AMU में तिरंगे की रोशनी,देशभक्ति के रंग में डूबा कैंपस:स्वतंत्रता दिवस पर जगमगाया परिसर; प्रभात फेरी, एनसीसी कैडेट्स ने दिखाया उत्साह

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Aligarh
  • Koil
  • AMU Independence Day Celebration | Aligarh Campus Illumination Photos

AMU में तिरंगे की रोशनी,देशभक्ति के रंग में डूबा कैंपस:स्वतंत्रता दिवस पर जगमगाया परिसर; प्रभात फेरी, एनसीसी कैडेट्स ने दिखाया उत्साहनरेश प्रताप सिंह| कोल4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) का परिसर 15 अगस्त की शाम स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा नजर आया। विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक इमारतें तिरंगे और आकर्षक रोशनी से जगमगा उठीं। कैंपस के कोने-कोने में स्वतंत्रता दिवस की उमंग और देशभक्ति का माहौल दिखाई दिया, जिसमें छात्र-छात्राओं से लेकर शिक्षक और गैर-शिक्षण स्टाफ तक सभी शामिल थे।

एएमयू के जनसंपर्क कार्यालय की प्रभारी सदस्य (एमआईसी) प्रो. विभा शर्मा ने विश्वविद्यालय के माहौल पर बातचीत करते हुए कहा कि आज यूनिवर्सिटी का हर कोना खूबसूरत नजर आ रहा है। उन्होंने बताया कि पूरा कैंपस आजादी के जोश और जुनून में डूबा हुआ है। यह उत्साह केवल इमारतों तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों के दिलों में भी स्वतंत्रता दिवस की उमंग साफ दिखाई दे रही है।

उन्होंने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय की इमारतों पर तिरंगा लहराने के साथ आकर्षक लाइटिंग की गई थी। प्रभात फेरी में स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया, जबकि एनसीसी कैडेट्स ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी की। स्वतंत्रता दिवस को लेकर पिछले एक सप्ताह से विश्वविद्यालय में विभिन्न चर्चाओं और डिबेट्स का आयोजन भी किया गया था।

इन चर्चाओं में आजादी के संघर्ष, देश के वर्तमान और भविष्य तथा समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। विभा शर्मा ने बताया कि इन गतिविधियों में छोटे बच्चों से लेकर बड़े, प्रोफेसरों से लेकर गैर-शिक्षण स्टाफ तक, हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की गई।

स्वतंत्रता दिवस की शाम एएमयू का वातावरण यह दर्शाता था कि राष्ट्रीय पर्व किस तरह लोगों को एक साझा उत्साह और जिम्मेदारी की भावना से जोड़ता है। तिरंगे की रोशनी और देशभक्ति से सराबोर कैंपस में शाम का यह नजारा एएमयू की विविधता के बीच राष्ट्रभक्ति के रंग को और गहरा करता दिखा।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    उर्वशी रौतेला ने AI कंपनी से मांगा ₹7,000 करोड़ हर्जाना:बिना अनुमति वीडियो इस्तेमाल करने का आरोप; CEO बोले- खुद को शिक्षित करें

    Hindi News Entertainment Bollywood Urvashi Rautela AI Company Legal Notice | Controversy Los Angeles उर्वशी रौतेला ने AI कंपनी से मांगा ₹7,000 करोड़ हर्जाना:बिना अनुमति वीडियो इस्तेमाल करने का आरोप;…

    परमठ की श्री रामलीला महोत्सव की बैठक संपन्न:4 अक्टूबर से शुरू होगा 141वां श्री रामलीला महोत्सव, 21 को रावण वध

    Hindi News Local Uttar pradesh Pilibhit Pilibhit Paramath Ramlila 2026 | 141st Ramlila Festival Schedule & Ravan Vadh परमठ की श्री रामलीला महोत्सव की बैठक संपन्न:4 अक्टूबर से शुरू होगा…

    You Missed

    After a prospect path marked by injury, White Sox starter Sean Burke is grateful for postseason opportunity

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 2 views
    After a prospect path marked by injury, White Sox starter Sean Burke is grateful for postseason opportunity

    उर्वशी रौतेला ने AI कंपनी से मांगा ₹7,000 करोड़ हर्जाना:बिना अनुमति वीडियो इस्तेमाल करने का आरोप; CEO बोले- खुद को शिक्षित करें

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 2 views
    उर्वशी रौतेला ने AI कंपनी से मांगा ₹7,000 करोड़ हर्जाना:बिना अनुमति वीडियो इस्तेमाल करने का आरोप; CEO बोले- खुद को शिक्षित करें

    ‘Ted Lasso’ Season 4, Episode 9 pays touching tribute to Anthony Head

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 4 views
    ‘Ted Lasso’ Season 4, Episode 9 pays touching tribute to Anthony Head

    परमठ की श्री रामलीला महोत्सव की बैठक संपन्न:4 अक्टूबर से शुरू होगा 141वां श्री रामलीला महोत्सव, 21 को रावण वध

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 4 views
    परमठ की श्री रामलीला महोत्सव की बैठक संपन्न:4 अक्टूबर से शुरू होगा 141वां श्री रामलीला महोत्सव, 21 को रावण वध

    Olympiacos vuelve a mirar a Chivas: quiere llevarse a otro mexicano para juntarlo con la Hormiga González

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 4 views
    Olympiacos vuelve a mirar a Chivas: quiere llevarse a otro mexicano para juntarlo con la Hormiga González

    लखनऊ टुडे, 30 सितंबर – आपके काम की खबर:राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेला, CSIR के 85वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 4 views
    लखनऊ टुडे, 30 सितंबर – आपके काम की खबर:राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेला, CSIR के 85वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम