'वह इसमें विश्वास नहीं करती':अनुराग कश्यप ने 20 साल छोटी गर्लफ्रेंड से शादी के सवाल पर दिया रिएक्शन; एज गैप पर भी बात की

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Anurag Kashyap & Shubhra Shetty Relationship | Marriage Statement

‘वह इसमें विश्वास नहीं करती’:अनुराग कश्यप ने 20 साल छोटी गर्लफ्रेंड से शादी के सवाल पर दिया रिएक्शन; एज गैप पर भी बात की3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अनुराग कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी के बीच करीब 20 सालों का एज गैप है। - Dainik Bhaskarअनुराग कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी के बीच करीब 20 सालों का एज गैप है।

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने हाल ही में कहा कि उनकी गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी शादी में विश्वास नहीं करती हैं। दरअसल, जेनिस सेक्वेरा को दिए इंटरव्यू में उनसे तीसरी बार शादी करने को लेकर सवाल पूछा गया था।

वहीं, इंटरव्यू में यह पूछे जाने पर कि क्या वह खुद दोबारा शादी करना चाहते हैं, अनुराग ने कहा कि उनकी प्रायरिटी साथ में मौजूद रिश्ते को बनाए रखना है। उन्होंने कहा, “मैं उनके साथ बहुत खुश हूं। मैं उसके साथ रहना चाहता हूं। इसके लिए जो भी करना पड़े, मैं करूंगा।”

अनुराग ने बताया कि उम्र और अनुभव के साथ उनकी प्राथमिकताएं बदल गई हैं। उन्होंने कहा, “जिंदगी में बहुत कुछ है। एक बूढ़े आदमी की असुरक्षा क्या होती है? मैं इतना हेल्दी रहना चाहता हूं कि उन लोगों से ज्यादा जी सकूं, जिन्हें मैं प्यार करता हूं। क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता, तो उसके बाद क्या हो सकता है? दुनिया के तौर-तरीके। इसलिए मैं इस बारे में बहुत सोचता हूं।”

शुभ्रा फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अनुराग कश्यप की प्रोडक्शन कंपनी 'फैंटम फिल्म्स' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया है।शुभ्रा फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अनुराग कश्यप की प्रोडक्शन कंपनी ‘फैंटम फिल्म्स’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया है।

उन्होंने आगे कहा, “लेकिन मेरी बात यह है कि जब तक हमने अब जो पाया है, वह हमारे पास है, मैं किसी भी चीज से खुश हूं। मैं इसे खोना नहीं चाहता।”

उम्र के अंतर को लेकर ज्यादा सजग हुए अनुराग

कपल ने बताया कि उनके उम्र के अंतर का उनके रिश्ते पर असर पड़ा है। अनुराग ने कहा, “हमारे हिस्से में भी परेशानियां आई हैं। हमारे बीच भी ऐसे पल रहे हैं। हम खुद को लेकर सजग रहे हैं।”

शुभ्रा ने तुरंत उन्हें सुधारते हुए कहा, “आप ज्यादा सजग रहे हैं।”

अनुराग ने उनकी बात मानते हुए बताया कि उम्र बढ़ने के साथ उनका नजरिया बदला। उन्होंने कहा, “मैं ज्यादा सजग रहा हूं। मैं पहले भी ज्यादा सजग था। सिर्फ इतना ही नहीं, एक समय मैं इसे दूर रखने की बहुत कोशिश कर रहा था।”

उन्होंने कहा, “एक समय ऐसा था, क्योंकि उसके चेहरे से उसकी उम्र का पता नहीं चलता। वह अब भी वैसी ही दिखती है। वह अपनी उम्र की नहीं दिखती। इसलिए जैसे-जैसे मेरी उम्र बढ़ती गई और वह वैसी ही दिखती रहीं, तब मैं थोड़ा ज्यादा सजग हो गया।”

अनुराग और शुभ्रा को पहली बार साल 2015 में एक साथ देखा गया था। वहीं, अनुराग ने साल 2018 में रिश्ते को ऑफिशियल किया था।अनुराग और शुभ्रा को पहली बार साल 2015 में एक साथ देखा गया था। वहीं, अनुराग ने साल 2018 में रिश्ते को ऑफिशियल किया था।

शुभ्रा ने बताया कि अनुराग ने हमेशा उन्हें स्वतंत्र रूप से जीने और खुद को समझने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि अनुराग नहीं चाहते थे कि उनका रिश्ता ही उनकी पहचान बन जाए।

शुभ्रा के मुताबिक, “वह जिंदगी को लेकर आश्वस्त हो सकते हैं, क्योंकि वह सब कुछ झेल चुके हैं। उन्हें पता है कि प्यार क्या नहीं होता और इसलिए वह समझ सकते हैं कि यह प्यार है। लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकती थी, क्योंकि मैं 20s में थी और उस समय आप खुद को समझ रहे होते हैं।”

उन्होंने कहा, “इसलिए वह इस बात पर अड़े रहते थे कि मैं बाहर जाऊं और अगर मुझे उनके पास वापस आने का रास्ता खुद खोजना है, तो मैं ऐसा करूं।”

अनुराग कश्यप की पिछली शादियां

बता दें कि अनुराग कश्यप की 2 शादियां हो चुकी हैं। साल 1997 में फिल्म एडिटर आरती बजाज से उनकी पहली शादी हुई थी। इस शादी से उनकी एक बेटी आलिया है। साल 2009 में दोनों का तलाक हो गया।

अनुराग कश्यप की बेटी की 11 दिसंबर 2024 को बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइर से शादी हुई थी, जिसमें वह पूर्व पत्नी आरती के साथ दिखे थे।अनुराग कश्यप की बेटी की 11 दिसंबर 2024 को बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइर से शादी हुई थी, जिसमें वह पूर्व पत्नी आरती के साथ दिखे थे।

इसके बाद अनुराग ने 2011 में एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन से शादी की। अनुराग ने कल्कि के साथ फिल्म ‘देव डी’ में काम किया था।

इस फिल्म से कल्कि ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि, शादी के कुछ सालों बाद दोनों अलग हो गए। 19 मई 2015 को इस कपल ने मुंबई के एक फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी।

अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन की शादी से कोई संतान नहीं हुई है।अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन की शादी से कोई संतान नहीं हुई है।.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    श्रीराम कॉलेज में 'वर्चुअल लैब' पर कार्यशाला:मोबाइल-लैपटॉप से साइंस प्रैक्टिकल कर सकेंगे छात्र, शिक्षकों को मिली ट्रेनिंग

    Hindi News Local Uttar pradesh Muzaffarnagar Virtual Lab Workshop At Shriram College | Teachers Training Session श्रीराम कॉलेज में ‘वर्चुअल लैब’ पर कार्यशाला:मोबाइल-लैपटॉप से साइंस प्रैक्टिकल कर सकेंगे छात्र, शिक्षकों…

    जयपुर में डांस का मजाक उड़ाया,ममता कुलकर्णी ने दिया जवाब:एक्ट्रेस बोलीं- अच्छा है उस वक्त इंस्टाग्राम नहीं था, जब कृष्ण गोपियों के साथ रास करते थे

    Hindi News Local Rajasthan Jaipur Mamta Kulkarni Jaipur Dance Controversy | Actress Statement Instagram जयपुर में डांस का मजाक उड़ाया,ममता कुलकर्णी ने दिया जवाब:एक्ट्रेस बोलीं- अच्छा है उस वक्त इंस्टाग्राम…

    You Missed

    ‘S.W.A.T Exiles’ premieres tonight: How to watch for free without cable

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 0 views
    ‘S.W.A.T Exiles’ premieres tonight: How to watch for free without cable

    श्रीराम कॉलेज में 'वर्चुअल लैब' पर कार्यशाला:मोबाइल-लैपटॉप से साइंस प्रैक्टिकल कर सकेंगे छात्र, शिक्षकों को मिली ट्रेनिंग

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 0 views
    श्रीराम कॉलेज में 'वर्चुअल लैब' पर कार्यशाला:मोबाइल-लैपटॉप से साइंस प्रैक्टिकल कर सकेंगे छात्र, शिक्षकों को मिली ट्रेनिंग

    Citi supports Hana Bank’s first $100 mil. digital bond issuance – The Korea Times

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 2 views
    Citi supports Hana Bank’s first 0 mil. digital bond issuance – The Korea Times

    जयपुर में डांस का मजाक उड़ाया,ममता कुलकर्णी ने दिया जवाब:एक्ट्रेस बोलीं- अच्छा है उस वक्त इंस्टाग्राम नहीं था, जब कृष्ण गोपियों के साथ रास करते थे

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 3 views
    जयपुर में डांस का मजाक उड़ाया,ममता कुलकर्णी ने दिया जवाब:एक्ट्रेस बोलीं- अच्छा है उस वक्त इंस्टाग्राम नहीं था, जब कृष्ण गोपियों के साथ रास करते थे

    FIRST ALERT: One last push of rainfall amidst flooding

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 4 views
    FIRST ALERT: One last push of rainfall amidst flooding

    22 साल बाद खत्म होगा ‘कॉफी विद करण’:कभी शो में कंगना ने करण को कहा था मूवी माफिया; सलमान-दीपिका के बयानों की भी हुई थी चर्चा

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 4 views
    22 साल बाद खत्म होगा ‘कॉफी विद करण’:कभी शो में कंगना ने करण को कहा था मूवी माफिया; सलमान-दीपिका के बयानों की भी हुई थी चर्चा