नारनौल के मोहित का अनिल कपूर के शो में चयन:एक मिनट के वीडियो से एंट्री हुई; 13 में से 11 सवालों के सही जवाब देकर सेलेक्ट हुए

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Mahendragarh
  • Narnaul
  • Narnaul Mohit Jindal Selected For Anil Kapoor Show India Top 1 Percent

नारनौल के मोहित का अनिल कपूर के शो में चयन:एक मिनट के वीडियो से एंट्री हुई; 13 में से 11 सवालों के सही जवाब देकर सेलेक्ट हुएनारनौल24 मिनट पहलेलेखक: देवेंद्र यादव

  • कॉपी लिंक

मोहित जिंदल अपनी फैमिली के साथ नारनौल में रहते हैं। अब वे अनिल कपूर के शो  'इंडिया के टॉप 1%' में नजर आएंगे। - Dainik Bhaskarमोहित जिंदल अपनी फैमिली के साथ नारनौल में रहते हैं। अब वे अनिल कपूर के शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे।

नारनौल के 41 वर्षीय व्यापारी मोहित जिंदल बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के रियलिटी शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे। इस शो में देशभर से 100 प्रतिभागियों का चयन हुआ है। शो में मोहित के पास एक करोड़ रुपए तक जीतने का मौका होगा।

.

मोहित ने बताया कि चुने गए प्रतिभागी एक-दूसरे से रीजनिंग और GK के सवालों से एक-दूसरे से मुकाबला करेंगे। ये शो स्टार प्लस और जियो होटस्टार पर प्रसारित किया जाएगा। हांलाकि शो का हाउस कैसा होगा, अभी इसकी जानकारी प्रतिभागियों को नहीं दी गई।

इस शो में मोहित की एंट्री एक टीवी एडवरटाइज से हुई। इसके बाद इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि शो में एक करोड़ रुपए जीतने पर क्या करेंगे। मोहित का जवाब था- 50 लाख रुपए वृद्धा आश्रम और 50 लाख रुपए अपने परिवार पर खर्चेंगे। इसके बाद 13 सवालों के जवाब देने के बाद उनका फाइनल सलेक्शन हुआ।

अपनी फैमिली के साथ मोहित जिंदल।अपनी फैमिली के साथ मोहित जिंदल।

पहले जानिए, मोहित को शो में कैसे एंट्री मिली

  • टीवी पर देखा शो का एडवरटाइज: दैनिक भास्कर से बातचीत में मोहित ने बताया कि एक दिन वह परिवार के साथ टीवी देख रहे थे। उसी दौरान स्टार प्लस चैनल पर ‘इंडिया के टॉप 1%’ शो का एडवरटाइज देखा। जिसमें इच्छुक प्रतिभागियों से ऑडिशन के लिए आवेदन मांगे जा रहे थे। फैमिली ने उन्हें इसमें आवेदन करने के लिए फोर्स किया।
  • 13 में से 11 सवालों के जवाब सही: मोहित ने बताया कि इसके बाद उन्होंने एक मिनट का ऑडिशन वीडियो बनाकर भेज दिया। शो की टीम को उनकी वीडियो पसंद आई। इसके बाद उनका लाइव ऑडिशन हुआ। जिसमें 13 सवाल पूछे गए, उन्होंने 11 सवालों के सही जवाब दे दिए। मोहित के मुताबिक, इस तरह के प्रश्न पूछ गए-1- ए, द, च, ?…. आगे कौन सा अक्षर आएगा?2- A पहले स्थान पर है। B दूसरे स्थान पर है। अगर C, B से आगे निकल जाए तो वह कौन-से स्थान पर है?3- राम रानीखेत गया, बीना बेंगलुरू गया तो मोना कहां जाएगा?4- राखी का बनता है खीरा, सीमा का क्या बनेगा?5- 1, 3, 5, 9, 12, 21, ?
  • 20 अगस्त को शो की रिकॉर्डिंग होगी: मोहित के अनुसार, उनके जवाबों से टीम संतुष्ट हो गई और 20 अगस्त को शो की रिकॉर्डिंग के लिए बुलाया है। इसमें वे एक्टर अनिल कपूर के साथ मंच साझा करेंगे। उनके सामने ही गेम खेलेंगे। इस शो का पहला एपिसोड 5 सितंबर को आएगा।

मां के साथ शो के बारे में बातें करते मोहित।मां के साथ शो के बारे में बातें करते मोहित।

‘सपना सच होने जैसा लग रहा’

