रणवीर सिंह की नई फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग शुरू:कल्याणी प्रियदर्शन संग नजर आएंगे एक्टर; धुरंधर' की सफलता के बाद रणवीर का बड़ा प्रोजेक्ट

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Ranveer Singh Pralay Film Shoot Starts In Mumbai | Kalyani Priyadarshan

रणवीर सिंह की नई फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग शुरू:कल्याणी प्रियदर्शन संग नजर आएंगे एक्टर; धुरंधर’ की सफलता के बाद रणवीर का बड़ा प्रोजेक्ट1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी अगली फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग रविवार को मुंबई में शुरू कर दी है। मेकर्स की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, यह एक एंड-ऑफ-द-वर्ल्ड (दुनिया के अंत) के संकट पर आधारित एक्शन थ्रिलर फिल्म है।

फिल्म की कहानी मुंबई शहर की पृष्ठभूमि पर सेट है, जिसमें तबाही के बीच इंसानी जिंदगी को बचाने की लड़ाई दिखाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ को-प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। फिल्म में उनके साथ साउथ की ‘लोका’ फेम एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन मुख्य किरदार में नजर आएंगी।

‘प्रलय’ पोस्ट-एपोकैलिप्टिक जोम्बी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है।‘प्रलय’ पोस्ट-एपोकैलिप्टिक जोम्बी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है।

रियल लोकेशन्स पर होगी शूटिंग, महीनों चला प्री-प्रोडक्शन फिल्म का निर्देशन ‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ और ‘लुटेरे’ से पहचान बनाने वाले निर्देशक जय मेहता कर रहे हैं। मेकर्स के मुताबिक, फिल्म को रियलिस्टिक लुक देने के लिए मुंबई और आसपास की असली लोकेशन्स पर शूट किया जा रहा है। कैमरे के सामने शूटिंग शुरू होने से पहले फिल्म की टीम ने कई महीनों तक काफी तकनीकी प्री-प्रोडक्शन पर काम किया है।

'लोका' फिल्म फेम एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन।‘लोका’ फिल्म फेम एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन।

‘लोका’ फेम कल्याणी प्रियदर्शन और जय मेहता की नई जोड़ी इस प्रोजेक्ट के जरिए रणवीर सिंह और कल्याणी प्रियदर्शन की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ काम कर रही है। कल्याणी ने हाल ही में फिल्म ‘लोका’ से काफी तारीफें बटोरी थीं।

वहीं, निर्देशक जय मेहता, जिन्होंने हंसल मेहता के साथ मिलकर ‘स्कैम 1992’ का सह-निर्देशन किया था, इस बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर का अकेले निर्देशन संभाल रहे हैं।

‘प्रलय’ का निर्माण अनन्या बिड़ला के बिड़ला स्टूडियोज, हंसल मेहता और साहिल सैगल की ट्रू स्टोरी फिल्म्स और मां कसम फिल्म्स मिलकर कर रहे हैं।

‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की सफलता के बाद अगला बड़ा प्रोजेक्ट रणवीर सिंह की यह फिल्म उनकी हालिया रिलीज ‘धुरंधर’ और इसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की बड़ी सफलता के बाद आ रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। ‘

धुरंधर’ में रणवीर के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार नजर आए थे। इन दो फिल्मों की सफलता के बाद ‘प्रलय’ रणवीर का अगला सबसे बड़ा थिएट्रिकल प्रोजेक्ट है।

ये खबर भी पढ़ें

प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे पति रणवीर:ओवरसाइज्ड ब्लू शर्ट और वाइड-लेग जींस में दिखा एक्ट्रेस का स्टाइलिश लुक, देखें तस्वीरें

दीपिका पादुकोण शनिवार रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान वह ब्लू आउटफिट में नजर आईं। दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने रणवीर भी पहुंचे थे। इस दौरान रणवीर कार में बैठे नजर आए। पूरी खबर पढ़ें

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    श्रीराम कॉलेज में 'वर्चुअल लैब' पर कार्यशाला:मोबाइल-लैपटॉप से साइंस प्रैक्टिकल कर सकेंगे छात्र, शिक्षकों को मिली ट्रेनिंग

    Hindi News Local Uttar pradesh Muzaffarnagar Virtual Lab Workshop At Shriram College | Teachers Training Session श्रीराम कॉलेज में ‘वर्चुअल लैब’ पर कार्यशाला:मोबाइल-लैपटॉप से साइंस प्रैक्टिकल कर सकेंगे छात्र, शिक्षकों…

    जयपुर में डांस का मजाक उड़ाया,ममता कुलकर्णी ने दिया जवाब:एक्ट्रेस बोलीं- अच्छा है उस वक्त इंस्टाग्राम नहीं था, जब कृष्ण गोपियों के साथ रास करते थे

    Hindi News Local Rajasthan Jaipur Mamta Kulkarni Jaipur Dance Controversy | Actress Statement Instagram जयपुर में डांस का मजाक उड़ाया,ममता कुलकर्णी ने दिया जवाब:एक्ट्रेस बोलीं- अच्छा है उस वक्त इंस्टाग्राम…

    You Missed

    ‘S.W.A.T Exiles’ premieres tonight: How to watch for free without cable

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 0 views
    ‘S.W.A.T Exiles’ premieres tonight: How to watch for free without cable

    श्रीराम कॉलेज में 'वर्चुअल लैब' पर कार्यशाला:मोबाइल-लैपटॉप से साइंस प्रैक्टिकल कर सकेंगे छात्र, शिक्षकों को मिली ट्रेनिंग

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 0 views
    श्रीराम कॉलेज में 'वर्चुअल लैब' पर कार्यशाला:मोबाइल-लैपटॉप से साइंस प्रैक्टिकल कर सकेंगे छात्र, शिक्षकों को मिली ट्रेनिंग

    Citi supports Hana Bank’s first $100 mil. digital bond issuance – The Korea Times

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 2 views
    Citi supports Hana Bank’s first 0 mil. digital bond issuance – The Korea Times

    जयपुर में डांस का मजाक उड़ाया,ममता कुलकर्णी ने दिया जवाब:एक्ट्रेस बोलीं- अच्छा है उस वक्त इंस्टाग्राम नहीं था, जब कृष्ण गोपियों के साथ रास करते थे

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 3 views
    जयपुर में डांस का मजाक उड़ाया,ममता कुलकर्णी ने दिया जवाब:एक्ट्रेस बोलीं- अच्छा है उस वक्त इंस्टाग्राम नहीं था, जब कृष्ण गोपियों के साथ रास करते थे

    FIRST ALERT: One last push of rainfall amidst flooding

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 4 views
    FIRST ALERT: One last push of rainfall amidst flooding

    22 साल बाद खत्म होगा ‘कॉफी विद करण’:कभी शो में कंगना ने करण को कहा था मूवी माफिया; सलमान-दीपिका के बयानों की भी हुई थी चर्चा

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 4 views
    22 साल बाद खत्म होगा ‘कॉफी विद करण’:कभी शो में कंगना ने करण को कहा था मूवी माफिया; सलमान-दीपिका के बयानों की भी हुई थी चर्चा