काशीविश्वनाथ में दर्शन के नाम पर वसूली में 5 गिरफ्तार:VIP दर्शन बताकर श्रद्धालुओं से ठगी, मंदिर कर्मियों की मिलीभगत की आशंका

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Varanasi
  • Varanasi Kashi Vishwanath VIP Darshan Fraud | 5 Arrested In Scam

काशीविश्वनाथ में दर्शन के नाम पर वसूली में 5 गिरफ्तार:VIP दर्शन बताकर श्रद्धालुओं से ठगी, मंदिर कर्मियों की मिलीभगत की आशंकावाराणसी7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सावन में वाराण्सी आने वाले श्रद्धालुओं को धार्मिक मदद करने के साथ ही ठगने वाला गिरोह भी सक्रिय है। काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगाघाट पर श्रद्धालुओं को वीआईपी दर्शन का हवाला देकर ठगने वाले पांच आरोपियों को चौक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

.

गोदौलिया से लेकर चौक और मैदागिन तक ये गिरोह सक्रिय है। इसमें पंडों के अलावा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गार्ड या कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि मामले में पुलिस जांच कर रही है।

चौक पुलिस ने बताया कि श्रद्धालुओं से धोखाधड़ी की घटनाओं के बीच अभियान चलाकर सीसीटीवी फुटेज से निगरानी की गई। इसके बाद कुछ सिपाहियों को नजर रखने के लिए लगाया गया। इस दौरान मंदिर गेट नंबर 4 पर पुजारी की वेशभूषा में कुछ युवको की स्थिति संदिग्ध दिखी।

चौक के पास से 5 आरोपी को श्रद्धालुओं से काशी विश्वनाथ मन्दिर मे सुगम दर्शन के नाम पर दुर्व्यवहार व धनलाभ अर्जित करते दबोच लिया गया। सभी श्रद्धालुओं से रुपये लेकर दर्शन कराने के लिए रुपए ले रहे थे और फिर उन्हें गलत कहानी भी सुना रहे थे।

पुलिस ने बुधवार को गेट नंबर चार से गिरफ्तार किया। आरोपियों में देवरिया के कृष्णानगर पिपरपाती निवासी लाल बाबू पांडेय, लहरतारा नई बस्ती निवासी आशीष पांडेय, सूजाबाद पड़ाव निवासी दिलीप पांडेय, जबलपुर राझी के मड़ई निवासी यश दुबे और बिहार दरभंगा बेहरा निवासी सुशील कुमार दास है।

चौक इंस्पेक्टर दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि यह सभी दर्शनार्थियों से पैसे लेकर जल्द दर्शन कराने का झांसा दे रहे थे। कुछ दर्शनार्थियों की शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों को पकड़ा गया। इन सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

1. लाल बाबू पाण्डेय पुत्र स्व. रामानन्द पाण्डेय निवासी पिपरपाती थाना कृष्णानगर देवरिया जिला आरा बिहार उम्र 35 वर्ष ।

2. आशीष पाण्डेय पुत्र कमलेश पाण्डेय निवासी एम0 200 लहरतारा नईबस्ती थाना मण्ड़ुआडीह कमि0 वाराणसी उम्र 24 वर्ष ।

3. दिलीप पाण्डेय़ पुत्र रामसकल पाण्डेय़ निवासी सूजाबाद नई बस्ती पड़ाव थाना रामनगर कमि0 वाराणसी उम्र 44 वर्ष ।

4. यश दुबे पुत्र संतोष दुबे निवासी भरत कालोनी मडई थाना राझी जनपद जबलपुर म0प्र उम्र् 20 वर्ष ।

5. सुशील कुमार दास पुत्र रामविलास दास निवासी हाबीभुआर थाना बेहरा जनपद दरभंगा बिहार उम्र 21 वर्ष ।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

शबाना बोलीं-मुझ पर लिखी कविता जावेद साहब को याद नहीं:अख्तर बोले- कामयाबी पर इतराना नहीं और नाकामी को मेडल नहीं बनाना चाहिए

Hindi News Local Rajasthan Jaipur Javed Akhtar & Shabana Azmi At Jaipur Poetry Event | Literary Evening शबाना बोलीं-मुझ पर लिखी कविता जावेद साहब को याद नहीं:अख्तर बोले- कामयाबी पर…

रायबरेली में 18 साल बाद होगा सर्कस का आगाज:फायर एक्ट और फ्लाइंग ट्रैपीज होंगे मुख्य आकर्षण, बच्चों को 50% तक की छूट

Hindi News Local Uttar pradesh Raibareli Raebareli GIC Ground Circus Inauguration | MLA Aditi Singh News रायबरेली में 18 साल बाद होगा सर्कस का आगाज:फायर एक्ट और फ्लाइंग ट्रैपीज होंगे…

You Missed

Keon Coleman is settling in nicely for Buffalo Bills in Year 3

  • By dp
  • October 4, 2026
  • 0 views
Keon Coleman is settling in nicely for Buffalo Bills in Year 3

शबाना बोलीं-मुझ पर लिखी कविता जावेद साहब को याद नहीं:अख्तर बोले- कामयाबी पर इतराना नहीं और नाकामी को मेडल नहीं बनाना चाहिए

  • By dp
  • October 4, 2026
  • 0 views
शबाना बोलीं-मुझ पर लिखी कविता जावेद साहब को याद नहीं:अख्तर बोले- कामयाबी पर इतराना नहीं और नाकामी को मेडल नहीं बनाना चाहिए

Week 4 Fantasy Football Start ‘Em, Sit ‘Em: Deebo Samuel vs. Emeka Egbuka

  • By dp
  • October 4, 2026
  • 3 views
Week 4 Fantasy Football Start ‘Em, Sit ‘Em: Deebo Samuel vs. Emeka Egbuka

रायबरेली में 18 साल बाद होगा सर्कस का आगाज:फायर एक्ट और फ्लाइंग ट्रैपीज होंगे मुख्य आकर्षण, बच्चों को 50% तक की छूट

  • By dp
  • October 4, 2026
  • 3 views
रायबरेली में 18 साल बाद होगा सर्कस का आगाज:फायर एक्ट और फ्लाइंग ट्रैपीज होंगे मुख्य आकर्षण, बच्चों को 50% तक की छूट

Former NFL Star Reacts to Ja’Marr Chase’s Controversial Travis Hunter Response

  • By dp
  • October 4, 2026
  • 3 views
Former NFL Star Reacts to Ja’Marr Chase’s Controversial Travis Hunter Response

मेरठ में साइकिल का पाना मांगने पर युवक पर फायरिंग:2 राउंड गोली चली, आरोपी फरार; पुलिस तलाश में जुटी

  • By dp
  • October 4, 2026
  • 3 views
मेरठ में साइकिल का पाना मांगने पर युवक पर फायरिंग:2 राउंड गोली चली, आरोपी फरार; पुलिस तलाश में जुटी