मोहित ने बताया कि अनिल कपूर के साथ बैठना और उनके सामने गेम खेलना किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा, मेरे लिए केवल इनाम जीतना ही बड़ी बात नहीं है, बल्कि उनके साथ मंच साझा करना बड़ी खुशी की बात है।

मोहित का कहना है कि शो में जाने से पहले पूरी तैयारी कर रहे हैं। चयन की सूचना मिलने के बाद पूरा परिवार तैयारी करने में जुटा हुआ है। बच्चे भी रीजनिंग और जीके के सवाल पूछकर हौसला बढ़ा रहे हैं।

अब, मोहित के परिवार के बारे में जानिए…

मोहित जिंदल बिजनेस फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं। उनके पास एक अंडर गारमेंट कंपनी की पूरे जिले की एजेंसी है। पिता महेश जिंदल भी उनके साथ ही बिजनेस करते हैं। मोहित ने BA की पढ़ाई की है। मोहित की पत्नी निकिता जिंदल ने बीकॉम किया है। मोहित की 2 बेटी तमन्ना व डिंपी और एक बेटा माधव है। बेटी तमन्ना ने नीट-2026 क्रैक किया है। छोटी बेटी डिंपी कोचिंग कर रही है।

वहीं, मोहित अभी अग्रवाल वैश्य समाज के जिला उपाध्यक्ष और हरियाणा व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष हैं।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

पोस्टमार्टम में टूटी मिली थी सुशांत के पैर की हड्डी:डेडबॉडी में स्टन गन के निशान थे, बहन बोली- जोर-जबरदस्ती हुई थी, जानिए पूरा बयान

Hindi News Entertainment Bollywood Sushant Singh Rajput Postmortem Controversy | Sister Shweta Video Statement पोस्टमार्टम में टूटी मिली थी सुशांत के पैर की हड्डी:डेडबॉडी में स्टन गन के निशान थे,…

लता मंगेशकर की बर्थ एनिवर्सरी:पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- आपका योगदान युग-युगांतर तक स्मरणीय रहेगा, इनका गाना सुन रोए जवाहरलाल नेहरू, जानिए कहानी

Hindi News Entertainment Bollywood Lata Mangeshkar Birth Anniversary | PM Modi Tribute & Nehru Story लता मंगेशकर की बर्थ एनिवर्सरी:पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- आपका योगदान युग-युगांतर तक स्मरणीय…

You Missed

PS5 emulator successfully runs six titles at a playable 60 FPS — PS5 emulation continues to gather momentum as developers improve shader translation and Vulkan support

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 1 views
PS5 emulator successfully runs six titles at a playable 60 FPS — PS5 emulation continues to gather momentum as developers improve shader translation and Vulkan support

पोस्टमार्टम में टूटी मिली थी सुशांत के पैर की हड्डी:डेडबॉडी में स्टन गन के निशान थे, बहन बोली- जोर-जबरदस्ती हुई थी, जानिए पूरा बयान

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 1 views
पोस्टमार्टम में टूटी मिली थी सुशांत के पैर की हड्डी:डेडबॉडी में स्टन गन के निशान थे, बहन बोली- जोर-जबरदस्ती हुई थी, जानिए पूरा बयान

Raye Spills on Michael B. Jordan Dating Rumors at 2026 MTV VMAs! (Exclusive)

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 4 views
Raye Spills on Michael B. Jordan Dating Rumors at 2026 MTV VMAs! (Exclusive)

लता मंगेशकर की बर्थ एनिवर्सरी:पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- आपका योगदान युग-युगांतर तक स्मरणीय रहेगा, इनका गाना सुन रोए जवाहरलाल नेहरू, जानिए कहानी

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 4 views
लता मंगेशकर की बर्थ एनिवर्सरी:पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- आपका योगदान युग-युगांतर तक स्मरणीय रहेगा, इनका गाना सुन रोए जवाहरलाल नेहरू, जानिए कहानी

2026 Fit Model Olympia Results — Shealynn Burnett Wins – Fitness Volt

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 4 views
2026 Fit Model Olympia Results — Shealynn Burnett Wins – Fitness Volt

अनुमति 6.5 की, गड्‌ढा खोदा 12 फीट का:फर्रुखाबाद में दो बच्चों की डूबकर मौत, खेलते समय गिरे थे

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 4 views
अनुमति 6.5 की, गड्‌ढा खोदा 12 फीट का:फर्रुखाबाद में दो बच्चों की डूबकर मौत, खेलते समय गिरे थे