महराजगंज में रोहिन नदी में डूबे दो किशोर, मौत:बैराज पर नहाते समय गहरे पानी में समाए, गोताखोरों ने दोनों शव निकाले

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Maharajganj
  • Maharajganj Rohin River Barrage Drowning Accident | Two Youths Die

महराजगंज में रोहिन नदी में डूबे दो किशोर, मौत:बैराज पर नहाते समय गहरे पानी में समाए, गोताखोरों ने दोनों शव निकालेबृजेश कुमार गुप्ता | महराजगंज2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महराजगंज के परसामलिक थाना क्षेत्र के बनैलिया माता रोहिन बैराज पर रविवार दोपहर नहाते समय दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव बैराज के गेट नंबर-3 के पास से बाहर निकाले।

नहाने के दौरान हुआ हादसा

घटना रविवार शाम करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है। मिश्रौलिया बाजार के लोगों को रोहिन नदी में दो किशोरों के डूबने की जानकारी मिली। इसके बाद सिंचाई विभाग के कर्मचारी धर्मेंद्र यादव ने शाम करीब 4:40 बजे परसामलिक पुलिस को सूचना दी।

बताया गया कि दोनों किशोर बनैलिया माता रोहिन बैराज (रतनपुर मिश्रौलिया) के पास नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

गोताखोरों ने निकाले शव

सूचना मिलते ही परसामलिक थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारा। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों के शव बैराज के गेट नंबर-3 के पास से बरामद कर लिए गए।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने शवों की पहचान की। मृतकों की पहचान सोनौली थाना क्षेत्र के महुअवा निवासी प्रिंस (20) और मोनू साहनी (14) के रूप में हुई है। दोनों आपस में पड़ोसी बताए जा रहे हैं।

घूमने आए थे बैराज

बताया गया कि दोनों रविवार को घूमने के लिए बैराज की ओर आए थे। इसी दौरान नहाते समय यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी नौतनवा और थानाध्यक्ष नौतनवा अभिषेक सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

थानाध्यक्ष परसामलिक विवेक सिंह ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम समेत अन्य विधिक कार्रवाई जारी है। मौके पर स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    ओएमआर शीट में गलती पर हाईकोर्ट का राहत से इंकार:कोर्ट ने कहा- परीक्षा निर्देशों का पालन जरूरी, मूल्यांकन नहीं कर सकते

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Allahabad High Court Verdict | OMR Sheet Evaluation Exam Rules Strict ओएमआर शीट में गलती पर हाईकोर्ट का राहत से इंकार:कोर्ट ने कहा- परीक्षा…

    भाजपा मोर्चों में गोरखपुर क्षेत्र के 13 नेता:पूर्व विधायक जीएम सिंह को पिछड़ा मोर्चा, बंधु उपेंद्र को किसान मोर्चा में जिम्मेदारी

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur BJP Gorakhpur Morcha List: GM Singh, Bandhu Upendra Get New Responsibilities भाजपा मोर्चों में गोरखपुर क्षेत्र के 13 नेता:पूर्व विधायक जीएम सिंह को पिछड़ा…

    You Missed

    ‘Hunger Games,’ ‘Saw,’ ‘John Wick’ & ‘Ghosts’ FAST Channels Launching

    • By dp
    • October 1, 2026
    • 0 views
    ‘Hunger Games,’ ‘Saw,’ ‘John Wick’ & ‘Ghosts’ FAST Channels Launching

    ओएमआर शीट में गलती पर हाईकोर्ट का राहत से इंकार:कोर्ट ने कहा- परीक्षा निर्देशों का पालन जरूरी, मूल्यांकन नहीं कर सकते

    • By dp
    • October 1, 2026
    • 0 views
    ओएमआर शीट में गलती पर हाईकोर्ट का राहत से इंकार:कोर्ट ने कहा- परीक्षा निर्देशों का पालन जरूरी, मूल्यांकन नहीं कर सकते

    Changes to SNAP benefits begin Oct. 1 for millions of Americans: What to know

    • By dp
    • October 1, 2026
    • 4 views
    Changes to SNAP benefits begin Oct. 1 for millions of Americans: What to know

    भाजपा मोर्चों में गोरखपुर क्षेत्र के 13 नेता:पूर्व विधायक जीएम सिंह को पिछड़ा मोर्चा, बंधु उपेंद्र को किसान मोर्चा में जिम्मेदारी

    • By dp
    • October 1, 2026
    • 4 views
    भाजपा मोर्चों में गोरखपुर क्षेत्र के 13 नेता:पूर्व विधायक जीएम सिंह को पिछड़ा मोर्चा, बंधु उपेंद्र को किसान मोर्चा में जिम्मेदारी

    Social Security claiming ages may soon get new names. What retirees need to know

    • By dp
    • October 1, 2026
    • 5 views
    Social Security claiming ages may soon get new names. What retirees need to know

    अजय देवगन की 'दृश्यम-3' की रिलीज पर रोक की मांग:कॉपीराइट विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट ने सुनवाई टाली; एडवांस में बिके 4.77 लाख टिकट

    • By dp
    • October 1, 2026
    • 5 views
    अजय देवगन की 'दृश्यम-3' की रिलीज पर रोक की मांग:कॉपीराइट विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट ने सुनवाई टाली; एडवांस में बिके 4.77 लाख टिकट