विद्युत जामवाल का देसी मार्शल आर्ट अंदाज:स्वतंत्रता दिवस पर शेयर किया वीडियो, गतका के वड़ा-चक्कर से दिखाया हुनर; 16 अक्टूबर को रिलीज होगी 'स्ट्रीट फाइटर'

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Vidyut Jammwal Street Fighter Movie | Gatka Martial Arts Video Performance

विद्युत जामवाल का देसी मार्शल आर्ट अंदाज:स्वतंत्रता दिवस पर शेयर किया वीडियो, गतका के वड़ा-चक्कर से दिखाया हुनर; 16 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘स्ट्रीट फाइटर’2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

वड़ा-चक्कर घुमाते हुए विद्युत जामवाल का शानदार अंदाज। - Dainik Bhaskarवड़ा-चक्कर घुमाते हुए विद्युत जामवाल का शानदार अंदाज।

बॉलीवुड एक्टर और मार्शल आर्टिस्ट विद्युत जामवाल अपने फिजिकल हुनर से चर्चा में हैं। स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वे भारत की पारंपरिक मार्शल आर्ट गतका के खास हथियार ‘वड़ा-चक्कर’ का इस्तेमाल करते नजर आए।

विद्युत ने बताया कि इस हथियार को नियंत्रित करने और इसकी घूमने की गति समझने के लिए वर्षों की प्रैक्टिस जरूरी होती है। उनका यह अंदाज हॉलीवुड फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ के किरदार धालसिम से भी जुड़ता है। फिल्म में विद्युत भारतीय योगी और मार्शल आर्टिस्ट धालसिम का किरदार निभा रहे हैं।

मार्शल आर्ट की बारीकियां दिखाते नजर आए एक्टर।मार्शल आर्ट की बारीकियां दिखाते नजर आए एक्टर।

विद्युत जामवाल सिर्फ फिल्मों में एक्शन करने वाले अभिनेता नहीं हैं, बल्कि मार्शल आर्ट उनकी पहचान का अहम हिस्सा है। यही वजह है कि ‘स्ट्रीट फाइटर’ में भारतीय फाइटर धालसिम के किरदार में नजर आने को लेकर उनके प्रशंसकों में खास उत्साह है। स्वतंत्रता दिवस पर शेयर किए वीडियो में विद्युत ने दिखाया कि भारतीय मार्शल आर्ट की बारीकियों पर उनकी मजबूत पकड़ है।

वीडियो में विद्युत ‘वड़ा-चक्कर’ का इस्तेमाल करते दिखाई देते हैं। यह गतका से जुड़ा पारंपरिक हथियार है। इसे तेजी से घुमाते हुए नियंत्रण बनाए रखना आसान नहीं होता। विद्युत बताते हैं कि इसकी घूमने की गति और मोमेंटम समझने में लंबे समय की ट्रेनिंग लगती है। उनके मूवमेंट में स्पीड के साथ संतुलन और सटीकता भी नजर आती है।

विद्युत ने सिर्फ गतका के इस हथियार का प्रदर्शन नहीं किया, बल्कि भारतीय मार्शल आर्ट की अलग-अलग परंपराओं के बीच समानताओं की ओर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने वड़ा-चक्कर की तुलना केरल की पारंपरिक मार्शल आर्ट कलरिपयट्टू के ‘उरुमी’ से की। दोनों हथियारों की अलग तकनीक और इस्तेमाल का तरीका है, लेकिन इनके साथ काम करने के लिए शरीर के संतुलन, गति और नियंत्रण की जरूरत होती है।

हॉलीवुड फिल्म में धालसिम के किरदार में दिखेंगे विद्युत।हॉलीवुड फिल्म में धालसिम के किरदार में दिखेंगे विद्युत।

धालसिम से जुड़ता है विद्युत का असली हुनर

‘स्ट्रीट फाइटर’ में विद्युत जामवाल धालसिम की भूमिका निभा रहे हैं। पैरामाउंट पिक्चर्स की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक फिल्म में उनका किरदार धालसिम है।

गेम की दुनिया में धालसिम भारतीय योगी और मार्शल आर्टिस्ट के तौर पर जाना जाता है। उसकी पहचान सिर्फ लड़ाई की तकनीक से नहीं, बल्कि योग, अनुशासन और आध्यात्मिक सोच से भी जुड़ी है। ऐसे में विद्युत की असल जिंदगी की मार्शल आर्ट ट्रेनिंग इस किरदार को अलग तरह की प्रामाणिकता देती है।

विद्युत लंबे समय से अलग-अलग भारतीय मार्शल आर्ट और फिजिकल ट्रेनिंग का अभ्यास करते रहे हैं। फिल्मों में भी उनकी पहचान ऐसे एक्टर की रही है, जो एक्शन सीक्वेंस में स्टंट और मार्शल आर्ट खुद करने के लिए जाने जाते हैं। अब हॉलीवुड की बड़ी गेम-फ्रेंचाइजी में भारतीय फाइटर का किरदार निभाना उनके करियर का बड़ा पड़ाव माना जा रहा है।

