केरल की केजिया लीज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया:सुष्मिता सेन बोलीं- यह जर्नी आसान नहीं होती, उर्वशी बोलीं- सुष्मिता मेरी पहली गुरु

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • Miss Universe India Finale Jaipur | Sushmita Sen Urvashi Rautela Advice

केरल की केजिया लीज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया:सुष्मिता सेन बोलीं- यह जर्नी आसान नहीं होती, उर्वशी बोलीं- सुष्मिता मेरी पहली गुरुजयपुर25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के सबसे चर्चित ब्यूटी पेजेंट्स में शामिल ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2026’ का फिनाले रविवार रात जयपुर में आयोजित हुआ। देशभर से चुनी गईं 52 फाइनलिस्ट ने मंच पर अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की विजेता इस साल के अंत में प्यूर्टो रिको में होने वाली 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। फिनाले में केरल की केजिया लीज मेजो ( Kejiah Liz Mejo) ने अपने आत्मविश्वास, बुद्धिमत्ता और मंचीय प्रस्तुति से निर्णायक मंडल को प्रभावित करते हुए मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। वहीं तमिलनाडू की वैष्णवी गणेश ( Vaishnavi Ganesh) फर्स्ट रनरअप और गुजरात की अनुश्री सातवलेकर (Anushri Satavlekar) सैकंड रनरअप रही खिताब जीतने के साथ ही केजिया लीज मेजो ( Kejiah Liz Mejo) अब भारत का प्रतिनिधित्व विश्व की सबसे बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिता मिस यूनिवर्स में करेगी। ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, सेलिना जेटली, मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा, फिल्म प्रोड्यूसर एवं पर्यावरणविद् प्रज्ञा कपूर और मिस यूनिवर्स इंडिया के मालिक निखिल आनंद सहित फैशन और मनोरंजन जगत से जुड़े कई चेहरे मौजूद रहे। इन्होंने इस पेजेंट को जज भी किया। केजिया लीज मेजो ने कहा कि यह खिताब मेरे लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। भारत का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय मंच पर करना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है। मैं इस अवसर के माध्यम से भारत की विविधता, संस्कृति, प्रतिभा और नई पीढ़ी की शक्ति को दुनिया के सामने प्रस्तुत करूंगी। मिस यूनिवर्स इंडिया विजेता 2024 की विनर रिया सिंघा और 2025 की विनर मणिका विश्वकर्मा रही थीं। ये दोनों भी फिनाले में मौजूद रही।

फिनाले में केरल की केजिया लीज मेजो ( Kejiah Liz Mejo) ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।फिनाले में केरल की केजिया लीज मेजो ( Kejiah Liz Mejo) ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।

सुष्मिता सेन- मुझे अंग्रेजी नहीं आती थी

सुष्मिता सेन ने मॉडल्स से कहा कि जब मैं मिस यूनिवर्स के लिए फाइट कर रही थी, तब मुझे अंग्रेजी ज्यादा आती नहीं थी। एसेंस का भी मतबल पता नहीं था। ऐसे में यह जर्नी आसान नहीं रही। उस वक्त जो मैंने उत्तर दिया था, वह मैं आज भी नहीं दे पाती। हम एक ही मां के बच्चे हैं और यह मातृभूमि हमारी मां है।

पूरे देशभर से यहां टैलेंट मौजूद है, हम कही न कहीं कुछ हिस्सों में अलग होंगे, लेकिन हम फिर भी इस देश की वजह से एक है। यह कार्यक्रम जयपुर के जी स्टूडियो में आयोजित हुआ।

मंच से एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने सभी मॉडल्स का हौसला बढ़ाया।मंच से एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने सभी मॉडल्स का हौसला बढ़ाया।

उर्वशी रौतेला के लिए भावुक रहा जयपुर का मंच

ग्रैंड फिनाले के रेड कार्पेट पर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने कहा कि वह इस साल भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली नई मिस यूनिवर्स इंडिया को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन उनके लिए केवल एक ब्यूटी पेजेंट नहीं, बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी बेहद भावुक पल है।

उर्वशी ने अपनी पुरानी यादों को साझा करते हुए कहा कि एक दशक से भी पहले सुष्मिता सेन उनकी पहली मेंटर थीं और उन्होंने ही उन्हें मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज पहनाया था। उर्वशी ने सुष्मिता को अपनी पहली गुरु बताते हुए कहा कि आज उसी मंच पर उनके साथ सुष्मिता सेन का मौजूद होना उनके लिए बेहद खास है।

उन्होंने कहा कि सुष्मिता सेन ने उनके करियर की शुरुआत में उन्हें प्रेरित किया और मार्गदर्शन दिया। उर्वशी ने उम्मीद जताई कि अपनी अब तक की यात्रा के जरिए वह अपनी गुरु को गौरवान्वित करने में सफल रही होंगी।

इवेंट की फोटोज देखिए…

पेजेंट में अलग-अलग राउंड में मॉडल्स ने अपना टैलेंट दिखाया।पेजेंट में अलग-अलग राउंड में मॉडल्स ने अपना टैलेंट दिखाया।एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भारत देश को रिप्रजेंट करने वाली ड्रेस पहनी।एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भारत देश को रिप्रजेंट करने वाली ड्रेस पहनी।सुष्मिता ने अपनी मौजूदगी से खासी चर्चा बटोरी।सुष्मिता ने अपनी मौजूदगी से खासी चर्चा बटोरी।कार्यक्रम में सेलिना जेटली भी मौजूद रही।कार्यक्रम में सेलिना जेटली भी मौजूद रही।इसमें देशभर के अलग-अलग राज्यों से लड़कियों ने हिस्सा लिया।इसमें देशभर के अलग-अलग राज्यों से लड़कियों ने हिस्सा लिया।रैम्पवॉक के अंदाज से जजेज खासे प्रभावित नजर आए।रैम्पवॉक के अंदाज से जजेज खासे प्रभावित नजर आए।मॉडल्स को इवेंट में सबटाइटल भी प्रदान किए गए।मॉडल्स को इवेंट में सबटाइटल भी प्रदान किए गए।यहां कई दिनों से मॉडल्स को ट्रेंड किया जा रहा है।यहां कई दिनों से मॉडल्स को ट्रेंड किया जा रहा है।इसमें कुल 52 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।इसमें कुल 52 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।मॉडल्स का उत्साह देखते ही बन रहा था।मॉडल्स का उत्साह देखते ही बन रहा था।जजेज के सवालों का भी प्रतिभागियों ने जोश के साथ जवाब दिया।जजेज के सवालों का भी प्रतिभागियों ने जोश के साथ जवाब दिया।मॉडल्स को सबटाइटल के रूप में नई पहचान दी गई।मॉडल्स को सबटाइटल के रूप में नई पहचान दी गई।विनर्स को अलग- अलग तरह के उपहार भी दिए गए।विनर्स को अलग- अलग तरह के उपहार भी दिए गए।मॉडल्स का अंदाज हर किसी को प्रेरित करने वाला था।मॉडल्स का अंदाज हर किसी को प्रेरित करने वाला था।कार्यक्रम में निखिल आनंद भी मौजूद रहे।कार्यक्रम में निखिल आनंद भी मौजूद रहे।जेएनयू के सुनील बख्शी ने भी मॉडल्स को सबटाइटल प्रदान किए।जेएनयू के सुनील बख्शी ने भी मॉडल्स को सबटाइटल प्रदान किए।

मॉडल्स को शाहरुख खान ने ट्रेंड किया है, इसलिए उनकी रैम्पवॉक बेहद आकर्षक रही।मॉडल्स को शाहरुख खान ने ट्रेंड किया है, इसलिए उनकी रैम्पवॉक बेहद आकर्षक रही।अलग-अलग थीम पर ये राउंड हुए।अलग-अलग थीम पर ये राउंड हुए।मॉडल्स के चेहरे पर आखिरी समय तक मुस्कान बनी रही।मॉडल्स के चेहरे पर आखिरी समय तक मुस्कान बनी रही।इसमें देशभर का रिप्रटेंशन देखने को मिला।इसमें देशभर का रिप्रटेंशन देखने को मिला।सभी मॉडल्स ने अपने परिचय के साथ शुरुआत की।सभी मॉडल्स ने अपने परिचय के साथ शुरुआत की।म्यूजिक डांस थीम पर सभी की एंट्री हुई।म्यूजिक डांस थीम पर सभी की एंट्री हुई।इंट्रोडक्शन में मॉडल्स ने अपने राज्य और शहर की भी जानकारी दी।इंट्रोडक्शन में मॉडल्स ने अपने राज्य और शहर की भी जानकारी दी।स्वीमसूट राउंड भी इस दौरान आयोजित हुआ।स्वीमसूट राउंड भी इस दौरान आयोजित हुआ।हर राउंड को जजेज ने बारीकि से देखा और उसी के आधार पर नम्बर दिए गए।हर राउंड को जजेज ने बारीकि से देखा और उसी के आधार पर नम्बर दिए गए।

‘सुष्मिता मेरी पहली गुरु हैं’

उर्वशी ने कहा कि सुष्मिता सेन मेरी पहली गुरु हैं। उन्होंने ही मुझे मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज पहनाया था। उनके इस बयान के दौरान पुराने दिनों की यादें भी ताजा हो गईं। एक ही मंच पर गुरु और शिष्य की मौजूदगी ने कार्यक्रम को भावुक बना दिया।

उर्वशी ने कहा कि आज वह उस लड़की का इंतजार कर रही हैं, जो इस साल अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। उनके मुताबिक, मिस यूनिवर्स का मंच सिर्फ खूबसूरती का मंच नहीं है, बल्कि यह आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, बुद्धिमत्ता और अपनी पहचान को दुनिया के सामने रखने का अवसर भी देता है।

सेलिना जेटली ने दी फाइनलिस्ट को खास सलाह

कार्यक्रम में एक्ट्रेस सेलिना जेटली भी जज के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने जयपुर से अपने पुराने जुड़ाव को याद करते हुए कहा कि वह करीब 25 साल बाद जयपुर लौटी हैं। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय बाद शहर में लौटने के बावजूद उन्हें ऐसा लगा जैसे उनका कोई अधूरा सफर पूरा हो गया हो।

सेलिना ने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहीं लड़कियों को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें हमेशा खुद का सबसे बेहतर वर्जन बनने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि वह भी उत्तराखंड के एक छोटे से शहर से आई थीं और किसी व्यक्ति की सफलता इस बात पर निर्भर नहीं करती कि वह कहां से आया है।

उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया ने ब्यूटी पेजेंट्स की पहुंच को काफी बढ़ा दिया है। पहले के मुकाबले आज प्रतियोगियों के पास अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व को दुनिया तक पहुंचाने के कहीं ज्यादा अवसर हैं। ऐसे में युवा प्रतिभाओं को इस मंच का सकारात्मक इस्तेमाल करना चाहिए।

52 फाइनलिस्ट के बीच कड़ा मुकाबला

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में देश के अलग-अलग हिस्सों से चुनी गईं 52 फाइनलिस्ट ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी खूबसूरती के साथ आत्मविश्वास, कम्युनिकेशन स्किल, व्यक्तित्व और मंच पर अपनी बात रखने की क्षमता का प्रदर्शन किया।

फाइनलिस्ट के लिए यह मंच इसलिए भी महत्वपूर्ण रहा, क्योंकि यहां से चुनी जाने वाली विजेता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। इस वर्ष के अंत में प्यूर्टो रिको में होने वाली 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में दुनिया के विभिन्न देशों की ब्यूटी क्वीन हिस्सा लेंगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • जयपुर के बाद जोधपुर में CJP कार्यकर्ता की पिटाई: भाजयुमो कार्यकर्ता ने थप्पड़ मारा; 2 दिन पहले स्कूल की बदहाली दिखाने पर हमला हुआ था

    भाजयुमो कार्यकर्ता ने थप्पड़ मारा; 2 दिन पहले स्कूल की बदहाली दिखाने पर हमला हुआ था|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar1:02Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • खाते से पैसे कटे, लेकिन बिजली बिल जमा नहीं हुआ: स्थायी लोक अदालत ने SBI बैंक की ब्रांच पर लगाया जुर्माना; रुपए वापस नहीं लौटाए थे

    स्थायी लोक अदालत ने SBI बैंक की ब्रांच पर लगाया जुर्माना; रुपए वापस नहीं लौटाए थे|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar1:02Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हाईकोर्ट ने जेल-परिसर में संचालित कैंटीन को लेकर मांगा जवाब: याचिकाकर्ता का आरोप- बिना टैंडर कैंटीन का ठेका दिया, तंबाकू-सिगरेट बिक रहे

    याचिकाकर्ता का आरोप- बिना टैंडर कैंटीन का ठेका दिया, तंबाकू-सिगरेट बिक रहे|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar0:33Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जयपुर में 6 मंजिला बिल्डिंग में लगी आग,80 लोग फंसे: धुएं से सांस लेने में दिक्कत होने लगी, पार्किंग में 12 बाइक और 3 कार जली

    0:34Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, अवैध खनन को लेकर विवाद की आशंका

Hindi News Local Uttar pradesh Hathras Hathras Loader Driver Murder Case | Family Accuses Illegal Mining Mafia हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप…

ट्रोलिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:दूसरों की सुनेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे; डिलीवरी के बाद लुक को लेकर हुईं ट्रोल, सलमान सपोर्ट कर चुके

Hindi News Entertainment Bollywood Katrina Kaif Statement On Post Delivery Trolling | Bollywood News ट्रोलिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:दूसरों की सुनेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे; डिलीवरी के बाद…

You Missed

Sexually Transmitted Diarrhea Is Exploding in The US. And It’s Growing Resistant to Medicine

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 2 views
Sexually Transmitted Diarrhea Is Exploding in The US. And It’s Growing Resistant to Medicine

हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, अवैध खनन को लेकर विवाद की आशंका

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 2 views
हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, अवैध खनन को लेकर विवाद की आशंका

Tennis: Tanagers Rally To Finish Third At State

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 5 views
Tennis: Tanagers Rally To Finish Third At State

ट्रोलिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:दूसरों की सुनेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे; डिलीवरी के बाद लुक को लेकर हुईं ट्रोल, सलमान सपोर्ट कर चुके

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 4 views
ट्रोलिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:दूसरों की सुनेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे; डिलीवरी के बाद लुक को लेकर हुईं ट्रोल, सलमान सपोर्ट कर चुके

Afghanistan look to tick boxes in rare Test outing against confident Bangladesh

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 5 views
Afghanistan look to tick boxes in rare Test outing against confident Bangladesh

प्रेमानंद महाराज के शिष्यों की जांच की मांग:अखिल भारत हिंदू महासभा ने एसपी को सौंपा प्रार्थना पत्र, सात बिंदुओं पर जांच की मांग

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 5 views
प्रेमानंद महाराज के शिष्यों की जांच की मांग:अखिल भारत हिंदू महासभा ने एसपी को सौंपा प्रार्थना पत्र, सात बिंदुओं पर जांच की मांग