पुरानी पेंशन बहाली को लेकर निकली OPS तिरंगा यात्रा:उन्नाव में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Unnao
  • Unnao OPS Tiranga Yatra | Old Pension Restoration Protest News

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर निकली OPS तिरंगा यात्रा:उन्नाव में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने बुलंद की आवाजउन्नाव2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उन्नाव में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की जनपद शाखा की ओर से गुरुवार दोपहर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विशाल ‘OPS तिरंगा यात्रा’ निकाली गई। निराला पार्क से शुरू हुई यात्रा अंबेडकर पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर नारेबाजी की।

यात्रा का नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष संदीप भारतीय ने किया। कर्मचारियों ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बेहद जरूरी है। उन्होंने इसे कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा बताते हुए सरकार से तत्काल OPS बहाल करने की मांग की।

गांव-गांव योजनाओं को पहुंचाते हैं कर्मचारी

जिलाध्यक्ष संदीप भारतीय ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी 60 वर्ष की आयु तक सरकार की विभिन्न योजनाओं और स्वच्छता अभियानों को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद सेवानिवृत्ति के बाद उनके भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे में सरकार को कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करनी चाहिए।

जिलामंत्री सुनील कुमार और कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि एक ही देश में सरकारी कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए अलग-अलग पेंशन व्यवस्था होना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन का समान लाभ देने की मांग की।

NPS पर भी उठाए सवाल

संगठन मंत्री राजेश कुमार और संप्रेषक रोहित कुमार ने कहा कि यदि नई पेंशन योजना (NPS) कर्मचारियों के लिए लाभकारी है तो सांसदों और विधायकों को भी इसी व्यवस्था में शामिल किया जाना चाहिए। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन को अपना अधिकार बताते हुए सरकार से इस पर जल्द निर्णय लेने की मांग की।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष बसंत लाल ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल नहीं की तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर कर्मचारी लखनऊ से दिल्ली तक आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

इस यात्रा में श्रवण कुमार, सरोज कुमार, राम गोपाल, अशोक भारती, जय प्रकाश, रजनेश, संतोष केहरी, अनुज, अतुल, सर्वेश यादव, बीरेन्द्र, रमेश समेत अजय, सतीश, रामकुमार, रतन मोहन, सुधीर कुमार, सुरेश, किशनपाल, शिवकंठ, राहुल चौधरी, विनोद, भैया लाल, महेश, संगीत, शिव बाबू, राम नरेश, शशिराज, अशोक और रामू सहित सैकड़ों कर्मचारी शामिल रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    बरेली में डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा,मौत:चालक पकड़ा गया, फतेहा में शामिल होकर लौट रहे थे दोनों

    Hindi News Local Uttar pradesh Bareilly Jamkhajoor Bareilly Road Accident | Damper Hits Bike, Couple Dies In Baheri बरेली में डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा,मौत:चालक पकड़ा गया, फतेहा…

    तस्वीरों में AI के इस्तेमाल पर भड़कीं यामी गौतम:बोलीं- मेरी पब्लिक फोटो से छेड़छाड़ न करें; जान्हवी के डीपफेक विवाद के बाद आया बयान

    Hindi News Entertainment Bollywood Yami Gautam Statement On AI Deepfake Controversy | Mumbai News तस्वीरों में AI के इस्तेमाल पर भड़कीं यामी गौतम:बोलीं- मेरी पब्लिक फोटो से छेड़छाड़ न करें;…

    You Missed

    Why Michelle Hurd’s Detective Monique Jeffries Left Law & Order: SVU – TVLine

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 1 views
    Why Michelle Hurd’s Detective Monique Jeffries Left Law & Order: SVU – TVLine

    बरेली में डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा,मौत:चालक पकड़ा गया, फतेहा में शामिल होकर लौट रहे थे दोनों

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 1 views
    बरेली में डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा,मौत:चालक पकड़ा गया, फतेहा में शामिल होकर लौट रहे थे दोनों

    Of all places, if the Packers can change their fortunes in Tampa …

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views
    Of all places, if the Packers can change their fortunes in Tampa …

    तस्वीरों में AI के इस्तेमाल पर भड़कीं यामी गौतम:बोलीं- मेरी पब्लिक फोटो से छेड़छाड़ न करें; जान्हवी के डीपफेक विवाद के बाद आया बयान

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views
    तस्वीरों में AI के इस्तेमाल पर भड़कीं यामी गौतम:बोलीं- मेरी पब्लिक फोटो से छेड़छाड़ न करें; जान्हवी के डीपफेक विवाद के बाद आया बयान

    Selma Blair Reveals Extent of Fallout After Anti-Islam Instagram Comment: “I Didn’t Have a Career at All”

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views
    Selma Blair Reveals Extent of Fallout After Anti-Islam Instagram Comment: “I Didn’t Have a Career at All”

    गोरखपुर में ताइक्वांडो प्रतियोगिता:विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने जीते; प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी के खिलाड़ी चमके

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views
    गोरखपुर में ताइक्वांडो प्रतियोगिता:विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने जीते; प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी के खिलाड़ी चमके