- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Fatehpur
- Fatehpur Road Accident | Sawan Somwar Devotees Injured In Bus Collision
बस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार 7 श्रद्धालु घायल:फतेहपुर में सावन सोमवार पर गंगा स्नान करने जा रहे थे; दो कानपुर रेफरराम चंद्र सैनी | फतेहपुरकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
फतेहपुर में सावन सोमवार के मौके पर गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ई-रिक्शा को निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसा सोमवार सुबह करीब 10:20 बजे हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पताहपुर गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार श्रद्धालु सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हादसे में 7 लोग घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद अंशु और लक्ष्मी को कानपुर रेफर किया गया है। बाकी घायलों का फतेहपुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गंगा स्नान के लिए जा रहे थे श्रद्धालु
बताया गया कि सभी श्रद्धालु सावन सोमवार के अवसर पर ई-रिक्शा से गंगा नदी में स्नान करने जा रहे थे। जैसे ही ई-रिक्शा पताहपुर गांव के पास पहुंचा, सामने से आ रही निजी बस ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार श्रद्धालु सड़क पर गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर पुलिस पहुंच गई।
महिला और बच्चों समेत 7 घायल
हादसे में गीता देवी, उनके बेटे केतन शर्मा (25), बहू शलोनी शर्मा (22), चार वर्षीय अर्शी, छह वर्षीय आराध्य, दो वर्षीय अंशु और 27 वर्षीय लक्ष्मी घायल हुए हैं। सभी को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद अंशु और लक्ष्मी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें कानपुर रेफर कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही हुसैनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने निजी बस चालक को हिरासत में ले लिया है। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। हुसैनगंज थाना प्रभारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि बस चालक को हिरासत में लिया गया है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बस और ई-रिक्शा की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल दो गंभीर घायलों को कानपुर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔



