मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की गैरहाजिरी-फर्जी हाजिरी का आरोप:बुंदेलखंड विकास सेना ने किया प्रदर्शन, कंपनी बाग में प्रदर्शन कर उठाई बायोमेट्रिक हाजिरी की मांग

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lalitpur
  • Bundelkhand Vikas Sena Protest | Lalitpur Medical College Biometric Demand

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की गैरहाजिरी-फर्जी हाजिरी का आरोप:बुंदेलखंड विकास सेना ने किया प्रदर्शन, कंपनी बाग में प्रदर्शन कर उठाई बायोमेट्रिक हाजिरी की मांगकुंदन पाल | ललितपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ललितपुर में बुंदेलखंड विकास सेना ने रविवार सुबह 11:30 बजे कंपनी बाग में प्रदर्शन किया। संगठन ने स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की गैरहाजिरी के साथ फर्जी हाजिरी दर्ज किए जाने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने अनुपस्थित डॉक्टरों की दो महीने की कॉल डिटेल और लोकेशन की जांच कराने की मांग की।

संगठन प्रमुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि हाल ही में जिलाधिकारी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया था। इस दौरान कई चिकित्सक और मेडिकल स्टाफ अनुपस्थित मिले थे। संगठन का आरोप है कि इसके बावजूद उपस्थिति दर्ज कर वेतन लिया जा रहा है।

कई दिनों की एक साथ हाजिरी लगाने का आरोप

हरीश कपूर टीटू ने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था का आलम है। उनके मुताबिक, कुछ चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ कई दिनों की हाजिरी एक साथ दर्ज कर देते हैं। आरोप यह भी लगाया गया कि कुछ कर्मचारी आने वाले दिनों की हाजिरी भी पहले से दर्ज कर देते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की व्यवस्था से अस्पताल की सेवाएं प्रभावित होती हैं और मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है।

बायोमेट्रिक और फेस स्कैनिंग से हाजिरी की मांग

बुंदेलखंड विकास सेना ने मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक और फेस स्क्रीनिंग सिस्टम अनिवार्य करने की मांग की। संगठन का कहना है कि इससे मैनुअल हाजिरी में होने वाली गड़बड़ियों पर रोक लगाई जा सकेगी। टीटू ने मैनुअल उपस्थिति व्यवस्था तत्काल बंद करने और ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों व स्टाफ की दो माह की लोकेशन ट्रेस कराने की भी मांग की।

जांच और कार्रवाई की मांग

प्रदर्शनकारियों ने मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की अनुपस्थिति और कथित फर्जी हाजिरी की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। संगठन का कहना है कि जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले चिकित्सकों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रदर्शन में राजमल बरया, कदीर खां, राजकुमार कुशवाहा, अमरसिंह बुन्देला, मुन्ना महाराज त्यागी, प्रदीप पंडित, अमित कुमार, मिलन चौहान, जितेंद्र विश्वकर्मा, देवेंद्र राजा, प्रेमशंकर गुप्ता, अमित साहू, पंचमलाल झा, रामप्रकाश झा, कल्पना राजपूत, भैय्यन कुशवाहा, गौरव विश्वकर्मा, कामता शर्मा, जगदीश झा, देवेंद्र राठौर, संतोष सोनी और पंकज जैन समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    रणवीर सिंह की नई फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग शुरू:कल्याणी प्रियदर्शन संग नजर आएंगे एक्टर; धुरंधर' की सफलता के बाद रणवीर का बड़ा प्रोजेक्ट

    Hindi News Entertainment Bollywood Ranveer Singh Pralay Film Shoot Starts In Mumbai | Kalyani Priyadarshan रणवीर सिंह की नई फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग शुरू:कल्याणी प्रियदर्शन संग नजर आएंगे एक्टर; धुरंधर’…

    'वह इसमें विश्वास नहीं करती':अनुराग कश्यप ने 20 साल छोटी गर्लफ्रेंड से शादी के सवाल पर दिया रिएक्शन; एज गैप पर भी बात की

    Hindi News Entertainment Bollywood Anurag Kashyap & Shubhra Shetty Relationship | Marriage Statement ‘वह इसमें विश्वास नहीं करती’:अनुराग कश्यप ने 20 साल छोटी गर्लफ्रेंड से शादी के सवाल पर दिया…

    You Missed

    रणवीर सिंह की नई फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग शुरू:कल्याणी प्रियदर्शन संग नजर आएंगे एक्टर; धुरंधर' की सफलता के बाद रणवीर का बड़ा प्रोजेक्ट

    • By dp
    • August 16, 2026
    • 2 views
    रणवीर सिंह की नई फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग शुरू:कल्याणी प्रियदर्शन संग नजर आएंगे एक्टर; धुरंधर' की सफलता के बाद रणवीर का बड़ा प्रोजेक्ट

    East Cleveland grandmother carjacked at gas station; family says police report delayed for hours

    • By dp
    • August 16, 2026
    • 3 views
    East Cleveland grandmother carjacked at gas station; family says police report delayed for hours

    'वह इसमें विश्वास नहीं करती':अनुराग कश्यप ने 20 साल छोटी गर्लफ्रेंड से शादी के सवाल पर दिया रिएक्शन; एज गैप पर भी बात की

    • By dp
    • August 16, 2026
    • 3 views
    'वह इसमें विश्वास नहीं करती':अनुराग कश्यप ने 20 साल छोटी गर्लफ्रेंड से शादी के सवाल पर दिया रिएक्शन; एज गैप पर भी बात की

    Major Food Recall Expands To Trader Joe’s, Walmart, Target & More As 345 People Get Sick

    • By dp
    • August 16, 2026
    • 4 views
    Major Food Recall Expands To Trader Joe’s, Walmart, Target & More As 345 People Get Sick

    मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की गैरहाजिरी-फर्जी हाजिरी का आरोप:बुंदेलखंड विकास सेना ने किया प्रदर्शन, कंपनी बाग में प्रदर्शन कर उठाई बायोमेट्रिक हाजिरी की मांग

    • By dp
    • August 16, 2026
    • 5 views
    मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की गैरहाजिरी-फर्जी हाजिरी का आरोप:बुंदेलखंड विकास सेना ने किया प्रदर्शन, कंपनी बाग में प्रदर्शन कर उठाई बायोमेट्रिक हाजिरी की मांग

    Meteorite that crashed through couple’s roof contains building blocks of life | ITV News

    • By dp
    • August 16, 2026
    • 5 views
    Meteorite that crashed through couple’s roof contains building blocks of life | ITV News