बिग बॉस 20 शुरू होने से पहले ही विवादों में:ललित मोदी शो से जुड़ने की फर्जी खबरों पर भड़के, लीगल एक्शन लिया

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Lalit Modi Denies Bigg Boss 20 Participation | Legal Action Over Fake News

बिग बॉस 20 शुरू होने से पहले ही विवादों में:ललित मोदी शो से जुड़ने की फर्जी खबरों पर भड़के, लीगल एक्शन लिया22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आईपीएल के संस्थापक और बिजनेसमैन ललित मोदी, बिग बॉस 20 में शामिल होने की खबरों पर भड़क गए हैं। उन्होंने इन खबरों को फर्जी बताते हुए, इस तरह की खबरें फैलाने वालों को लीगल नोटिस भेजा है। उन्होंने साफ कहा है कि वो न इस शो का हिस्सा बन रहे हैं और न ही बनेंगे।

ललित मोदी ने शनिवार सुबह ऑफिशियल X अकाउंट (पहले ट्विटर) पर इन खबरों का खंडन किया। उन्होंने लिखा, “फेक न्यूज। बस बात खत्म। मुझसे बिग बॉस 20 के लिए कोई संपर्क नहीं किया गया है। मैं बिग बॉस 20 में हिस्सा नहीं ले रहा हूं और न ही ऐसा करने का मेरा कोई इरादा है।

आगे उन्होंने लिखा, यह वाकई हैरान करने वाली बात है कि बिना संबंधित व्यक्ति से पूछे, पूरी तरह मनगढ़ंत खबर भी “न्यूज” बन जाती है। मेरे वकीलों ने इस मामले में संलग्न कानूनी नोटिस जारी किया है। शायद अगली बार खबर प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की पुष्टि कर लेना चाहिए।”

मोदी ने अपने वकीलों की ओर से भेजे गए कानूनी नोटिस को भी शेयर किया। उनके वकील हिरानी एंड एसोसिएट्स ने उन प्रकाशनों और सोशल मीडिया अकाउंट्स को चेतावनी दी, जिन्होंने उनके बिग बॉस 20 में शामिल होने की खबरें चलाई थीं।

नोटिस में खबरों को बताया झूठा और आधारहीन

कानूनी नोटिस में कहा गया है कि ललित मोदी को बिग बॉस 20 का प्रतियोगी बनाए जाने की खबरें झूठी हैं। नोटिस में कहा गया, “हमारे मुवक्किल स्पष्ट करते हैं कि उक्त खबरें झूठी, आधारहीन और शरारतपूर्ण हैं। हमारे मुवक्किल से कार्यक्रम के निर्माताओं, प्रसारकों, चैनल या किसी प्रतिनिधि ने संपर्क नहीं किया है।”

इसमें आगे कहा गया कि मोदी की ओर से किसी व्यक्ति को उनका प्रतिनिधित्व करने या उनकी तरफ से इस कार्यक्रम के बारे में बयान देने की अनुमति नहीं दी गई है।

नोटिस के अनुसार, खबरें बिना जांच और अनुमति के प्रकाशित की गईं। इसमें बिग बॉस 20 से संबंध दिखाने के लिए मोदी के नाम, तस्वीर, फोटो, रूप, आवाज और उनकी पहचान से जुड़ी दूसरी चीजों के इस्तेमाल पर भी आपत्ति जताई गई।

6 सितंबर को प्रीमियर होगा बिग बॉस 20

इस बीच, बिग बॉस के 20वें सीजन को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है। सलमान खान इस सीजन में भी शो के होस्ट के तौर पर लौट रहे हैं। बिग बॉस 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को जियो हॉटस्टार और कलर्स पर होगा। शो के पहले ट्रेलर में नए फॉर्मेट की झलक दी गई है।

टीवी एक्टर गौरव खन्ना, बिग बॉस 19 के विजेता रहे थे।टीवी एक्टर गौरव खन्ना, बिग बॉस 19 के विजेता रहे थे।.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    मजरूह सुल्तानपुरी, जिन्हें नेहरू के खिलाफ लिखने पर जेल हुई:पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा…, पहला नशा…, जैसे दर्जनों गाने लिखे, आखिरी गाना शाहरुख पर

    Hindi News Entertainment Bollywood Majrooh Sultanpuri Legacy | Iconic Lyricist Behind Papa Kehte Hain & Songs मजरूह सुल्तानपुरी, जिन्हें नेहरू के खिलाफ लिखने पर जेल हुई:पापा कहते हैं बड़ा नाम…

    अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर फिसले:घुटने में चोट लगी, खड़े होने में परेशानी; बैठकर शुरू की होस्टिंग

    Hindi News Entertainment Bollywood Amitabh Bachchan Injured On KBC Set | Mumbai Shooting Accident Update अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर फिसले:घुटने में चोट लगी, खड़े होने में…

    You Missed

    How Newton’s Veronica Burton went from cast-off to latest WNBA star

    • By dp
    • October 1, 2026
    • 2 views
    How Newton’s Veronica Burton went from cast-off to latest WNBA star

    मजरूह सुल्तानपुरी, जिन्हें नेहरू के खिलाफ लिखने पर जेल हुई:पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा…, पहला नशा…, जैसे दर्जनों गाने लिखे, आखिरी गाना शाहरुख पर

    • By dp
    • October 1, 2026
    • 2 views
    मजरूह सुल्तानपुरी, जिन्हें नेहरू के खिलाफ लिखने पर जेल हुई:पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा…, पहला नशा…, जैसे दर्जनों गाने लिखे, आखिरी गाना शाहरुख पर

    Live updates: Democrat Xavier Becerra and Republican Steve Hilton face off in the CNN California governor debate | CNN Politics

    • By dp
    • October 1, 2026
    • 4 views
    Live updates: Democrat Xavier Becerra and Republican Steve Hilton face off in the CNN California governor debate | CNN Politics

    अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर फिसले:घुटने में चोट लगी, खड़े होने में परेशानी; बैठकर शुरू की होस्टिंग

    • By dp
    • October 1, 2026
    • 4 views
    अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर फिसले:घुटने में चोट लगी, खड़े होने में परेशानी; बैठकर शुरू की होस्टिंग

    Anticipation builds as MIke Tomlin prepares to unveil his Minecraft city that’s 12 years in the making

    • By dp
    • October 1, 2026
    • 4 views
    Anticipation builds as MIke Tomlin prepares to unveil his Minecraft city that’s 12 years in the making

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:इजराइल जा रहे विमान को भारतीय पायलट ने क्रैश से बचाया; SIR में दोबारा नाम जुड़वाना आसान; अखिलेश ने अंबानी के करीबी को टिकट दिया

    • By dp
    • October 1, 2026
    • 4 views
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:इजराइल जा रहे विमान को भारतीय पायलट ने क्रैश से बचाया; SIR में दोबारा नाम जुड़वाना आसान; अखिलेश ने अंबानी के करीबी को टिकट दिया