एक्ट्रेस पर RPF अफसर पर ब्लेड से हमले का आरोप:स्लीपर टिकट पर एसी कोच में बैठी थीं अंतरा बनर्जी

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Antara Banerjee Controversy | TV Actress Attacks RPF Jawan In Train

एक्ट्रेस पर RPF अफसर पर ब्लेड से हमले का आरोप:स्लीपर टिकट पर एसी कोच में बैठी थीं अंतरा बनर्जी3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मॉडल अंतरा बनर्जी को अरावली एक्सप्रेस में आरपीएफ (RPF) कर्मचारी पर हमले के आरोप में हिरासत में लिया गया।

उन पर आरोप है कि स्लीपर क्लास का टिकट होने के बाद भी वे सूरत जाने के लिए रिजर्व्ड एसी कोच में बैठ गई थीं। सीट को लेकर हुए विवाद के बाद उन्होंने रेजर ब्लेड से आरपीएफ जवान पर हमला कर दिया।

मामला 12 अगस्त का है। रीवली जीआरपी (GRP) ने 13 अगस्त को FIR दर्ज करने के बाद उन्हें नोटिस देकर जमानत पर रिहा कर दिया।

एसी कोच में बैठी थीं, सीट छोड़ने से इनकार किया पुलिस के मुताबिक, अंतरा बनर्जी एक शूट के सिलसिले में सूरत जा रही थीं। उनके पास स्लीपर क्लास का टिकट था, लेकिन वे एसी कोच की रिजर्व्ड सीट पर जाकर बैठ गईं। यह घटना 12 अगस्त की रात बोरीवली और दहानू स्टेशन के बीच रात लगभग 9:30 बजे से 10:50 बजे के बीच हुई।

जब एक यात्री ने उनसे रिजर्व्ड सीट खाली करने को कहा, तो उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद यात्री ने टिकट कलेक्टर हरिकेश त्रिपाठी और आरपीएफ को मामले की सूचना दी।

एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी।एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी।

आरपीएफ अफसर पर ब्लेड से हमला किया, कपड़े उतारे आरपीएफ के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर यामिनीकांत मिश्रा ने शिकायत में बताया कि वे और कॉन्स्टेबल राजेश कुमार विवाद सुलझाने पहुंचे थे। आरोप है कि अंतरा बनर्जी ने अधिकारियों के साथ बदसलूकी की और हिंसक हो गईं।

इसके बाद उन्होंने हाथ में रेजर ब्लेड लहराया और एएसआई मिश्रा के साथ-साथ खुद को भी घायल कर लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारी की यूनिफॉर्म और मोबाइल फोन को भी नुकसान पहुंचाया।

कांच तोड़ने की कोशिश की, दहानू स्टेशन पर ट्रेन से उतारा घटना के दौरान कोच में मौजूद यात्री डर गए। हालात बिगड़ते देख आरपीएफ कर्मचारियों ने एसी कोच के दरवाजे बंद कर दिए। ट्रेन से बाहर निकलने के लिए अंतरा ने खिड़की का शीशा तोड़ने का भी प्रयास किया।

यह पूरा हंगामा करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक चला। इसके बाद दहानू रेलवे स्टेशन पर उन्हें ट्रेन से उतारकर सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के हवाले कर दिया गया।

नोटिस देकर जमानत पर रिहा अगली सुबह बोरीवली जीआरपी ने अंतरा को कस्टडी में ले लिया। बोरीवली जीआरपी इंस्पेक्टर कुंडा गावड़े के अनुसार, चश्मदीदों ने बताया कि एसी कोच का टिकट न मिलने के कारण वे मानसिक तनाव में हो सकती हैं। पूछताछ के दौरान अंतरा ने अपने वकील या परिजनों से संपर्क करने से इनकार कर दिया और खुद को गिरफ्तार करने की मांग की।

पुलिस ने 13 अगस्त को सुरक्षा खतरे में डालने, सरकारी कर्मचारी पर हमला करने और बदसलूकी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की। एफआईआर दर्ज होने के बाद वे शांत हुईं और बाद में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत नोटिस देकर उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    भाजपा मोर्चों में गोरखपुर क्षेत्र के 13 नेता:पूर्व विधायक जीएम सिंह को पिछड़ा मोर्चा, बंधु उपेंद्र को किसान मोर्चा में जिम्मेदारी

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur BJP Gorakhpur Morcha List: GM Singh, Bandhu Upendra Get New Responsibilities भाजपा मोर्चों में गोरखपुर क्षेत्र के 13 नेता:पूर्व विधायक जीएम सिंह को पिछड़ा…

    अजय देवगन की 'दृश्यम-3' की रिलीज पर रोक की मांग:कॉपीराइट विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट ने सुनवाई टाली; एडवांस में बिके 4.77 लाख टिकट

    Hindi News Entertainment Bollywood Ajay Devgn Drishyam 3 Copyright Controversy; Madras HC | Advance Bookings अजय देवगन की ‘दृश्यम-3’ की रिलीज पर रोक की मांग:कॉपीराइट विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट ने…

    You Missed

    Changes to SNAP benefits begin Oct. 1 for millions of Americans: What to know

    • By dp
    • October 1, 2026
    • 0 views
    Changes to SNAP benefits begin Oct. 1 for millions of Americans: What to know

    भाजपा मोर्चों में गोरखपुर क्षेत्र के 13 नेता:पूर्व विधायक जीएम सिंह को पिछड़ा मोर्चा, बंधु उपेंद्र को किसान मोर्चा में जिम्मेदारी

    • By dp
    • October 1, 2026
    • 0 views
    भाजपा मोर्चों में गोरखपुर क्षेत्र के 13 नेता:पूर्व विधायक जीएम सिंह को पिछड़ा मोर्चा, बंधु उपेंद्र को किसान मोर्चा में जिम्मेदारी

    Social Security claiming ages may soon get new names. What retirees need to know

    • By dp
    • October 1, 2026
    • 2 views
    Social Security claiming ages may soon get new names. What retirees need to know

    अजय देवगन की 'दृश्यम-3' की रिलीज पर रोक की मांग:कॉपीराइट विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट ने सुनवाई टाली; एडवांस में बिके 4.77 लाख टिकट

    • By dp
    • October 1, 2026
    • 2 views
    अजय देवगन की 'दृश्यम-3' की रिलीज पर रोक की मांग:कॉपीराइट विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट ने सुनवाई टाली; एडवांस में बिके 4.77 लाख टिकट

    Trump says Secret Service wants him to ‘take down’ Oval Office

    • By dp
    • October 1, 2026
    • 5 views
    Trump says Secret Service wants him to ‘take down’ Oval Office

    भुवन बोले- प्यार में किसी भी हद तक जाऊंगा:सोनम ने कहा- दुपहिया में पेपर लीक का मुद्दा महज संयोग, शिवानी ने अंधविश्वास को चुनौती दी

    • By dp
    • October 1, 2026
    • 5 views
    भुवन बोले- प्यार में किसी भी हद तक जाऊंगा:सोनम ने कहा- दुपहिया में पेपर लीक का मुद्दा महज संयोग, शिवानी ने अंधविश्वास को चुनौती दी