करीना कपूर खान प्रेग्नेंट नहीं हैं:तीसरी बार मां बनने की अफवाहों को टीम ने बताया गलत; ननद सबा बोलीं- कुछ बातें प्राइवेट रहने देना चाहिए

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Kareena Kapoor Khan Pregnancy Rumors Mumbai Video Clarification

करीना कपूर खान प्रेग्नेंट नहीं हैं:तीसरी बार मां बनने की अफवाहों को टीम ने बताया गलत; ननद सबा बोलीं- कुछ बातें प्राइवेट रहने देना चाहिए10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शुक्रवार को स्पॉट किए जाने के दौरान करीना कपूर ने ब्लैक स्लीवलेस टॉप पहना हुआ था। उन्होंने इसके साथ ब्लैक सनग्लासेस लगाए थे। - Dainik Bhaskarशुक्रवार को स्पॉट किए जाने के दौरान करीना कपूर ने ब्लैक स्लीवलेस टॉप पहना हुआ था। उन्होंने इसके साथ ब्लैक सनग्लासेस लगाए थे।

एक्ट्रेस करीना कपूर खान के तीसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबरों को उनकी टीम ने गलत बताया है। सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अफवाहें फैलने के बाद टीम ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में इसकी पुष्टि की कि करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं।

शुक्रवार को मुंबई से करीना का एक वीडियो सामने आया था। इसके बाद लोगों ने कयास लगाए कि वह तीसरी बार मां बनने वाली हैं।

वायरल क्लिप में करीना कपूर अपनी कार की ओर जाती दिखीं। उनके साथ उनकी टीम के कुछ सदस्य भी चल रहे थे।

एक जगह टीम का एक सदस्य करीना के सामने छाता कर देता है, जिससे पैपराजी उन्हें ठीक से नहीं देख पाते। वीडियो में उनका लुक और कैमरों से बचाने की कोशिश देखकर सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा शुरू हुई।

करीना का वीडियो सामने आने के बाद कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में सवाल किए। एक व्यक्ति ने लिखा, “एक पल के लिए मुझे लगा कि यह उनका तीसरा बच्चा है।” दूसरे ने पूछा, “क्या वह प्रेग्नेंट हैं?” एक और कमेंट में लिखा गया, “लगता है बेबी बंप है यार।”

यूजर का कमेंट।यूजर का कमेंट।यूजर का कमेंट।यूजर का कमेंट।यूजर का कमेंट।यूजर का कमेंट।

करीना कपूर खान और सैफ अली खान पहले से दो बेटों के माता-पिता हैं। उनके बेटे तैमूर 9 साल के और जेह अली खान 5 साल के हैं।

तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को और जेह (जहांगीर) का जन्म 21 फरवरी 2021 को हुआ था।तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को और जेह (जहांगीर) का जन्म 21 फरवरी 2021 को हुआ था।

सबा ने भी करीना की प्रेग्नेंसी की अफवाहों को खारिज किया

वहीं, शनिवार को करीना की ननद सबा अली खान पटौदी ने इंस्टाग्राम पर करीना कपूर की तस्वीर शेयर कर लिखा, “कोई खराब एंगल या बालों का दिन खराब हो सकता है, लेकिन लोग तुरंत इतनी बड़ी बात कैसे मान सकते हैं? वह एयरपोर्ट से बिल्कुल स्टाइलिश, क्लासी और स्लिम नजर आ रही थीं और आज जिम से बाहर निकली हैं। बस इतनी सी बात है।”

उन्होंने आगे लिखा, “मैं अपनी बहन (सोहा अली खान) को दूसरे बच्चे के लिए मनाती रही हूं… काश यह सच होता! यह कहने के लिए वह मुझे मार डालेगी! दोस्तों, जीने दो और जीने दो। कुछ बातें प्राइवेट रहने देना चाहिए। किसी तरह के कयास लगाने की जरूरत नहीं है। प्यार और सम्मान के साथ।”

सबा पटौदी की पोस्ट।सबा पटौदी की पोस्ट।

परिवार बढ़ाने पर करीना ने क्या कहा था

करीना ने इससे पहले वोग को दिए एक इंटरव्यू में फैमिली प्लानिंग पर बात की थी। उन्होंने कहा था, “सैफ ने हर दशक में एक बच्चा किया है- बीस की उम्र में, तीस की उम्र में, चालीस की उम्र में और अब पचास की उम्र में। मैंने उनसे कहा है कि साठ की उम्र में ऐसा नहीं होने वाला।”

करीना ने आगे कहा था, “मुझे लगता है कि सैफ जैसा खुले विचारों वाला आदमी ही अलग-अलग उम्र के चार बच्चों का पिता हो सकता है। वह सभी को अपना समय देते हैं।”

उन्होंने कहा था, “अब जेह के साथ हम इसे बैलेंस करने की कोशिश कर रहे हैं। हमने तय किया है कि जब वह किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे होंगे, तब मैं उसी समय फिल्म में काम नहीं करने की कोशिश करूंगी और इसके उलट भी ऐसा ही होगा।”

सैफ अली खान, अमृता सिंह के साथ अपनी पिछली शादी से सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के भी पिता हैं।

करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म सिंघम अगेन (2024) में नजर आई थीं। वहीं वो जल्द मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित फिल्म दायरा में दिखाई देंगी। दायरा में करीना एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी।

……………

करीना से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

करीना@45, प्यार में कमरे का ताला तोड़ा:शादी पर लव जिहाद विवाद, नेपोटिज्म पर बोलीं- मत देखो फिल्म; जीरो फिगर ट्रेंड लाने वालीं एक्ट्रेस

चाहे स्टाइलिश ‘पू’ हो या चुलबुली ‘गीत’ करीना कपूर ने अपने हर किरदार को खास बना दिया है। जहां उनके परिवार में लगभग सभी लोग फिल्मों में आने का सपना देखते थे, वहीं करीना ने पहले वकालत का रास्ता चुना था। हालांकि एक्टिंग के प्रति झुकाव के कारण वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सकीं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    शर्मिला टैगोर से कंगना बोलीं- हिंदू-मुस्लिम सोच से बाहर आइए:कला-कविता पर विचार इतने छोटे क्यों; शर्मिला ने कहा था- वंदे मातरम के 2 अंतरे अच्छे

    Hindi News Entertainment Bollywood Kangana Ranaut Vs Sharmila Tagore | Vande Mataram Controversy Statement शर्मिला टैगोर से कंगना बोलीं- हिंदू-मुस्लिम सोच से बाहर आइए:कला-कविता पर विचार इतने छोटे क्यों; शर्मिला…

    ‘मेरी फिल्में नहीं चल रही थीं’:धुरंधर की कामयाबी पर भावुक हुए रणवीर सिंह, मुश्किल दौर याद कर हुए इमोशनल

    Hindi News Entertainment Bollywood Ranveer Singh Emotional Over Dhurandhar Success | Mumbai Video Statement ‘मेरी फिल्में नहीं चल रही थीं’:धुरंधर की कामयाबी पर भावुक हुए रणवीर सिंह, मुश्किल दौर याद…

    You Missed

    How to Watch, Listen & Stream Vikings vs. Ravens 2026 Preseason Week 2 Game

    • By dp
    • August 22, 2026
    • 2 views
    How to Watch, Listen & Stream Vikings vs. Ravens 2026 Preseason Week 2 Game

    शर्मिला टैगोर से कंगना बोलीं- हिंदू-मुस्लिम सोच से बाहर आइए:कला-कविता पर विचार इतने छोटे क्यों; शर्मिला ने कहा था- वंदे मातरम के 2 अंतरे अच्छे

    • By dp
    • August 22, 2026
    • 2 views
    शर्मिला टैगोर से कंगना बोलीं- हिंदू-मुस्लिम सोच से बाहर आइए:कला-कविता पर विचार इतने छोटे क्यों; शर्मिला ने कहा था- वंदे मातरम के 2 अंतरे अच्छे

    Athletic Club vs Sevilla Prediction, Betting Tips, Lineups & Odds | 22 Aug 2026

    • By dp
    • August 22, 2026
    • 4 views
    Athletic Club vs Sevilla Prediction, Betting Tips, Lineups & Odds | 22 Aug 2026

    करीना कपूर खान प्रेग्नेंट नहीं हैं:तीसरी बार मां बनने की अफवाहों को टीम ने बताया गलत; ननद सबा बोलीं- कुछ बातें प्राइवेट रहने देना चाहिए

    • By dp
    • August 22, 2026
    • 5 views
    करीना कपूर खान प्रेग्नेंट नहीं हैं:तीसरी बार मां बनने की अफवाहों को टीम ने बताया गलत; ननद सबा बोलीं- कुछ बातें प्राइवेट रहने देना चाहिए

    Nilson Angulo marca un golazo de tiro libre en el debut del Sunderland en la Premier League