डीएम के औचक निरीक्षण में स्कूल की खुली पोल:बच्चे घर से बर्तन लाकर खा रहे मिड-डे मील, हैंडवॉश-साबुन भी नहीं मिला

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bijnor
  • Bijnor DM Inspection: Mid Day Meal Irregularities Found In Taimurpur School

डीएम के औचक निरीक्षण में स्कूल की खुली पोल:बच्चे घर से बर्तन लाकर खा रहे मिड-डे मील, हैंडवॉश-साबुन भी नहीं मिलाजहीर अहमद | बिजनौर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिजनौर में डीएम जसजीत कौर ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे मोहम्मदपुर देवमल क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय तैमूरपुर का औचक निरीक्षण किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से महज एक किलोमीटर दूर स्थित विद्यालय में कई अव्यवस्थाएं मिलीं।

बच्चों की कम उपस्थिति, मिड-डे मील के लिए पर्याप्त राशन और बर्तन नहीं होने के साथ हैंडवॉश-साबुन की व्यवस्था न मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई और सुधार के निर्देश दिए।

कम मिली विद्यार्थियों की संख्या

जिलाधिकारी ने विद्यालय की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। मौके पर विद्यार्थियों की संख्या काफी कम मिली। उन्होंने अधिकारियों और शिक्षकों को छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और विद्यालय में पठन-पाठन का माहौल बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

मिड-डे मील का सैंपल नहीं रखा था

मध्याह्न भोजन व्यवस्था की जांच के दौरान प्रधानाध्यापक ने बताया कि शुक्रवार को तहरी बनाई गई थी। हालांकि, भोजन का सैंपल मौके पर सुरक्षित नहीं रखा गया था। निरीक्षण के दौरान मिड-डे मील के लिए पर्याप्त राशन भी उपलब्ध नहीं मिला। प्रधानाध्यापक ने बताया कि ग्राम प्रधान की ओर से प्रतिदिन राशन भेजा जाता है।

घर से बर्तन लाकर खाना खा रहे बच्चे

विद्यालय में बच्चों के लिए मिड-डे मील खाने के पर्याप्त बर्तन भी नहीं मिले। बताया गया कि छात्र-छात्राएं अपने घर से बर्तन लेकर आते हैं। इसके अलावा हाथ धोने के लिए हैंडवॉश और साबुन की व्यवस्था भी नहीं मिली।

भोजन का सैंपल सुरक्षित रखने के निर्देश

डीएम ने प्रतिदिन तैयार होने वाले भोजन का सैंपल सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय में तत्काल पर्याप्त बर्तन उपलब्ध कराने और हैंडवॉश व साबुन की समुचित व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मिड-डे मील की नियमित निगरानी करते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और मानक के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालय का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छता और मिड-डे मील की गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व देवेंद्र पाल सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक मौजूद रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    प्रो. गोपाल प्रसाद बने DDU के नए चीफ प्रॉक्टर:संभाली जिम्मेदारी, कुलपति से की मुलाकात कर अहम मुद्दों पर चर्चा की

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur DDU Gorakhpur University News | Prof Gopal Prasad Appointed Chief Proctor प्रो. गोपाल प्रसाद बने DDU के नए चीफ प्रॉक्टर:संभाली जिम्मेदारी, कुलपति से की…

    गोरखपुर में बुधवार 5 घंटे ठप रहेगी बिजली:सड़क चौड़ीकरण के चलते राप्तीनगर ओल्ड सब-स्टेशन के इलाके प्रभावित होंगे

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Power Cut | Raptinagar Substation Maintenance & Repair Update गोरखपुर में बुधवार 5 घंटे ठप रहेगी बिजली:सड़क चौड़ीकरण के चलते राप्तीनगर ओल्ड सब-स्टेशन…

    You Missed

    Trader Joe’s Halloween mini tote bags are back. How to get yours

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 0 views
    Trader Joe’s Halloween mini tote bags are back. How to get yours

    प्रो. गोपाल प्रसाद बने DDU के नए चीफ प्रॉक्टर:संभाली जिम्मेदारी, कुलपति से की मुलाकात कर अहम मुद्दों पर चर्चा की

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 0 views
    प्रो. गोपाल प्रसाद बने DDU के नए चीफ प्रॉक्टर:संभाली जिम्मेदारी, कुलपति से की मुलाकात कर अहम मुद्दों पर चर्चा की

    Hurricane Polo’s moisture will trigger flooding in Southwest

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 2 views
    Hurricane Polo’s moisture will trigger flooding in Southwest

    गोरखपुर में बुधवार 5 घंटे ठप रहेगी बिजली:सड़क चौड़ीकरण के चलते राप्तीनगर ओल्ड सब-स्टेशन के इलाके प्रभावित होंगे

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 2 views
    गोरखपुर में बुधवार 5 घंटे ठप रहेगी बिजली:सड़क चौड़ीकरण के चलते राप्तीनगर ओल्ड सब-स्टेशन के इलाके प्रभावित होंगे

    WATCH LIVE | Jurors reach verdict in Caleb Flynn trial

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 3 views
    WATCH LIVE | Jurors reach verdict in Caleb Flynn trial

    CEC आवास प्रदर्शन मामला,कोर्ट में पेशी के दौरान कांग्रेसी पहुंचे:जेल चले भाई जेल चले' के नारे लगाए, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 2 views
    CEC आवास प्रदर्शन मामला,कोर्ट में पेशी के दौरान कांग्रेसी पहुंचे:जेल चले भाई जेल चले' के नारे लगाए, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज