ऋतिक रोशन का सबा आजाद से क्या ब्रेकअप हुआ:डेटिंग ऐप पर ऋतिक की प्रोफाइल वायरल; उर्वशी रौतेला ने भी दावा किया था

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Hrithik Roshan Raya Dating App Profile Viral | Saba Azad Breakup News

ऋतिक रोशन का सबा आजाद से क्या ब्रेकअप हुआ:डेटिंग ऐप पर ऋतिक की प्रोफाइल वायरल; उर्वशी रौतेला ने भी दावा किया था4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के ब्रेकअप की अफवाहें एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर ऋतिक के डेटिंग ऐप ‘राया’ पर प्रोफाइल के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद यह मामला गरमा गया है।

वायरल स्क्रीनशॉट में उनके प्रोफाइल बायो में ‘एक्टर/प्रोड्यूसर/एंटरप्रेन्योर’ लिखा दिख रहा है। इस पूरे मामले पर ऋतिक या सबा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सोशल मीडिया पर ऋतिक के डेटिंग ऐप 'राया' पर प्रोफाइल के कथित स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं।सोशल मीडिया पर ऋतिक के डेटिंग ऐप ‘राया’ पर प्रोफाइल के कथित स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं।

उर्वशी रौतेला के बयान से बढ़ी अफवाहें हाल ही में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भी एक इंटरव्यू में दावा किया था कि उन्होंने सेलिब्रिटी डेटिंग ऐप ‘राया’ पर ऋतिक रोशन और आदित्य रॉय कपूर के प्रोफाइल देखे थे।

हालांकि उर्वशी का यह बयान सीधे तौर पर ऋतिक के रिलेशनशिप स्टेटस से जुड़ा नहीं था, लेकिन फैंस इसे ऋतिक और सबा के ब्रेकअप के संकेत के तौर पर देख रहे हैं। इसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों के अलग होने की चर्चा तेज हो गई है।

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला।अभिनेत्री उर्वशी रौतेला।

ऋतिक और सबा ने ब्रेकअप की खबरों पर साधी चुप्पी तमाम अटकलों और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बावजूद ऋतिक रोशन और सबा आजाद में से किसी ने भी इस मुद्दे पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

ऋतिक अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं और अक्सर निजी मामलों पर बोलने से बचते हैं। इस बार भी दोनों कलाकारों की तरफ से इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

ऋतिक से 17 साल छोटी हैं सबा ऋतिक और सबा की डेटिंग की अफवाहें फरवरी 2022 में शुरू हुईं थीं। जब एक्टर को उनके साथ डिनर डेट पर देखा गया। बाद में सबा को कई बार ऋतिक की फैमिली के साथ देखा गया। दोनों करण जौहर के 50वें बर्थडे में भी एक साथ शामिल हुए थे। ऋतिक और सबा के बीच पूरे 17 साल का अंतर है। ऋतिक 48 साल के हैं, जबकि सबा महज 31 साल की हैं।

सुजैन खान से तलाक ले चुके हैं ऋतिक ऋतिक की पहली शादी सुजैन खान से हुई थी। दोनों ने 2014 में एक दूसरे से तलाक ले लिया था। रेहान और रिदान​​​​​ दोनों सुजैन और ऋतिक के बेटे हैं। तलाक के कुछ साल बाद, सुजैन ने अर्सलान गोनी को डेट करना शुरू कर दिया था।

ये खबर भी पढ़ें

ऋतिक रोशन पर भड़की कंगना रनोट:बोलीं- आग में घी डालने जैसा व्यवहार बंद करें और अपनी पार्टनर को शर्मिंदा न करें

कंगना रनोट ने ऋतिक रोशन से उनके नाम का इस्तेमाल कर उन्हें ट्रोल करने वालों की आलोचना करने की अपील की और कहा कि आग में घी डालने से बचना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    फिल्म सेट पर कार्तिक आर्यन के घुटने में लगी चोट:अस्पताल में भर्ती, जल्द होगी सर्जरी, अनुराग बसु की फिल्म की शूटिंग रोकी गई

    Hindi News Entertainment Bollywood Kartik Aaryan Injured On Film Set | Shooting Stopped | Hospitalized फिल्म सेट पर कार्तिक आर्यन के घुटने में लगी चोट:अस्पताल में भर्ती, जल्द होगी सर्जरी,…

    'सोनाक्षी सिन्हा की ट्रोलिंग के पीछे BJP IT सेल':शत्रुघ्न सिन्हा ने किया दावा; एक्ट्रेस की राजनीति में एंट्री पर भी पिता ने दिया रिएक्शन

    Hindi News Entertainment Bollywood Shatrughan Sinha Defends Sonakshi Amid Jharkhand Controversy | BJP IT Cell ‘सोनाक्षी सिन्हा की ट्रोलिंग के पीछे BJP IT सेल’:शत्रुघ्न सिन्हा ने किया दावा; एक्ट्रेस की…

    You Missed

    How the ‘Hacks’ song written to win Deborah Vance a Grammy could make Emmy history: ‘We wanted to make it right’

    • By dp
    • August 19, 2026
    • 0 views
    How the ‘Hacks’ song written to win Deborah Vance a Grammy could make Emmy history: ‘We wanted to make it right’

    फिल्म सेट पर कार्तिक आर्यन के घुटने में लगी चोट:अस्पताल में भर्ती, जल्द होगी सर्जरी, अनुराग बसु की फिल्म की शूटिंग रोकी गई

    • By dp
    • August 19, 2026
    • 1 views
    फिल्म सेट पर कार्तिक आर्यन के घुटने में लगी चोट:अस्पताल में भर्ती, जल्द होगी सर्जरी, अनुराग बसु की फिल्म की शूटिंग रोकी गई

    Eric Dane’s Daughter Georgia Lands First Acting Role Alongside Mom Rebecca Gayheart

    • By dp
    • August 19, 2026
    • 3 views
    Eric Dane’s Daughter Georgia Lands First Acting Role Alongside Mom Rebecca Gayheart

    ऋतिक रोशन का सबा आजाद से क्या ब्रेकअप हुआ:डेटिंग ऐप पर ऋतिक की प्रोफाइल वायरल; उर्वशी रौतेला ने भी दावा किया था

    • By dp
    • August 19, 2026
    • 3 views
    ऋतिक रोशन का सबा आजाद से क्या ब्रेकअप हुआ:डेटिंग ऐप पर ऋतिक की प्रोफाइल वायरल; उर्वशी रौतेला ने भी दावा किया था

    Brayan Bello shines again in relief in Red Sox’ blowout win over Diamondbacks – The Boston Globe

    • By dp
    • August 19, 2026
    • 3 views
    Brayan Bello shines again in relief in Red Sox’ blowout win over Diamondbacks – The Boston Globe

    Bouzkova beats Stefanini for first Cincinnati win in three years

    • By dp
    • August 19, 2026
    • 5 views
    Bouzkova beats Stefanini for first Cincinnati win in three years