बारिश के बाद बढ़ी छुट्टा मवेशियों की समस्या:अयोध्या में अधिकारियों के निर्देश बेअसर, लोग परेशान

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Ayodhya
  • Stray Cattle Menace In Milkipur | Farmers Crops Damaged & Road Accidents

बारिश के बाद बढ़ी छुट्टा मवेशियों की समस्या:अयोध्या में अधिकारियों के निर्देश बेअसर, लोग परेशानविजय पाठक | अयोध्या4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अयोध्या के ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के बाद छुट्टा गोवंश की समस्या एक बार फिर बढ़ गई है। शाम होते ही बड़ी संख्या में मवेशी सड़कों पर आ जाते हैं, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है और सड़क हादसों का खतरा बना हुआ है।

रात में यही मवेशी किसानों के खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों की शिकायतों के बावजूद अधिकारियों के निर्देश और अभियान संसाधनों के अभाव में प्रभावी नहीं हो पा रहे हैं।मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के अमानीगंज, मिल्कीपुर और हैरिंग्टनगंज इलाकों में शाम ढलते ही सड़कों पर छुट्टा मवेशियों का जमावड़ा दिखने लगता है।

अयोध्या के ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के बाद छुट्टा गोवंश की समस्या एक बार फिर बढ़ गई है।अयोध्या के ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के बाद छुट्टा गोवंश की समस्या एक बार फिर बढ़ गई है।

सैकड़ों की संख्या में छुट्टा गोवंश

कुमारगंज से अमानीगंज ब्लॉक मुख्यालय जाने वाले मार्ग पर भी कई स्थानों पर गोवंश सड़क पर बैठे रहते हैं, जिससे रात में वाहन चालकों को परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।अमानीगंज विकासखंड के धमथुआ गांव के पास सैकड़ों की संख्या में छुट्टा गोवंश एकत्रित रहते हैं।

स्थानीय किसान रंजीत, राजेश कुमार, विद्या प्रसाद, शालिकराम, रामरूप और विवेक कुमार ने बताया कि दिन ढलते ही ये मवेशी खेतों में चले जाते हैं और धान सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचाते हैं। किसानों का कहना है कि उन्होंने कई बार खंड विकास अधिकारी से मवेशियों को पकड़वाने की मांग की है, लेकिन अभी तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।मुख्य विकास अधिकारी भी कई बार ब्लॉक अधिकारियों को छुट्टा मवेशियों को पकड़कर गौशालाओं में संरक्षित करने के निर्देश दे चुके हैं। इसके बावजूद, पर्याप्त संसाधनों की कमी के कारण यह अभियान अपेक्षित रूप से प्रभावी नहीं हो पा रहा है।

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी अमानीगंज सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि छुट्टा मवेशियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाता है। उन्होंने बताया कि मवेशियों को पकड़ने के लिए नगर निगम से वाहन मांगा गया है, जो अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाया है। एक टीम गठित कर दी गई है और वाहन मिलते ही अभियान चलाकर मवेशियों को पकड़कर गौशाला भेजा जाएगा।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    DFC ट्रैक पर रखी 7 फीट लंबी लोहे की रेलिंग:प्रयागराज में फिर ट्रेन पलटाने की साजिश, इंजन टकराया, बड़ा हादसा टला

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Prayagraj Train Derailment Conspiracy | DFC Track Sabotage Attempt DFC ट्रैक पर रखी 7 फीट लंबी लोहे की रेलिंग:प्रयागराज में फिर ट्रेन पलटाने की…

    जयपुर पहुंचे ORRY, शादी मुबारक कार्यक्रम में दूल्हा बनेंगे:मुंबई से साथ आए बाउंसर्स टी-शर्ट पर लिखा था ‘ओरी गार्ड’, एयरपोर्ट पर पहुंचे फैंस

    Hindi News Local Rajasthan Jaipur Ori Viral Wedding Card In Jaipur | Fake Wedding Celebration Highlights जयपुर पहुंचे ORRY, शादी मुबारक कार्यक्रम में दूल्हा बनेंगे:मुंबई से साथ आए बाउंसर्स टी-शर्ट…

    You Missed

    Darnell Washington – Fantasy Football Fallers, Bust Candidates for Week 3 (2026)? – NFL News

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 1 views
    Darnell Washington – Fantasy Football Fallers, Bust Candidates for Week 3 (2026)? – NFL News

    DFC ट्रैक पर रखी 7 फीट लंबी लोहे की रेलिंग:प्रयागराज में फिर ट्रेन पलटाने की साजिश, इंजन टकराया, बड़ा हादसा टला

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 1 views
    DFC ट्रैक पर रखी 7 फीट लंबी लोहे की रेलिंग:प्रयागराज में फिर ट्रेन पलटाने की साजिश, इंजन टकराया, बड़ा हादसा टला

    Demonstrations planned, security heightened as Trump is expected to attend Presidents Cup Sunday

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 3 views
    Demonstrations planned, security heightened as Trump is expected to attend Presidents Cup Sunday

    जयपुर पहुंचे ORRY, शादी मुबारक कार्यक्रम में दूल्हा बनेंगे:मुंबई से साथ आए बाउंसर्स टी-शर्ट पर लिखा था ‘ओरी गार्ड’, एयरपोर्ट पर पहुंचे फैंस

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 4 views
    जयपुर पहुंचे ORRY, शादी मुबारक कार्यक्रम में दूल्हा बनेंगे:मुंबई से साथ आए बाउंसर्स टी-शर्ट पर लिखा था ‘ओरी गार्ड’, एयरपोर्ट पर पहुंचे फैंस

    No tsunami threat reported after 6.6 magnitude earthquake in Loyalty Islands off of New Caledonia | Maui Now

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 6 views
    No tsunami threat reported after 6.6 magnitude earthquake in Loyalty Islands off of New Caledonia | Maui Now

    अखिलेश यादव से माखर के रजत सोलंकी ने की मुलाकात:बागपत में प्राथमिक स्कूल का वीडियो वायरल करने पर दर्ज हुए था मुकदमा

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 4 views
    अखिलेश यादव से माखर के रजत सोलंकी ने की मुलाकात:बागपत में प्राथमिक स्कूल का वीडियो वायरल करने पर दर्ज हुए था मुकदमा