब्यूटी’) में नजर आई थीं। वहीं, वह 2022 में ‘डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स’ में जज के तौर पर नजर आई थीं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    ट्रक ने स्कूटी सवार ननद-भाभी को रौंदा:हादसे में ननद की मौत; भाभी लखनऊ रेफर, ट्रक चालक हिरासत में

    Hindi News Local Uttar pradesh Sitapur Sitapur NH 30 Accident | Woman Killed, Sister in law Referred ट्रक ने स्कूटी सवार ननद-भाभी को रौंदा:हादसे में ननद की मौत; भाभी लखनऊ…

    रीति तिवारी को सलमान ने फटकारा:बोले- बिग बॉस से पहले कोई नहीं जानता था; एकम बावा ने खुद को बताया सौतेला पिता, रानी से शादी का दावा

    Hindi News Entertainment Bollywood Bigg Boss Controversy | Riti Tiwari Salman Khan Statement Ekam Bawa Claim रीति तिवारी को सलमान ने फटकारा:बोले- बिग बॉस से पहले कोई नहीं जानता था;…

    You Missed

    Football Travels to Maryland for First Big Ten Road Test Saturday

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 0 views
    Football Travels to Maryland for First Big Ten Road Test Saturday

    ट्रक ने स्कूटी सवार ननद-भाभी को रौंदा:हादसे में ननद की मौत; भाभी लखनऊ रेफर, ट्रक चालक हिरासत में

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 0 views
    ट्रक ने स्कूटी सवार ननद-भाभी को रौंदा:हादसे में ननद की मौत; भाभी लखनऊ रेफर, ट्रक चालक हिरासत में

    Big Blue Preview: Kentucky vs. South Alabama

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 2 views
    Big Blue Preview: Kentucky vs. South Alabama

    रीति तिवारी को सलमान ने फटकारा:बोले- बिग बॉस से पहले कोई नहीं जानता था; एकम बावा ने खुद को बताया सौतेला पिता, रानी से शादी का दावा

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 2 views
    रीति तिवारी को सलमान ने फटकारा:बोले- बिग बॉस से पहले कोई नहीं जानता था; एकम बावा ने खुद को बताया सौतेला पिता, रानी से शादी का दावा

    Ohio State vs. Illinois prediction, odds, time: 2026 Week 4 college football Saturday picks by proven model

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 3 views
    Ohio State vs. Illinois prediction, odds, time: 2026 Week 4 college football Saturday picks by proven model

    रामायण इवेंट में मीडिया ने किया साढ़े चार घंटे इंतजार:मिस्टर बीस्ट के आने में हुई देरी; रणबीर-साई पल्लवी समेत टीम पहले से मौजूद थी

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 3 views
    रामायण इवेंट में मीडिया ने किया साढ़े चार घंटे इंतजार:मिस्टर बीस्ट के आने में हुई देरी; रणबीर-साई पल्लवी समेत टीम पहले से मौजूद थी