ट्यूशन जा रही छात्रा से दो किशोरों ने मोबाइल छीना:सांईपुरम से पीछा कर रहे थे दोनों आरोपी, फोन निकालते ही पीछे से झपट्‌टा मारा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • Meerut Mobile Snatching Case | Student Targeted By Two Teenagers

ट्यूशन जा रही छात्रा से दो किशोरों ने मोबाइल छीना:सांईपुरम से पीछा कर रहे थे दोनों आरोपी, फोन निकालते ही पीछे से झपट्‌टा मारामेरठ13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दोनों आरोपी। - Dainik Bhaskarसीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दोनों आरोपी।

मेरठ में टीपीनगर थाना क्षेत्र के सांईपुरम में ट्यूशन पढ़ने जा रही 14 वर्षीय छात्रा से दो किशोर मोबाइल छीनकर फरार हो गए। छात्रा के मुताबिक, दोनों आरोपी काफी देर से उसका पीछा कर रहे थे। उसने ध्यान नहीं दिया। सांईपुरम गली नंबर-दो में पहुंचने के बाद जैसे

.दोनों आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं।दोनों आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं।

पीछे से आए दोनों किशोर झपट्टा मारकर फोन छीन ले गए। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दोनों किशोर मोबाइल छीनकर भागते नजर आए हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।

देवलोक कॉलोनी निवासी सुषमा ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी श्रद्धा मंगलवार शाम करीब पांच बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए माधवपुरम जा रही थी। वह सांईपुरम गली नंबर-दो में पहुंची थी। इसी दौरान पीछे से आए दो किशोरों ने अचानक उसका मोबाइल छीन लिया और तेजी से फरार हो गए।

श्रद्धा ने तत्काल अपनी मां को फोन कर घटना की जानकारी दी। सुषमा मौके पर पहुंचीं और डायल-112 पर सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और छात्रा से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।

पीछा कर रहे थे आरोपी श्रद्धा ने पुलिस को बताया कि दोनों किशोर काफी देर से उसका पीछा कर रहे थे। उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया और ट्यूशन जाने के लिए आगे बढ़ती रही। सांईपुरम गली में पहुंचने के बाद जब उसने किसी से बातचीत करने के लिए मोबाइल निकाला, तभी दोनों किशोर तेजी से पीछे से आए और हाथ से मोबाइल छीनकर भाग निकले।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात पुलिस की जांच में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों किशोर मोबाइल छीनकर भागते दिखाई दिए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर उनके चेहरे और हुलिए की पहचान करने में जुटी है। टीपीनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

प्रधानाचार्य चयन के खिलाफ 115 याचिकाएं खारिज:हाईकोर्ट का प्रधानाचार्य पदों पर घोषित सूची की याचिका में हस्तक्षेप से इंकार

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Allahabad High Court Dismisses 115 Petitions Against Principal Selection प्रधानाचार्य चयन के खिलाफ 115 याचिकाएं खारिज:हाईकोर्ट का प्रधानाचार्य पदों पर घोषित सूची की याचिका…

इनकम टैक्स रेड की खबरों पर भड़कीं रकुल प्रीत सिंह:बोलीं- मेरे ठिकानों पर नहीं हुई छापेमारी; 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स

Hindi News Entertainment Bollywood Rakul Preet Singh Denies IT Raid Reports | Official Statement इनकम टैक्स रेड की खबरों पर भड़कीं रकुल प्रीत सिंह:बोलीं- मेरे ठिकानों पर नहीं हुई छापेमारी;…

You Missed

Nuts & Bolts: Matching up with the Flyers | Tampa Bay Lightning

  • By dp
  • October 5, 2026
  • 3 views
Nuts & Bolts: Matching up with the Flyers | Tampa Bay Lightning

प्रधानाचार्य चयन के खिलाफ 115 याचिकाएं खारिज:हाईकोर्ट का प्रधानाचार्य पदों पर घोषित सूची की याचिका में हस्तक्षेप से इंकार

  • By dp
  • October 5, 2026
  • 2 views
प्रधानाचार्य चयन के खिलाफ 115 याचिकाएं खारिज:हाईकोर्ट का प्रधानाचार्य पदों पर घोषित सूची की याचिका में हस्तक्षेप से इंकार

Justin Timberlake, Jessica Biel Share Never-Before-Seen Photos on 14th Wedding Anniversary

  • By dp
  • October 5, 2026
  • 3 views
Justin Timberlake, Jessica Biel Share Never-Before-Seen Photos on 14th Wedding Anniversary

इनकम टैक्स रेड की खबरों पर भड़कीं रकुल प्रीत सिंह:बोलीं- मेरे ठिकानों पर नहीं हुई छापेमारी; 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स

  • By dp
  • October 5, 2026
  • 3 views
इनकम टैक्स रेड की खबरों पर भड़कीं रकुल प्रीत सिंह:बोलीं- मेरे ठिकानों पर नहीं हुई छापेमारी; 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स

Michigan Lottery’s Excellence in Education award honors state educators

  • By dp
  • October 5, 2026
  • 5 views
Michigan Lottery’s Excellence in Education award honors state educators

सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर राजपाल से कहा-आपकी जगह जेल में:घमंड को सही जगह दिखानी होगी, पता होना चाहिए कब मुंह खोलना है

  • By dp
  • October 5, 2026
  • 5 views
सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर राजपाल से कहा-आपकी जगह जेल में:घमंड को सही जगह दिखानी होगी, पता होना चाहिए कब मुंह खोलना है