लुधियाना के आरव को चाहिए 9 करोड़ का इंजेक्शन:2 साल उम्र, वजन सिर्फ 10Kg, चल नहीं पाता; सोनू सूद ने लोगों से मांगी मदद

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • Sonu Sood Appeals For Help | Ludhiana Child SMA Rare Disease Video Latest Update

लुधियाना के आरव को चाहिए 9 करोड़ का इंजेक्शन:2 साल उम्र, वजन सिर्फ 10Kg, चल नहीं पाता; सोनू सूद ने लोगों से मांगी मददलुधियाना7 घंटे पहलेलेखक: मुनीश वशिष्ट

  • कॉपी लिंक

आरव ठाकुर दो साल को है, लेकिन उसका वजन अभी सिर्फ 10 किला है। वह चल भी नहीं पाता है। - Dainik Bhaskarआरव ठाकुर दो साल को है, लेकिन उसका वजन अभी सिर्फ 10 किला है। वह चल भी नहीं पाता है।

लुधियाना का 2 साल का मासूम आरव ठाकुर इन दिनों जिंदगी की सबसे मुश्किल लड़ाई लड़ रहा है। आरव को दुर्लभ बीमारी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) टाइप-2 है। जन्म के बाद करीब डेढ़ साल तक बिल्कुल सामान्य रहने वाले आरव में अचानक शारीरिक दिक्कतें शुरू हुईं, जिसक

.

अब उसकी जिंदगी करीब 9 करोड़ रुपए के महंगे इंजेक्शन पर टिकी है। परिवार के लिए इतनी बड़ी रकम जुटाना आसान नहीं है, इसलिए मदद की उम्मीद में माता-पिता ने प्रशासन से लेकर आम लोगों तक हर दरवाजा खटखटाया है।

इसी बीच बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने आरव के लिए सोशल मीडिया पर भावुक अपील करते हुए देशवासियों से उसकी मदद के लिए आगे आने की गुहार लगाई है। परिवार समराला चौक के पास रहता है।

मां की गाेद में खेलता हुआ आरव ठाकुर, जिसे स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) टाइप-2 बीमारी है।मां की गाेद में खेलता हुआ आरव ठाकुर, जिसे स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) टाइप-2 बीमारी है।

अब विस्तार से जानिए पूरा मामला…

  • दुबई में रहते थे माता-पिता: आरव की माता और पिता गौरव ठाकुर सिविल इंजीनियर हैं और दोनों दुबई की एक कंपनी में काम करते थे। वे 2018 में दुबई में सेटल हुए थे। आरव उनका पहला बच्चा है।
  • डेढ़ साल तक स्वस्थ था आरव: जन्म के बाद करीब डेढ़ साल तक आरव बिल्कुल सामान्य था। इस दौरान उसमें किसी तरह की शारीरिक परेशानी या असामान्य लक्षण नजर नहीं आए।
  • डेढ़ साल बाद शुरू हुईं दिक्कतें: उम्र बढ़ने के साथ आरव की शारीरिक गतिविधियां धीमी होने लगीं। इसके बाद परिवार ने उसे डॉक्टरों को दिखाया।
  • जांच में SMA टाइप-2 की पुष्टि: दुबई के डॉक्टरों ने जांच के बाद गंभीर बीमारी की आशंका जताई और टेस्ट कराने की सलाह दी। मार्च में आई मेडिकल रिपोर्ट में आरव को स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) टाइप-2 होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसकी मां करीब 5 महीने पहले उसे लेकर दुबई से भारत लौट आईं।
  • उम्र 2 साल से ज्यादा, वजन करीब 10 किलो: आरव अब 2 साल की उम्र पार कर चुका है और उसका वजन करीब 10 किलो है। बीमारी के चलते परिवार उसके इलाज को लेकर चिंतित है।
  • DC से भी मांगी मदद: इलाज के लिए करीब 9 करोड़ रुपए की जरूरत है। इतनी बड़ी रकम जुटाने के लिए परिवार ने मदद की अपील शुरू की। इससे पहले वे डिप्टी कमिश्नर (DC) से भी मदद की गुहार लगा चुके हैं।

एक्टर सोनू सूद ने वीडियो जारी कर लोगों से की आरव ठाकुर की मदद करने की अपील।एक्टर सोनू सूद ने वीडियो जारी कर लोगों से की आरव ठाकुर की मदद करने की अपील।

सोनू सूद ने वीडियो जारी अपील की

एक्टर सोनू सूद ने वीडियो जारी कर कहा- नमस्कार मैं आप सबसे एक अपील करना चाहता हूं कि एक छोटा सा बच्चा जिसका नाम है आरव ठाकुर, और उसे एसएमए 2 (SMA Type 2) की बीमारी है। और हमें सबको पता है कि इसके लिए बहुत सारे फंड्स चाहिए जो एक परिवार अकेला नहीं ले सकता। सो हम सबको मिलकर आरव ठाकुर को बचाना है। उसके लिए 9 करोड़ का जो इंजेक्शन लगता है, हम सबको अपनी तरफ से थोड़ा बहुत योगदान करके उस 9 करोड़ की राशि को इकट्ठा करके उन माता-पिता को उनके एक जो नया जीवन है, उनके बच्चे के रूप में उन्हें देना है। तो चलिए आज ही मिलकर अपनी तरफ से थोड़ा बहुत जो भी आप कर सकते हैं, आज ही कीजिए इग्नोर मत कीजिए। अगर हम मिलकर आरव को एक नया जीवन दे पाएं तो मुझे लगता है कि हमारा जो जीना है वो सफल होगा। और इस वीडियो को स्प्रेड कीजिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़कर हम आरव को और उनके माता-पिता को एक नया जीवनदान दे पाएं।

*************

ये खबर भी पढ़ें:

चंडीगढ़- मां ने बेटे को बचाने के लिए किडनी दी: मोहाली में ₹7 लाख का ट्रांसप्लांट फेल, अब मां-बेटे दोनों बीमार; 1 बीघा जमीन भी बिकी

‘जिस बेटे को जन्म दिया, उसकी जिंदगी बचाने के लिए मां ने अपनी किडनी भी दे दी। मगर, मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में कराए ट्रांसप्लांट के बाद किडनी फेल हो गई। अल्ताफ की तबीयत बिगड़ती चली गई तो पिता उसे लेकर चंडीगढ़ PGI पहुंचे। (पढ़ें पूरी खबर)

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

मूवी रिव्यू-‘दृश्यम 3’:2 अक्टूबर का राज सब जानते हैं, असली खेल अब 23 जुलाई का, अजय देवगन की विजय वाली बाजी इस बार कितनी भारी पड़ी?

Hindi News Entertainment Bollywood Drishyam 3 Movie Review | Ajay Devgn Vijay Salgaonkar New Game Plan मूवी रिव्यू-‘दृश्यम 3’:2 अक्टूबर का राज सब जानते हैं, असली खेल अब 23 जुलाई…

'छठी मैया' गाने की शूटिंग में इमोशनल हुईं तमन्ना:बोलीं- 4 साल पहले रोल मिलता तो नहीं कर पाती; थिएटर्स के बाहर जूते-चप्पल उतारकर जा रहे लोग

Hindi News Entertainment Bollywood Tamannaah Bhatia Interview | Chhathi Maiya Song Shooting Experience ‘छठी मैया’ गाने की शूटिंग में इमोशनल हुईं तमन्ना:बोलीं- 4 साल पहले रोल मिलता तो नहीं कर…

You Missed

Browns, Panthers inactives: Cleveland loses a starter for home opener, Carolina without a WR

  • By dp
  • October 2, 2026
  • 0 views
Browns, Panthers inactives: Cleveland loses a starter for home opener, Carolina without a WR

मूवी रिव्यू-‘दृश्यम 3’:2 अक्टूबर का राज सब जानते हैं, असली खेल अब 23 जुलाई का, अजय देवगन की विजय वाली बाजी इस बार कितनी भारी पड़ी?

  • By dp
  • October 2, 2026
  • 0 views
मूवी रिव्यू-‘दृश्यम 3’:2 अक्टूबर का राज सब जानते हैं, असली खेल अब 23 जुलाई का, अजय देवगन की विजय वाली बाजी इस बार कितनी भारी पड़ी?

PREVIEW: Ducks Make Their Way to San Jose | Anaheim Ducks

  • By dp
  • October 2, 2026
  • 3 views
PREVIEW: Ducks Make Their Way to San Jose | Anaheim Ducks

'छठी मैया' गाने की शूटिंग में इमोशनल हुईं तमन्ना:बोलीं- 4 साल पहले रोल मिलता तो नहीं कर पाती; थिएटर्स के बाहर जूते-चप्पल उतारकर जा रहे लोग

  • By dp
  • October 2, 2026
  • 4 views
'छठी मैया' गाने की शूटिंग में इमोशनल हुईं तमन्ना:बोलीं- 4 साल पहले रोल मिलता तो नहीं कर पाती; थिएटर्स के बाहर जूते-चप्पल उतारकर जा रहे लोग

Review: Can divorce be satisfying? It certainly is in ‘War’

  • By dp
  • October 2, 2026
  • 4 views
Review: Can divorce be satisfying? It certainly is in ‘War’

एनएसएस ने लगाया रक्तदान शिविर:जिला पंचायत अध्यक्ष बोले- रक्तदान महादान, जरूरतमंद को मिल सकता है नया जीवन

  • By dp
  • October 2, 2026
  • 4 views
एनएसएस ने लगाया रक्तदान शिविर:जिला पंचायत अध्यक्ष बोले- रक्तदान महादान, जरूरतमंद को मिल सकता है नया जीवन