सड़क पर बैठी गाय से टकराकर युवक की मौत, VIDEO:झांसी में दोस्त की बर्थ-डे पार्टी से लौट रहा था, 10 फीट उछलकर सिर के बल गिरा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Jhansi
  • Jhansi Road Accident | Youth Dies After Collision With Cow, CCTV Footage

सड़क पर बैठी गाय से टकराकर युवक की मौत, VIDEO:झांसी में दोस्त की बर्थ-डे पार्टी से लौट रहा था, 10 फीट उछलकर सिर के बल गिराझांसी4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मृतक संदीप यादव की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskarमृतक संदीप यादव की फाइल फोटो।

झांसी में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वह बाइक से घर लौट रहा था। सड़क पर घुप्प अंधेरा था, तभी बाइक सड़क पर बैठी गाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक बाइक से लगभग 10 फीट ऊपर उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरा। आसपास के लोग उसे मेडिकल कॉलेज ल

.

जहां पर डॉक्टरों ने संदीप यादव (28) को मृत घोषित कर दिया। हादसा बुधवार रात लगभग 10 बजे हुआ। अब इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के भोजला गांव का है।

दोस्त के जन्मदिन में गया था

संदीप यादव (28) पुत्र रामकुमार यादव भाेजला गांव का रहने वाला था। दो भाइयों में वह छोटा था। संदीप की शादी मोहिनी से हुई थी। उनका 6 साल का एक बेटा शौर्य है। मृतक के फूफा प्रेम यादव ने बताया- संदीप खेती किसानी करता था। मंगलवार को उसके एक दोस्त का बर्थ-डे था।

रात लगभग 8 बजे दोस्त का फोन आया तो वह बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने भोजला मंडी के सामने वीरू ढाबा पर गया था। वहां केक काटा और सभी ने खाना खाया। रात 10 बजे मोहिनी के फोन करने पर भतीजा बाइक से घर आ रहा था।

घर से 300 मीटर पहले हादसा हुआ

फूफा ने आगे बताया- सड़क पर घुप्प अंधेरा था। संदीप के घर से लगभग 300 मीटर पहले सड़क पर 3 गाय बैठी थी। अंधेरे की वजह से गाय नजर नहीं आई और बाइक सीधे एक गाय से टकरा गई। टक्कर के बाद संदीप उछलकर सड़क पर गिर गया। घटना के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर घरवाले भी पहुंच गए। संदीप को मेडिकल कॉलेज लेकर आए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पुलिस पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करा रही है।

ट्रक चालक के सामने हुआ हादसा, मगर रुका नहीं

हादसे का 4.20 मिनट का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें नजर आ रहा है कि बेकाबू बाइक सड़क पर बैठी गाय से टकरा गई। बाइक चालक सिर के बल गिरा और फिर उठ नहीं पाया। हादसा देखकर एक ट्रक चालक ने 10 मीटर दूर ट्रक राेक लिया और दस सेकेंड बाद ही वह ट्रक लेकर भाग निकला। इसके बाद बाइक समेत अन्य वाहन भी निकले, सभी सड़क पर पड़े युवक को देखते हुए निकल गए। कुछ देर बाद आसपास के लाेग आए और युवक को उठाकर सड़क किनारे ले गए।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

प्रतापगढ़ के पट्टी में दंपती पर चाकू से हमला:दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिरे, मौके से हमलावर फरार; तलाश में जुटी पुलिस

Hindi News Local Uttar pradesh Pratapgarh Belkharnathdham Pratapgarh Knife Attack | Couple Injured In Bansipatti Village News प्रतापगढ़ के पट्टी में दंपती पर चाकू से हमला:दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर…

बरेली में डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा,मौत:चालक पकड़ा गया, फतेहा में शामिल होकर लौट रहे थे दोनों

Hindi News Local Uttar pradesh Bareilly Jamkhajoor Bareilly Road Accident | Damper Hits Bike, Couple Dies In Baheri बरेली में डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा,मौत:चालक पकड़ा गया, फतेहा…

You Missed

Jalon Daniels: “Dream come true” to be starting QB for the Buccaneers today

  • By dp
  • October 4, 2026
  • 0 views
Jalon Daniels: “Dream come true” to be starting QB for the Buccaneers today

प्रतापगढ़ के पट्टी में दंपती पर चाकू से हमला:दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिरे, मौके से हमलावर फरार; तलाश में जुटी पुलिस

  • By dp
  • October 4, 2026
  • 0 views
प्रतापगढ़ के पट्टी में दंपती पर चाकू से हमला:दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिरे, मौके से हमलावर फरार; तलाश में जुटी पुलिस

Why Michelle Hurd’s Detective Monique Jeffries Left Law & Order: SVU – TVLine

  • By dp
  • October 4, 2026
  • 4 views
Why Michelle Hurd’s Detective Monique Jeffries Left Law & Order: SVU – TVLine

बरेली में डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा,मौत:चालक पकड़ा गया, फतेहा में शामिल होकर लौट रहे थे दोनों

  • By dp
  • October 4, 2026
  • 3 views
बरेली में डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा,मौत:चालक पकड़ा गया, फतेहा में शामिल होकर लौट रहे थे दोनों

Of all places, if the Packers can change their fortunes in Tampa …

  • By dp
  • October 4, 2026
  • 4 views
Of all places, if the Packers can change their fortunes in Tampa …

तस्वीरों में AI के इस्तेमाल पर भड़कीं यामी गौतम:बोलीं- मेरी पब्लिक फोटो से छेड़छाड़ न करें; जान्हवी के डीपफेक विवाद के बाद आया बयान

  • By dp
  • October 4, 2026
  • 4 views
तस्वीरों में AI के इस्तेमाल पर भड़कीं यामी गौतम:बोलीं- मेरी पब्लिक फोटो से छेड़छाड़ न करें; जान्हवी के डीपफेक विवाद के बाद आया बयान