मुरादाबाद में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब:हरिद्वार और ब्रजघाट से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों से 'भगवामय' हुआ हाईवे, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Moradabad
  • Moradabad Kanwar Yatra | Haridwar Brajghat Highway Security Update

मुरादाबाद में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब:हरिद्वार और ब्रजघाट से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों से ‘भगवामय’ हुआ हाईवे, सुरक्षा के कड़े इंतजाममुरादाबाद5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सावन के पावन महीने में पीतल नगरी मुरादाबाद पूरी तरह शिवभक्ति के रंग में सराबोर हो चुकी है। हरिद्वार और ब्रजघाट से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों के जत्थों से दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग और शहर के सभी संपर्क मार्ग पूरी तरह ‘भगवामय’ हो गए हैं।

.

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। दिल्ली हाईवे पर डायवर्जन प्लान बीते दिन से ही लागू है। थोड़ी-थोड़ी दूरी पर पुलिस पिकैट लगी हैं। इसके अलावा कांवड़ियों बेड़ों के साथ पुलिस की मोबाइल पार्टियां तैनात की गई हैं। कांवड़ियों के लिए जगह-जगह पर हेल्थ कैंभी भी प्रशासन की ओर से लगवाए गए हैं।

पैरों के छाले भी नहीं रोक पा रहे कदम

हरिद्वार से लगभग 200 किलोमीटर और ब्रजघाट से करीब 60 किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर मुरादाबाद पहुंच रहे शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच, पैरों में पड़े छाले भी भोले के भक्तों के कदमों को डिगा नहीं पा रहे हैं। कांवड़ पटरी मार्ग और हाईवे पर डीजे की धुनों पर थिरकते और तिरंगा व भगवा ध्वज लहराते युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के जत्थे लगातार आगे बढ़ रहे हैं। इस बार ‘खड़ी कांवड़’ और ‘झांकी कांवड़’ मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की नो-एंट्री

कांवड़ियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए मुरादाबाद पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भारी वाहनों (ट्रकों, बसों और डीसीएम) के प्रवेश को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन वाहनों को वैकल्पिक मार्गों (वाया बिजनौर या संभल) से भेजा जा रहा है।

हाईवे की एक लेन को पूरी तरह से कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दिया गया है, जबकि दूसरी लेन पर केवल हल्के और आवश्यक सेवा वाले वाहनों को ही धीमी गति से जाने की अनुमति दी जा रही है। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर दोनों लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दी जाएंगी।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल, ड्रोन से रखी जा रही नजर

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुरादाबाद जनपद की सीमाओं और संवेदनशील चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और पीएसी (PAC) की टुकड़ियों को भी मुस्तैद किया गया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों और कांवड़ मार्गों की निगरानी ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए की जा रही है। सादे कपड़ों में भी खुफिया पुलिस के जवान मुस्तैद हैं ताकि कोई शरारती तत्व माहौल न बिगाड़ सके।

जगह-जगह सजे सेवा शिविर, उमड़ी सेवादारों की भीड़

कांवड़ियों की सेवा के लिए सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों द्वारा हाईवे और शहर के भीतर जगह-जगह भव्य सेवा शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में शिवभक्तों के लिए शुद्ध भोजन, फल, चाय और ठंडे पानी की चौबीसों घंटे व्यवस्था है। थके हुए कांवड़ियों के आराम के लिए गद्देदार बिस्तर और कूलर लगाए गए हैं। डॉक्टरों की टीमें तैनात हैं जो पैरों के छालों की मरहम-पट्टी और आवश्यक दवाइयां मुफ्त उपलब्ध करा रही हैं।

शिवालयों में जलाभिषेक की तैयारियां पूरी

मुरादाबाद के ऐतिहासिक चौरासी घंटा मंदिर, मनोकामना मंदिर, झारखंडी महादेव मंदिर और लाट वाले मंदिर सहित सभी प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। बैरिकेडिंग लगाकर महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई है। सोमवार को होने वाले महा-जलाभिषेक के लिए मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

सलमान ने पैपराजी से कर ली सुलह:कुछ घंटे पहले नजरअंदाज किया, फिर दिए पोज; ऐश्वर्या ने पैप्स के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं

Hindi News Entertainment Bollywood Salman Khan Reconciles With Paparazzi In Mumbai | Studio Photos सलमान ने पैपराजी से कर ली सुलह:कुछ घंटे पहले नजरअंदाज किया, फिर दिए पोज; ऐश्वर्या ने…

बिजनौर में आबादी के पास फिर दिखा गुलदार:कार सवारों ने बनाया वीडियो, ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की

Hindi News Local Uttar pradesh Bijnor Bijnor Guldar Sighting | Chandpura Village Residents Demand Cage Video बिजनौर में आबादी के पास फिर दिखा गुलदार:कार सवारों ने बनाया वीडियो, ग्रामीणों ने…

You Missed

Maya Joint Secures Ambassador Role and Enters China Open

  • By dp
  • September 30, 2026
  • 0 views
Maya Joint Secures Ambassador Role and Enters China Open

सलमान ने पैपराजी से कर ली सुलह:कुछ घंटे पहले नजरअंदाज किया, फिर दिए पोज; ऐश्वर्या ने पैप्स के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं

  • By dp
  • September 30, 2026
  • 0 views
सलमान ने पैपराजी से कर ली सुलह:कुछ घंटे पहले नजरअंदाज किया, फिर दिए पोज; ऐश्वर्या ने पैप्स के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं

Twitch streamer Reggie Travers accuses brother of sexual abuse in tearful video

  • By dp
  • September 30, 2026
  • 2 views
Twitch streamer Reggie Travers accuses brother of sexual abuse in tearful video

बिजनौर में आबादी के पास फिर दिखा गुलदार:कार सवारों ने बनाया वीडियो, ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की

  • By dp
  • September 30, 2026
  • 2 views
बिजनौर में आबादी के पास फिर दिखा गुलदार:कार सवारों ने बनाया वीडियो, ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की

After a prospect path marked by injury, White Sox starter Sean Burke is grateful for postseason opportunity

  • By dp
  • September 30, 2026
  • 4 views
After a prospect path marked by injury, White Sox starter Sean Burke is grateful for postseason opportunity

उर्वशी रौतेला ने AI कंपनी से मांगा ₹7,000 करोड़ हर्जाना:बिना अनुमति वीडियो इस्तेमाल करने का आरोप; CEO बोले- खुद को शिक्षित करें

  • By dp
  • September 30, 2026
  • 4 views
उर्वशी रौतेला ने AI कंपनी से मांगा ₹7,000 करोड़ हर्जाना:बिना अनुमति वीडियो इस्तेमाल करने का आरोप; CEO बोले- खुद को शिक्षित करें