IT सिटी-वेलनेस सिटी क्षेत्र में जमीनों की खरीद-बिक्री पर रोक:आज से रजिस्ट्री अवैध; CM की मंजूरी के बाद आदेश जारी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • UP CM Approves Land Registry Ban In IT & Wellness City Areas

IT सिटी-वेलनेस सिटी क्षेत्र में जमीनों की खरीद-बिक्री पर रोक:आज से रजिस्ट्री अवैध; CM की मंजूरी के बाद आदेश जारीलखनऊ4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुल्तानपुर रोड पर विकसित की जा रही एलडीए की महत्वाकांक्षी आईटी सिटी और वेलनेस सिटी आवासीय योजनाओं में शामिल जमीनों की खरीद-बिक्री पर रोक लागू हो गई है। मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद शासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही शनिवार से योजना क्ष

.

एलडीए किसान पथ के किनारे करीब 1054 हेक्टेयर क्षेत्र में आईटी सिटी तथा लगभग 1198 एकड़ क्षेत्र में वेलनेस सिटी योजना विकसित कर रहा है। दोनों योजनाएं लैंड पूलिंग मॉडल पर आधारित हैं। इसके तहत किसानों से भूमि लेकर बदले में विकसित भूखंड दिए जा रहे हैं। सामान्य तौर पर जमीन देने वाले किसानों को 25 प्रतिशत विकसित भूमि वापस दी जा रही है, जबकि 10 एकड़ से अधिक भूमि देने वालों को 50 प्रतिशत तक विकसित भूमि का लाभ मिलेगा।

सिर्फ मूल भू-स्वामी ही कर सकेंगे लैंड पूलिंग

एलडीए अधिकारियों के अनुसार खरीद-बिक्री पर रोक लगने के बावजूद लैंड पूलिंग की प्रक्रिया जारी रहेगी। हालांकि अब केवल वही व्यक्ति योजना में भाग ले सकेगा, जिसके नाम जमीन दर्ज है। नई खरीद के जरिए कोई व्यक्ति भूमि लेकर लैंड पूलिंग का लाभ नहीं उठा सकेगा क्योंकि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर दी गई है।

एलडीए ने योजना क्षेत्र के सभी गाटा नंबरों का विवरण निबंधन विभाग को उपलब्ध करा दिया है। इसके बाद इन जमीनों की रजिस्ट्री एलडीए के अलावा किसी अन्य व्यक्ति या संस्था के पक्ष में नहीं की जा सकेगी।

आईटी सिटी योजना में शामिल गांव

बक्कास, सिकंदरपुर अमोलिया, सिद्धपुरा, परेहटा, रकीबाबाद, मोहारी खुर्द, मोहारी कला, खुजौली, भटवारा, सोनई, कंजेहरा और पहाड़नगर टिकरिया गांव आईटी सिटी योजना के दायरे में हैं।

वेलनेस सिटी योजना के गांव

वेलनेस सिटी योजना में बक्कास, मलूकपुर ढकवा, चौरहिया, चौरासी, दुलारमऊ, नूरपुर बेहटा और मस्तेमऊ गांव शामिल हैं।

क्यों अहम है फैसला?

रजिस्ट्री पर रोक लगने से योजना क्षेत्र में जमीनों की खरीद-फरोख्त और सट्टेबाजी पर अंकुश लगेगा। साथ ही लैंड पूलिंग के नाम पर बाहरी निवेशकों द्वारा जमीन खरीदकर लाभ लेने की संभावनाएं भी समाप्त हो जाएंगी। अब केवल वास्तविक भू-स्वामियों को ही योजना का लाभ मिल सकेगा।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

महिला वकील का पीछा में आरोपी वकील की जमानत रद्द:हाईकोर्ट ने बार काउंसिल से आचरण की जांच के दिए निर्देश

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Allahabad High Court Cancels Lawyer Bail In Harassment Case | UP News महिला वकील का पीछा में आरोपी वकील की जमानत रद्द:हाईकोर्ट ने बार…

कौशाम्बी में डीजल टैंकर के टायर में लगी आग:ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, फायर बिग्रेड ने 20 मिनट में पाया काबू

Hindi News Local Uttar pradesh Kaushambi Kaushambi Diesel Tanker Fire Accident | Driver Jumps To Save Life कौशाम्बी में डीजल टैंकर के टायर में लगी आग:ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान,…

You Missed

महिला वकील का पीछा में आरोपी वकील की जमानत रद्द:हाईकोर्ट ने बार काउंसिल से आचरण की जांच के दिए निर्देश

  • By dp
  • July 21, 2026
  • 0 views
महिला वकील का पीछा में आरोपी वकील की जमानत रद्द:हाईकोर्ट ने बार काउंसिल से आचरण की जांच के दिए निर्देश

Severe storms possible for Cincinnati Tuesday, bringing chance for heavy rain, damaging winds, hail

  • By dp
  • July 21, 2026
  • 0 views
Severe storms possible for Cincinnati Tuesday, bringing chance for heavy rain, damaging winds, hail

कौशाम्बी में डीजल टैंकर के टायर में लगी आग:ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, फायर बिग्रेड ने 20 मिनट में पाया काबू

  • By dp
  • July 21, 2026
  • 2 views
कौशाम्बी में डीजल टैंकर के टायर में लगी आग:ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, फायर बिग्रेड ने 20 मिनट में पाया काबू

Appeals court reverses decision that freed pro-Palestinian Columbia activist Mohsen Mahdawi

  • By dp
  • July 21, 2026
  • 3 views
Appeals court reverses decision that freed pro-Palestinian Columbia activist Mohsen Mahdawi

आगरा में युवक ने किया सुसाइड, VIDEO बनाया,:मेरी गलती थी उससे प्यार किया, मरने के बाद उसको बॉडी मत देना

  • By dp
  • July 21, 2026
  • 3 views
आगरा में युवक ने किया सुसाइड, VIDEO बनाया,:मेरी गलती थी उससे प्यार किया, मरने के बाद उसको बॉडी मत देना

Chennai Grand Masters – Live!

  • By dp
  • July 21, 2026
  • 6 views
Chennai Grand Masters – Live!