सजा पूरी, फिर भी पाकिस्तान में कैद अलीगढ़ का बादल:प्यार में सरहद पार की; मां हाथ जोड़कर बोली- किडनी की बीमारी है, सरकार ले आए

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Aligarh
  • Koil
  • Aligarh Man Trapped In Pakistan Jail | Family Seeks Help For Return

सजा पूरी, फिर भी पाकिस्तान में कैद अलीगढ़ का बादल:प्यार में सरहद पार की; मां हाथ जोड़कर बोली- किडनी की बीमारी है, सरकार ले आएनरेश प्रताप सिंह| कोल3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अलीगढ़ का बादल पाकिस्तानी मुस्लिम लड़की के प्यार में 2 साल पहले सरहद पार पहुंच गया। बिना वीजा पाकिस्तान जाने के मामले में उसे गिरफ्तार किया गया और एक साल की सजा सुनाई गई। बादल की सजा पूरी हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी वह लाहौर में डिटेंशन सेंटर में है।

बादल के मां-पिता ने कहा- भारत वापसी की प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हुई है। बादल ने हाल में ही फोन पर पिता से बात की। बताया कि पेट, आंतों और किडनी की बीमारी से वह परेशान है। परिजन अब पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी से बेटे बादल की जल्द वापसी की गुहार लगा रहे हैं। मां ने हाथ जोड़कर कहा- दो साल से बेटे को नहीं देखा, सरकार मेरे बेटे को वापस बुला दे।

बरला क्षेत्र के गांव खिटकारी निवासी 23 साल का बादल दिल्ली की एक कंपनी में सिलाई का काम करता था। इसी दौरान सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती पाकिस्तान की लड़की सना रानी से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया। परिवार का कहना है कि बादल ने अगस्त 2024 में पाकिस्तान जाने की कोशिश की थी, लेकिन वह सफल नहीं हुआ। इसके बाद 15 अक्टूबर 2024 को वह बिना वीजा पाकिस्तान पहुंच गया।

बादल के पिता कृपाल सिंह ने वो सारे लेटर दिखाए, जो उन्होंने बेटे को वापस लाने के लिए सरकार और प्रशासन को लिखे हैं।बादल के पिता कृपाल सिंह ने वो सारे लेटर दिखाए, जो उन्होंने बेटे को वापस लाने के लिए सरकार और प्रशासन को लिखे हैं।

पाकिस्तान पहुंचकर काफी समय तक वहां काम भी किया

बादल के पिता खेती और मजदूरी करते हैं। बादल तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर है। उसके दोनों भाई रंगाई-पुताई का काम करते हैं। उनकी इकलौती बहन की शादी हो चुकी है। बादल की अभी शादी नहीं हुई है।

परिवार के मुताबिक, पाकिस्तान पहुंचने के बाद बादल कुछ समय वहां रहा और काम भी करता रहा। 27 दिसंबर 2024 को पंजाब प्रांत के मंडी बहाउद्दीन क्षेत्र में पुलिस ने उसे अवैध रूप से पाकिस्तान में एंट्री करने के आरोप में गिरफ्तार किया। जांच के दौरान उस पर जासूसी का संदेह तो खत्म हो गया। इसके बाद विदेशी अधिनियम के तहत 13 मई को बादल की दलीलें सुनने के बाद पाकिस्तान अदालत ने उसे एक साल कैद की सजा सुनाई। उस पर 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया।

परिजनों का कहना है कि बादल की एक साल की सजा 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में पूरी हो गई। सजा पूरी होने के बाद उसे जेल से निकालकर डिटेंशन सेंटर में रखा गया। यहीं से उसकी भारत वापसी की प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन अब तक प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।

बादल की मां गायत्री ने रोते हुए हाथ जोड़कर सरकार से बेटे को भारत लाने की मांग उठाई।बादल की मां गायत्री ने रोते हुए हाथ जोड़कर सरकार से बेटे को भारत लाने की मांग उठाई।

पिता बोले- बेटे ने फोन पर कहा, मैं यहां परेशान हूं

पिता कृपाल सिंह ने बताया कि हाल में मेडिकल जांच के दौरान बादल से फोन पर बात हुई थी। उसने तबीयत खराब होने और पेट, आंतों, किडनी में दिक्कत की बात बताई। जेल प्रशासन और वकील के जरिए उन्हें पता चला कि बादल की सजा पूरी हो चुकी है।

पाक प्रशासन ने कहा है कि भारत सरकार की तरफ से लेटर मिलने पर उसे जल्द रिहा किया जा सकता है। कृपाल सिंह के मुताबिक, बादल ने फोन पर कहा था कि मम्मी-पापा सरकार से मदद की गुहार लगाएं और भारत वापस बुला लें।

अक्टूबर 2024 में बादल पाकिस्तान की 21 साल की सना रानी के प्यार में सरहद पार की थी।अक्टूबर 2024 में बादल पाकिस्तान की 21 साल की सना रानी के प्यार में सरहद पार की थी।

मां बोलीं- दो-तीन साल से बेटे की शक्ल नहीं देखी

मां गायत्री देवी ने कहा- मुझे बादल के पाकिस्तान जाने की जानकारी नहीं थी। करीब दो-तीन महीने बाद मीडिया के जरिए पता चला कि बेटा पाकिस्तान की जेल में है। इसके बाद वह इधर-उधर से पैसे जुटाकर दिल्ली गईं और पांच दिन तक बेटे की जानकारी के लिए भटकती रहीं, लेकिन किसी अधिकारी या नेता से मुलाकात नहीं हो सकी।

गायत्री ने कहा कि मैंने सरकार से बहुत गुहार लगाई, लेकिन अब तक मदद नहीं मिली। उन्होंने हाथ जोड़कर सरकार से अपील की है कि उनके बेटे की जल्दी सुनवाई कराकर उसे वापस लाया जाए। दो साल से उन्होंने बेटे की शक्ल नहीं देखी है।

भाई बोले- बहुत कोशिश की, सरकार ने कोई मदद नहीं की

भाई निशांत ने कहा- बादल ने कभी परिवार को पाकिस्तान जाने या वहां किसी लड़की से संपर्क के बारे में नहीं बताया। भाई की वापसी के लिए परिवार ने बहुत कोशिश की और दिल्ली भी गया, लेकिन प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो सकी।

निशांत के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ से बताया गया कि बादल की सजा पूरी हो चुकी है, लेकिन भारत सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिल रही। उन्होंने कहा कि भाई से अभी बातचीत भी नहीं होती है और उसकी बहुत याद आती है। उनकी मांग है कि मोदी और योगी सरकार भाई को जल्द से जल्द भारत वापस लाए।

सना के लिए बादल ने धर्म बदला, फिर भी उसने नहीं अपनाया

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों ने बादल से पूछताछ की। इस दौरान बादल ने बताया कि उसने सना से निकाह करने के लिए कबूल कर लिया था, लेकिन सना ने उसे अपनाने से साफ इनकार कर दिया।

पिता कृपाल ने बताया- मुझे जब बेटे के जेल में बंद होने का पता चला, तो इंटरनेट के जरिए पाकिस्तान के वकील फियाज रामे से संपर्क किया। उनसे केस लड़ने के लिए अपील की। वे तैयार हो गए। 28 फरवरी को कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान बादल ने वकील को एक कागज का टुकड़ा दिया। कहा- इसको मंडी बहाउद्दीन में सना के घर पहुंचा दीजिएगा। लेटर में क्या लिखा था पढ़िए….

————–

ये खबर भी पढ़िए-

डॉक्टर के 8वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड करने का CCTV: लिखा- मौत की जिम्मेदार ठग गरिमा; गोरखपुर में बेटी बोली- पापा लौट आओ

मेरी मौत की जिम्मेदार गरिमा सिंह और उसका गिरोह है…गुरुवार सुबह यह लाइन एक कागज पर लिखकर डॉ. परमात्मा सिंह ने सुसाइड कर लिया। वह सुबह 9:10 बजे अपने फ्लैट से निकले। सुसाइड नोट को पैंट की दाएं जेब में डाला और तेजी से पहले नीचे पार्क में गए। करीब 9:13 बजे पार्क से बेसमेंट की तरफ गए, वहां से लिफ्ट से 8वीं मंजिल पर पहुंचे। यहां से कूद गए। पढ़ें पूरी खबर…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • भास्कर इंटरव्यूआजम की पत्नी बोलीं- मुझे रातों-रात डकैत बना दिया: जौहर यूनिवर्सिटी बनाने में नियम नहीं तोड़े; क्या DM-SSP के घरों के नक्शे पास हैं?

    जौहर यूनिवर्सिटी बनाने में नियम नहीं तोड़े; क्या DM-SSP के घरों के नक्शे पास हैं?|उत्तरप्रदेश,Uttar Pradesh - Dainik Bhaskar3:36Play videoPlay videoउत्तरप्रदेश

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • स्कूल का छज्जा गिरा, दबकर बच्चे की मौत: पिता बोले- FIR नहीं करेंगे, बेटे की जिंदगी यहीं तक थी; संभल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में हादसा

    पिता बोले- FIR नहीं करेंगे, बेटे की जिंदगी यहीं तक थी; संभल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में हादसा|संभल,Sambhal - Dainik Bhaskar0:58Play videoPlay videoसंभल

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • चित्रकूट में मंदाकिनी उफनाई, घरों तक पहुंचा पानी: घाट-पुल डूबे, संभल में छत गिरी, 7 लोग दबे; उन्नाव में स्टीमर से पहुंचीं मंत्री

    घाट-पुल डूबे, संभल में छत गिरी, 7 लोग दबे; उन्नाव में स्टीमर से पहुंचीं मंत्री|उत्तरप्रदेश,Uttar Pradesh - Dainik Bhaskar1:08Play videoPlay videoउत्तरप्रदेश

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ग्राउंड रिपोर्टबदायूं में धारा मुड़ने से तबाही, स्कूल गंगा में समाया: लोग बोले- हर बाढ़ के बाद गांव 2-4 किमी दूर बसाना पड़ा; अब जमीन ही नहीं बची

    2:40Play videoPlay videoलखनऊ

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

बिजनौर में आबादी के पास फिर दिखा गुलदार:कार सवारों ने बनाया वीडियो, ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की

Hindi News Local Uttar pradesh Bijnor Bijnor Guldar Sighting | Chandpura Village Residents Demand Cage Video बिजनौर में आबादी के पास फिर दिखा गुलदार:कार सवारों ने बनाया वीडियो, ग्रामीणों ने…

उर्वशी रौतेला ने AI कंपनी से मांगा ₹7,000 करोड़ हर्जाना:बिना अनुमति वीडियो इस्तेमाल करने का आरोप; CEO बोले- खुद को शिक्षित करें

Hindi News Entertainment Bollywood Urvashi Rautela AI Company Legal Notice | Controversy Los Angeles उर्वशी रौतेला ने AI कंपनी से मांगा ₹7,000 करोड़ हर्जाना:बिना अनुमति वीडियो इस्तेमाल करने का आरोप;…

You Missed

Twitch streamer Reggie Travers accuses brother of sexual abuse in tearful video

  • By dp
  • September 30, 2026
  • 0 views
Twitch streamer Reggie Travers accuses brother of sexual abuse in tearful video

बिजनौर में आबादी के पास फिर दिखा गुलदार:कार सवारों ने बनाया वीडियो, ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की

  • By dp
  • September 30, 2026
  • 0 views
बिजनौर में आबादी के पास फिर दिखा गुलदार:कार सवारों ने बनाया वीडियो, ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की

After a prospect path marked by injury, White Sox starter Sean Burke is grateful for postseason opportunity

  • By dp
  • September 30, 2026
  • 3 views
After a prospect path marked by injury, White Sox starter Sean Burke is grateful for postseason opportunity

उर्वशी रौतेला ने AI कंपनी से मांगा ₹7,000 करोड़ हर्जाना:बिना अनुमति वीडियो इस्तेमाल करने का आरोप; CEO बोले- खुद को शिक्षित करें

  • By dp
  • September 30, 2026
  • 3 views
उर्वशी रौतेला ने AI कंपनी से मांगा ₹7,000 करोड़ हर्जाना:बिना अनुमति वीडियो इस्तेमाल करने का आरोप; CEO बोले- खुद को शिक्षित करें

‘Ted Lasso’ Season 4, Episode 9 pays touching tribute to Anthony Head

  • By dp
  • September 30, 2026
  • 4 views
‘Ted Lasso’ Season 4, Episode 9 pays touching tribute to Anthony Head

परमठ की श्री रामलीला महोत्सव की बैठक संपन्न:4 अक्टूबर से शुरू होगा 141वां श्री रामलीला महोत्सव, 21 को रावण वध

  • By dp
  • September 30, 2026
  • 4 views
परमठ की श्री रामलीला महोत्सव की बैठक संपन्न:4 अक्टूबर से शुरू होगा 141वां श्री रामलीला महोत्सव, 21 को रावण वध