भारतीय मार्शल आर्ट की परंपरा को दुनिया तक पहुंचाएंगे विद्युत।भारतीय मार्शल आर्ट की परंपरा को दुनिया तक पहुंचाएंगे विद्युत।

हॉलीवुड में विद्युत का डेब्यू

‘स्ट्रीट फाइटर’ विद्युत जामवाल का हॉलीवुड डेब्यू है। फिल्म में उनके साथ नोआ सेंटीनियो, एंड्रयू कोजी, कैलिना लियांग, जेसन मोमोआ, 50 सेंट, कोडी रोड्स और डेविड डास्टमालचियन जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन किताओ सकुराई ने किया है।

फिल्म की कहानी 1993 के दौर में सेट है। इसमें चन-ली, रयू और केन को एक नए वर्ल्ड वॉरियर टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए बुलाती हैं। टूर्नामेंट आगे चलकर बड़ी साजिश का हिस्सा बन जाता है और किरदारों को न सिर्फ अपने विरोधियों, बल्कि अपने अतीत का भी सामना करना पड़ता है।

फिल्म का ट्रेलर अप्रैल 2026 में रिलीज हो चुका है, जिसमें विद्युत धालसिम के रूप में नजर आए। ट्रेलर के बाद उनके किरदार और एक्शन को लेकर भारतीय दर्शकों में खास दिलचस्पी देखने को मिली।

16 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म

‘स्ट्रीट फाइटर’ 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पैरामाउंट पिक्चर्स ने भी फिल्म की रिलीज डेट यही बताई है। भारत में फिल्म अंग्रेजी के साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी।

स्वतंत्रता दिवस पर विद्युत का भारतीय मार्शल आर्ट प्रदर्शित करना सिर्फ सोशल मीडिया वीडियो नहीं, बल्कि उनके आने वाले हॉलीवुड किरदार से भी जुड़ा खास क्षण है। धालसिम जैसे भारतीय किरदार को निभाने वाले अभिनेता का देश की पारंपरिक युद्ध कलाओं को दुनिया के सामने दिखाना फिल्म के भारतीय कनेक्शन को और मजबूत करता है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    बिजनौर में आबादी के पास फिर दिखा गुलदार:कार सवारों ने बनाया वीडियो, ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की

    Hindi News Local Uttar pradesh Bijnor Bijnor Guldar Sighting | Chandpura Village Residents Demand Cage Video बिजनौर में आबादी के पास फिर दिखा गुलदार:कार सवारों ने बनाया वीडियो, ग्रामीणों ने…

    उर्वशी रौतेला ने AI कंपनी से मांगा ₹7,000 करोड़ हर्जाना:बिना अनुमति वीडियो इस्तेमाल करने का आरोप; CEO बोले- खुद को शिक्षित करें

    Hindi News Entertainment Bollywood Urvashi Rautela AI Company Legal Notice | Controversy Los Angeles उर्वशी रौतेला ने AI कंपनी से मांगा ₹7,000 करोड़ हर्जाना:बिना अनुमति वीडियो इस्तेमाल करने का आरोप;…

    You Missed

    Twitch streamer Reggie Travers accuses brother of sexual abuse in tearful video

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 0 views
    Twitch streamer Reggie Travers accuses brother of sexual abuse in tearful video

    बिजनौर में आबादी के पास फिर दिखा गुलदार:कार सवारों ने बनाया वीडियो, ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 0 views
    बिजनौर में आबादी के पास फिर दिखा गुलदार:कार सवारों ने बनाया वीडियो, ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की

    After a prospect path marked by injury, White Sox starter Sean Burke is grateful for postseason opportunity

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 3 views
    After a prospect path marked by injury, White Sox starter Sean Burke is grateful for postseason opportunity

    उर्वशी रौतेला ने AI कंपनी से मांगा ₹7,000 करोड़ हर्जाना:बिना अनुमति वीडियो इस्तेमाल करने का आरोप; CEO बोले- खुद को शिक्षित करें

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 3 views
    उर्वशी रौतेला ने AI कंपनी से मांगा ₹7,000 करोड़ हर्जाना:बिना अनुमति वीडियो इस्तेमाल करने का आरोप; CEO बोले- खुद को शिक्षित करें

    ‘Ted Lasso’ Season 4, Episode 9 pays touching tribute to Anthony Head

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 4 views
    ‘Ted Lasso’ Season 4, Episode 9 pays touching tribute to Anthony Head

    परमठ की श्री रामलीला महोत्सव की बैठक संपन्न:4 अक्टूबर से शुरू होगा 141वां श्री रामलीला महोत्सव, 21 को रावण वध

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 4 views
    परमठ की श्री रामलीला महोत्सव की बैठक संपन्न:4 अक्टूबर से शुरू होगा 141वां श्री रामलीला महोत्सव, 21 को रावण वध