शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप:महराजगंज में गर्भवती होने पर नेपाल ले जाकर गर्भपात कराने का भी आरोप, पुलिस जांच में जुटी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Maharajganj
  • Maharajganj Rape Case | Girl Forced Abortion In Nepal Allegation

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप:महराजगंज में गर्भवती होने पर नेपाल ले जाकर गर्भपात कराने का भी आरोप, पुलिस जांच में जुटीमोहम्मद सिद्दीक | महराजगंज2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महराजगंज के सोनौली थाना क्षेत्र की एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने, गर्भवती होने पर नेपाल ले जाकर गर्भपात कराने और बाद में मारपीट कर घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2019 में जब वह नाबालिग थी, तभी उसकी मुलाकात सोनौली क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। युवती का आरोप है कि युवक ने उसे शादी करने का भरोसा दिया और इसी विश्वास में वह उसके साथ रहने लगी। इस दौरान युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता का कहना है कि युवक ने उसे शादी का भरोसा देते हुए नौतनवा स्थित बनैलिया माता मंदिर में जयमाला और सिंदूर डालकर शादी करने की बात कही थी। हालांकि, इसके बाद जब कानूनी रूप से कोर्ट मैरिज करने की बात आई तो युवक कथित तौर पर लगातार टालमटोल करता रहा।

युवती ने आरोप लगाया कि इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि युवक उसे नेपाल लेकर गया, जहां उसका गर्भपात कराया गया। इसके बाद भी युवक शादी करने का आश्वासन देता रहा, लेकिन शादी नहीं की।

मारपीट कर घर से निकालने का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि बाद में युवक के परिवार के लोगों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। युवती का कहना है कि उसने स्थानीय थाने में शिकायत देकर न्याय की मांग की, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर उसे पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचना पड़ा।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर युवती ने पूरे मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता को जांच कराने और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पुलिस अब पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों, घटना से जुड़े दस्तावेजों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच करेगी। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    अलीगढ़ में रंजिश में महिला को रास्ते में घेरकर पीटा:कपड़े फाड़े और कुंडल छीन लिए, 5 आरोपी गिरफ्तार

    Hindi News Local Uttar pradesh Aligarh Aligarh Crime Case | Woman Assaulted, Jewelry Looted, 5 Arrested अलीगढ़ में रंजिश में महिला को रास्ते में घेरकर पीटा:कपड़े फाड़े और कुंडल छीन…

    NER के दरोगा ने मुंबई में जीते 5 पदक:खेल के मैदान तक चमके दशरथ प्रसाद; IG ने बधाई दी

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Dashrath Prasad Wins 5 Medals In RPF Badminton Championship | Mumbai News NER के दरोगा ने मुंबई में जीते 5 पदक:खेल के मैदान तक…

    You Missed

    Mike Tirico net worth and NBC salary after replacing Al Michaels on Sunday Night Football – AOL

    • By dp
    • October 5, 2026
    • 1 views
    Mike Tirico net worth and NBC salary after replacing Al Michaels on Sunday Night Football – AOL

    अलीगढ़ में रंजिश में महिला को रास्ते में घेरकर पीटा:कपड़े फाड़े और कुंडल छीन लिए, 5 आरोपी गिरफ्तार

    • By dp
    • October 5, 2026
    • 2 views
    अलीगढ़ में रंजिश में महिला को रास्ते में घेरकर पीटा:कपड़े फाड़े और कुंडल छीन लिए, 5 आरोपी गिरफ्तार

    Dodgers’ Max Muncy: Sitting for Game 2

    • By dp
    • October 5, 2026
    • 3 views
    Dodgers’ Max Muncy: Sitting for Game 2

    NER के दरोगा ने मुंबई में जीते 5 पदक:खेल के मैदान तक चमके दशरथ प्रसाद; IG ने बधाई दी

    • By dp
    • October 5, 2026
    • 5 views
    NER के दरोगा ने मुंबई में जीते 5 पदक:खेल के मैदान तक चमके दशरथ प्रसाद; IG ने बधाई दी

    Jameson Williams’ third fine adds to Lions’ growing NFL penalty total

    • By dp
    • October 5, 2026
    • 4 views
    Jameson Williams’ third fine adds to Lions’ growing NFL penalty total

    पंजाबी इन्फ्लुएंसर मैड संधू की होनी थी बिगबॉस में एंट्री:दोस्त का दावा- 29 को जाने वाला था; गोली मारकर हत्या, अरुप्रीत को भी धमकी

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views
    पंजाबी इन्फ्लुएंसर मैड संधू की होनी थी बिगबॉस में एंट्री:दोस्त का दावा- 29 को जाने वाला था; गोली मारकर हत्या, अरुप्रीत को भी धमकी