कानपुर में 24 घंटे में लैपटॉप चोरी का खुलासा:CCTV के सहारे शातिरों तक पहुंची पुलिस, दो गिरफ्तार; लैपटॉप और नकदी बरामद

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • Kanpur Laptop Theft Case | CCTV Footage Leads To Two Arrests

कानपुर में 24 घंटे में लैपटॉप चोरी का खुलासा:CCTV के सहारे शातिरों तक पहुंची पुलिस, दो गिरफ्तार; लैपटॉप और नकदी बरामदकानपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर में कल्याणपुर के इंद्रानगर चौकी क्षेत्र में घर से लैपटॉप और नकदी चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का Lenovo लैपटॉप और 670 रुपए बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों चोरी का सामान बेचने की फिराक में जा रहे थे।

CCTV से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त की रात राजकीय उन्नयन बस्ती निवासी ननकेश शर्मा के घर का मेन गेट खुला था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी घर में घुसे और लैपटॉप व कुछ रुपये चोरी कर फरार हो गए। ननकेश ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।

सूचना के बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। शुक्रवार को क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि दो युवक चोरी का सामान लेकर दयानंद विहार से बिठूर रोड की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में उगला चोरी का राज

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चिंटू उर्फ शिवांश सोलंकी (22) पुत्र सुनील निवासी गली नंबर-4, राजकीय उन्नयन बस्ती और शिवा (23) पुत्र कैलाश निवासी राजकीय उन्नयन बस्ती, कल्याणपुर के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में दोनों ने राजकीय उन्नयन बस्ती, जीटी रोड क्षेत्र से लैपटॉप चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, दोनों इसे बेचने की तैयारी में थे। बरामद Lenovo लैपटॉप का कंपनी, मॉडल और रंग के आधार पर चोरी की घटना से मिलान किया गया।

डीसीपी वेस्ट बोले- दोनों को जेल भेजा

डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि 13 अगस्त की रात लैपटॉप और रुपये चोरी हुए थे। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और क्षेत्र में लगे CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंची। उनके कब्जे से चोरी का लैपटॉप और नकदी बरामद की गई। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    रकुल प्रीत-वाशु भगनानी के ठिकानों पर IT की रेड:12 जगहों पर आयकर विभाग की जांच जारी; टैक्स चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग का शक

    Hindi News Entertainment Bollywood IT Raid Mumbai | Rakul Preet Singh & Vashu Bhagnani Tax Evasion Probe रकुल प्रीत-वाशु भगनानी के ठिकानों पर IT की रेड:12 जगहों पर आयकर विभाग…

    रणबीर कपूर ने फैंस संग मनाया 44वां जन्मदिन:बांद्रा में बंगले के बाहर काटे 3 केक; आलिया भट्ट के साथ बालकनी से फैंस को कहा शुक्रिया

    Hindi News Entertainment Bollywood Ranbir Kapoor Birthday Celebration | Bandra Bungalow Alia Bhatt Fans रणबीर कपूर ने फैंस संग मनाया 44वां जन्मदिन:बांद्रा में बंगले के बाहर काटे 3 केक; आलिया…

    You Missed

    Demon’s Souls reaches 40-50 FPS on private PS5 emulator with accurate graphics — KyTyPS5 surges from unplayable 1-2 FPS in just three weeks, new milestone comes only three weeks after the game barely booted

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 0 views
    Demon’s Souls reaches 40-50 FPS on private PS5 emulator with accurate graphics — KyTyPS5 surges from unplayable 1-2 FPS in just three weeks, new milestone comes only three weeks after the game barely booted

    रकुल प्रीत-वाशु भगनानी के ठिकानों पर IT की रेड:12 जगहों पर आयकर विभाग की जांच जारी; टैक्स चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग का शक

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 0 views
    रकुल प्रीत-वाशु भगनानी के ठिकानों पर IT की रेड:12 जगहों पर आयकर विभाग की जांच जारी; टैक्स चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग का शक

    History Shows: This Midterm Election Result Could Be a Warning Sign for the Stock Market

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 3 views
    History Shows: This Midterm Election Result Could Be a Warning Sign for the Stock Market

    रणबीर कपूर ने फैंस संग मनाया 44वां जन्मदिन:बांद्रा में बंगले के बाहर काटे 3 केक; आलिया भट्ट के साथ बालकनी से फैंस को कहा शुक्रिया

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 3 views
    रणबीर कपूर ने फैंस संग मनाया 44वां जन्मदिन:बांद्रा में बंगले के बाहर काटे 3 केक; आलिया भट्ट के साथ बालकनी से फैंस को कहा शुक्रिया

    Nobody Wants This star Adam Brody is for a free Palestine, now that you ask

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 4 views
    Nobody Wants This star Adam Brody is for a free Palestine, now that you ask

    फतेहपुर में सीवर लाइन कार्य पर सपा ने उठाए सवाल:बोले- भाजपा सरकार में विकास कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 4 views
    फतेहपुर में सीवर लाइन कार्य पर सपा ने उठाए सवाल:बोले- भाजपा सरकार में विकास कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे