काशी में देव-दीपावली 4 दिन चलेगा गंगा-महोत्सव:20 से 23 नवंबर तक सांस्कृतिक आयोजन, 24 को दीपमालाओं से जगमगाएंगे 90 घाट

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Varanasi
  • Varanasi Ganga Mahotsav & Dev Deepawali 2026 | Kashi Cultural Event

काशी में देव-दीपावली 4 दिन चलेगा गंगा-महोत्सव:20 से 23 नवंबर तक सांस्कृतिक आयोजन, 24 को दीपमालाओं से जगमगाएंगे 90 घाटवाराणसी29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वाराणसी जिला प्रशासन ने 100 दिन पहले ही देव दीपावाली की तैयारियां शुरू कर दी है। मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने आयोजन को लेकर ब्लूप्रिंट तैयार करना शुरू कर दिया है। इस बार गंगा महोत्सव का प्रमुख कार्यक्रम राजघाट पर होगा। वहीं चार दिन तक नमो घाट पर भी आयोज

.

काशी की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक गंगा महोत्सव 20 से 23 नवंबर तक राजघाट पर आयोजित होगा। इस चार दिवसीय महोत्सव में देशभर के कलाकार शामिल होंगे। कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों एवं काशी सांसद सांस्कृतिक प्रतियोगिता को भी अवसर प्रदान दिया जाएगा। गंगा महोत्सव के चार दिन को सोशल मीडिया पर लाइव भी चलाया जाएगा।

मंगलवार की शाम कमिश्नरी सभागार में मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने आयोजन की तैयारियों के सम्बंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। देव दीपावली और गंगा महोत्सव पर चर्चा की। कमिश्नर ने बताया कि 2026 में 24 नवंबर को देवदीपावली मनाई जाएगी।

महोत्सव में काशी सांसद सांस्कृतिक प्रतियोगिता के प्रतिभाओं को ज्यादा मंच देने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को भी उचित अवसर दिया जाए। राजघाट के पास संचालित गुरुकुल के छात्रों को प्रमुखता देने को कहा।

मंडलायुक्त ने कहा कि गंगा महोत्सव एवं देव दीपावली वाराणसी की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान से जुड़े महत्वपूर्ण आयोजन हैं। अवसर पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक वाराणसी पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

बैठक में आयोजन को भव्य, दिव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जनप्रतिनिधियों से वार्ता करने स्थानीय कलाकारों की जानकारी करने, स्थानीय कलाकारों के साथ काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के विजयी प्रतिभागियों व राजघाट के पास संचालित गुरुकुल के छात्रों को प्रमुखता देने को कहा गया।

विभागों ने बताई अपनी भूमिका

सभी ने अपने-अपने विभाग की तैयारियों की जानकारी मंडलायुक्त को दी। मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन को सफल बनाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा की जाने वाली सभी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करें।

ओडीओपी उत्पादों समेत स्थानीय आयोजन को बढ़ावा देने हेतु प्रमुख घाटों तथा होटल्स पर स्टाल लगाने हेतु निर्देशित किया गया। घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश एवं सजावट, गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात एवं पार्किंग, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं, अग्निशमन व्यवस्था तथा पर्यटकों की सुविधा से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई।

मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आयोजन की कार्ययोजना तैयार करें तथा निर्धारित समयसीमा में तैयारियां पूरी करें। घाटों एवं प्रमुख स्थलों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पर्याप्त सुरक्षा एवं पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

मण्डलायुक्त ने नगर निगम को सिल्ट की सफाई आयोजन से पूर्व समय से कराने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान वाराणसी की गंगा-जमुनी संस्कृति, कला, संगीत एवं आध्यात्मिक परंपरा को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जाए।

बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार, डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव, सचिव विकास प्राधिकरण वेद प्रकाश, एडीएम सिटी राजेश कुमार, एडीएम प्रोटोकाल विनय सिंह समेत पर्यटन व संबंधित विभागों के अधिकारी, गंगा घाट समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

कमाल कर दिया पायलट जी…आपको सैल्यूट:सलमान खान ने की पायलट स्मित मच्छर की तारीफ; शाहरुख खान, रणवीर सिंह, समेत कई सेलेब्स ने भी की सराहना

Hindi News Entertainment Bollywood Salman Khan Praises Pilot Smit Machhar | Dubai Tel Aviv Flight Heroics कमाल कर दिया पायलट जी…आपको सैल्यूट:सलमान खान ने की पायलट स्मित मच्छर की तारीफ;…

नकली शराब बनाने वाले गिरोह के 7 सदस्यों पर गैंगस्टर:ललितपुर में 2 गिरफ्तार, गैंग लीडर सागर जेल में बंद

Hindi News Local Uttar pradesh Lalitpur Lalitpur Fake Liquor Gang Arrest | Ravi Lakhera Gangster Act Case नकली शराब बनाने वाले गिरोह के 7 सदस्यों पर गैंगस्टर:ललितपुर में 2 गिरफ्तार,…

You Missed

Jordan Hicks reminds SF Giants how he should’ve been used all along with dominant White Sox Wild Card outings

  • By dp
  • October 3, 2026
  • 1 views
Jordan Hicks reminds SF Giants how he should’ve been used all along with dominant White Sox Wild Card outings

कमाल कर दिया पायलट जी…आपको सैल्यूट:सलमान खान ने की पायलट स्मित मच्छर की तारीफ; शाहरुख खान, रणवीर सिंह, समेत कई सेलेब्स ने भी की सराहना

  • By dp
  • October 3, 2026
  • 1 views
कमाल कर दिया पायलट जी…आपको सैल्यूट:सलमान खान ने की पायलट स्मित मच्छर की तारीफ; शाहरुख खान, रणवीर सिंह, समेत कई सेलेब्स ने भी की सराहना

Toledo vs Ball State Prediction, Picks & Odds | 03 Oct 2026

  • By dp
  • October 3, 2026
  • 3 views
Toledo vs Ball State Prediction, Picks & Odds | 03 Oct 2026

नकली शराब बनाने वाले गिरोह के 7 सदस्यों पर गैंगस्टर:ललितपुर में 2 गिरफ्तार, गैंग लीडर सागर जेल में बंद

  • By dp
  • October 3, 2026
  • 3 views
नकली शराब बनाने वाले गिरोह के 7 सदस्यों पर गैंगस्टर:ललितपुर में 2 गिरफ्तार, गैंग लीडर सागर जेल में बंद

No. 25 Tigers Set for 115th Annual Homecoming Game vs. No. 8 Florida

  • By dp
  • October 3, 2026
  • 4 views
No. 25 Tigers Set for 115th Annual Homecoming Game vs. No. 8 Florida

लखनऊ में फूड वैली हुआ बंद:गोमती नदी का जल स्तर बढ़ने से संचालन पर रोक , LDA ने चस्पा किया नोटिस , फूड लवर्स मायूस होके लौटे

  • By dp
  • October 3, 2026
  • 3 views
लखनऊ में फूड वैली हुआ बंद:गोमती नदी का जल स्तर बढ़ने से संचालन पर रोक , LDA ने चस्पा किया नोटिस , फूड लवर्स मायूस होके लौटे