गैंग बनाकर अपराध करने पर दोषी को सजा:बिजनौर में कोर्ट ने 3 साल की कैद और 5 हजार रुपए का लगाया जुर्माना

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bijnor
  • Bijnor Court Convicts Gangster | 3 Years Jail, ₹5000 Fine

गैंग बनाकर अपराध करने पर दोषी को सजा:बिजनौर में कोर्ट ने 3 साल की कैद और 5 हजार रुपए का लगाया जुर्मानाजहीर अहमद | बिजनौर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिजनौर में गैंगस्टर एक्ट के एक 15 साल पुराने मामले में अदालत ने आरोपी सुभाष को दोषी ठहराते हुए तीन वर्ष के कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। कोर्ट ने माना कि आरोपी संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल था और गैंग बनाकर अपराध करता था। वहीं, साक्ष्यों के अभाव में सहआरोपी सहदेव उर्फ गोलू को बरी कर दिया गया।

बिजनौर की अदालत ने गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए आरोपी सुभाष को तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।

विशेष लोक अभियोजन अधिकारी सलीम अख्तर ने बताया कि यह मामला वर्ष 2011 का है। तत्कालीन थाना प्रभारी मंडावली अशोक पाल ने सुभाष पुत्र धर्मपाल और सहदेव उर्फ गोलू पुत्र सुखराम, निवासी ग्राम प्रेमपुरी, थाना मंडावली के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।

अभियोजन पक्ष के अनुसार दोनों आरोपी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त थे और संगठित गिरोह के रूप में अपराध करते थे। उनकी गतिविधियों के कारण क्षेत्र में भय का माहौल था और लोग उनके खिलाफ गवाही देने से भी डरते थे।

मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश अल्का चौधरी की अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर अदालत ने सुभाष को दोषी करार दिया। अदालत ने उसे गैंगस्टर एक्ट के तहत तीन वर्ष के कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

हालांकि, सहआरोपी सहदेव उर्फ गोलू के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके चलते अदालत ने उसे संदेह का लाभ देते हुए आरोपों से बरी कर दिया। अभियोजन पक्ष ने फैसले को कानून व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि संगठित अपराधों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    रणबीर-यश की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट:दशहरे पर शुरू होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग, 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी

    Hindi News Entertainment Bollywood Ramayan Movie Advance Booking Update | Ranbir Kapoor Yash Sai Pallavi रणबीर-यश की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट:दशहरे पर शुरू होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग, 5 नवंबर को…

    वृंदावन में होगा हमारे राम का मंचन:स्वर्गीय सुरेश चंद्र अग्रवाल की 75वीं जयंती पर सेवा, श्रद्धा और संस्कृति के होंगे विविध आयोजन,तीन प्रमुख मंदिरों में विशेष पोशाक व फूल बंगला दर्शन

    Hindi News Local Uttar pradesh Mathura Suresh Chandra Agarwal 75th Birth Anniversary | Mathura Vrindavan Events वृंदावन में होगा हमारे राम का मंचन:स्वर्गीय सुरेश चंद्र अग्रवाल की 75वीं जयंती पर…

    You Missed

    Sandisk Stock Fell 18% on a DRAM Scare. Is It Mispriced or Fairly Priced at $1,300?

    • By dp
    • October 19, 2026
    • 5 views
    Sandisk Stock Fell 18% on a DRAM Scare. Is It Mispriced or Fairly Priced at ,300?

    रणबीर-यश की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट:दशहरे पर शुरू होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग, 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी

    • By dp
    • October 19, 2026
    • 4 views
    रणबीर-यश की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट:दशहरे पर शुरू होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग, 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी

    Exclusive | Andy Cohen reveals which ‘Housewives’ franchises are ‘closest to his heart’ 

    • By dp
    • October 19, 2026
    • 4 views
    Exclusive | Andy Cohen reveals which ‘Housewives’ franchises are ‘closest to his heart’ 

    वृंदावन में होगा हमारे राम का मंचन:स्वर्गीय सुरेश चंद्र अग्रवाल की 75वीं जयंती पर सेवा, श्रद्धा और संस्कृति के होंगे विविध आयोजन,तीन प्रमुख मंदिरों में विशेष पोशाक व फूल बंगला दर्शन

    • By dp
    • October 19, 2026
    • 4 views
    वृंदावन में होगा हमारे राम का मंचन:स्वर्गीय सुरेश चंद्र अग्रवाल की 75वीं जयंती पर सेवा, श्रद्धा और संस्कृति के होंगे विविध आयोजन,तीन प्रमुख मंदिरों में विशेष पोशाक व फूल बंगला दर्शन

    Best Buy is having a massive sale on this 65-inch Samsung OLED TV before the holidays

    • By dp
    • October 19, 2026
    • 6 views
    Best Buy is having a massive sale on this 65-inch Samsung OLED TV before the holidays

    इमरान खान को देश छोड़ने के नोटिस का मामला:26 अक्टूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई; वकीलों ने कहा- 2 साल की उम्र से भारत में रह रहे

    • By dp
    • October 19, 2026
    • 7 views
    इमरान खान को देश छोड़ने के नोटिस का मामला:26 अक्टूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई; वकीलों ने कहा- 2 साल की उम्र से भारत में रह रहे