मैनपुरी में जमानत के 10 हजार मांगने पर विवाद:घर में घुसकर ईंट-पत्थर से हमला, 3 लोग घायल

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mainpuri
  • Mainpuri Clash | Money Dispute Assault Case | Three Injured

मैनपुरी में जमानत के 10 हजार मांगने पर विवाद:घर में घुसकर ईंट-पत्थर से हमला, 3 लोग घायलअभिषेक जैन | मैनपुरी5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मैनपुरी में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। महमूद नगर टंकी के पास रहने वाले अफसर अली ने निजामुद्दीन और उसके पक्ष के लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और घर में घुसकर ईंटों से हमला करने का आरोप लगाया है। घटना में अफसर अली और उसकी पत्नी के घायल होने की बात कही जा रही है, जबकि जावेद के सिर में भी चोट लगने का आरोप है।

अफसर अली के मुताबिक, निजामुद्दीन के बेटे के खिलाफ दर्ज किसी मामले में उसने 10 हजार रुपये खर्च कर उसकी जमानत कराई थी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तय हुआ था कि जमानत में खर्च हुई रकम उसे 100-100 रुपये करके वापस की जाएगी। आरोप है कि तय समय बीतने के बाद भी निजामुद्दीन के बेटे ने रकम वापस नहीं की।

पीड़ित का कहना है कि जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो इसी बात को लेकर निजामुद्दीन के बेटे से कहासुनी हो गई। आरोप है कि बातचीत के दौरान गाली-गलौज शुरू हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। विवाद बढ़ने पर विपक्षी पक्ष के लोगों ने उसके घर में घुसकर ईंटों से हमला कर दिया।

हमले में अफसर अली और उसकी पत्नी के हाथों समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। वहीं जावेद के सिर में ईंट लगने से चोट लगने का आरोप है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की।

अफसर अली ने बताया कि उसने मामले को लेकर थाने में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और जमानत के लिए दिए गए 10 हजार रुपये वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    रणबीर कपूर ने फैंस संग मनाया 44वां जन्मदिन:बांद्रा में बंगले के बाहर काटे 3 केक; आलिया भट्ट के साथ बालकनी से फैंस को कहा शुक्रिया

    Hindi News Entertainment Bollywood Ranbir Kapoor Birthday Celebration | Bandra Bungalow Alia Bhatt Fans रणबीर कपूर ने फैंस संग मनाया 44वां जन्मदिन:बांद्रा में बंगले के बाहर काटे 3 केक; आलिया…

    फतेहपुर में सीवर लाइन कार्य पर सपा ने उठाए सवाल:बोले- भाजपा सरकार में विकास कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे

    Hindi News Local Uttar pradesh Fatehpur Fatehpur Sewer Line Corruption Allegations | SP Leader Statement फतेहपुर में सीवर लाइन कार्य पर सपा ने उठाए सवाल:बोले- भाजपा सरकार में विकास कार्य…

    You Missed

    History Shows: This Midterm Election Result Could Be a Warning Sign for the Stock Market

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 2 views
    History Shows: This Midterm Election Result Could Be a Warning Sign for the Stock Market

    रणबीर कपूर ने फैंस संग मनाया 44वां जन्मदिन:बांद्रा में बंगले के बाहर काटे 3 केक; आलिया भट्ट के साथ बालकनी से फैंस को कहा शुक्रिया

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 2 views
    रणबीर कपूर ने फैंस संग मनाया 44वां जन्मदिन:बांद्रा में बंगले के बाहर काटे 3 केक; आलिया भट्ट के साथ बालकनी से फैंस को कहा शुक्रिया

    Nobody Wants This star Adam Brody is for a free Palestine, now that you ask

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 4 views
    Nobody Wants This star Adam Brody is for a free Palestine, now that you ask

    फतेहपुर में सीवर लाइन कार्य पर सपा ने उठाए सवाल:बोले- भाजपा सरकार में विकास कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 4 views
    फतेहपुर में सीवर लाइन कार्य पर सपा ने उठाए सवाल:बोले- भाजपा सरकार में विकास कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे

    Susie Wiles opens up about breast cancer journey | Fox News Video

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 4 views
    Susie Wiles opens up about breast cancer journey | Fox News Video

    ललितपुर में डेढ़ कुंतल अवैध पटाखे बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार:पिकअप से 10 बोरियां मिलीं, नवरात्रि-दशहरा में बिक्री की थी तैयारी

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 4 views
    ललितपुर में डेढ़ कुंतल अवैध पटाखे बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार:पिकअप से 10 बोरियां मिलीं, नवरात्रि-दशहरा में बिक्री की थी तैयारी