- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow Vyapari Shankhnad Sammelan | Political Representation Demand
लखनऊ में व्यापारी शंखनाद सम्मेलन:व्यापारी बोले- प्रदेश के विधानसभा सहित अन्य चुनावों में दी जाए राजनीतिक हिस्सेदारीलखनऊ4 मिनट पहलेलेखक: भास्कर कम्युनिटी रिपोर्टर
- कॉपी लिंक
लखनऊ में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने सोमवार को 22वां स्थापना दिवस मनाया। हजरतगंज स्थित होटल में हुए ‘व्यापारी शंखनाद सम्मेलन’ में व्यापारियों ने प्रदेश के विधानसभा सहित अन्य चुनावों में राजनीतिक हिस्सेदारी देने की बात कही। शंख ध्वनि और दीप प्र
.
मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आर्थिक ही नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से भी मजबूत होना होगा।
चुनाव में टिकट देने की मांग
संजय गुप्ता ने सभी राजनीतिक दलों से आगामी विधानसभा चुनाव में व्यापारियों को टिकट में हिस्सेदारी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज अब जाति और धर्म से ऊपर उठकर अपने मुद्दों के आधार पर राजनीतिक निर्णय लेगा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में करीब 90 लाख व्यापारी वोटर हैं। परिवार और कर्मचारियों को मिलाकर व्यापारी समाज का प्रभाव करीब तीन करोड़ मतों तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर मतदान करने पर व्यापारी सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा, “न हिंदू की बात करेंगे, न मुस्लिम की बात करेंगे, हम व्यापारी हैं और व्यापार व विकास की बात करेंगे।”
ई-कॉमर्स पॉलिसी बनाने की मांग, रैली का ऐलान
सम्मेलन में चिकित्सा और शिक्षा को सभी के लिए सुलभ एवं निशुल्क करने की मांग उठी। व्यापारियों ने ई-कॉमर्स कंपनियों के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताते हुए ई-कॉमर्स पॉलिसी और रिटेल ट्रेड पॉलिसी बनाने की मांग की। बिना वॉटर कनेक्शन जल कर की मांग वापस लेने और नगर निगम द्वारा विभिन्न व्यवसायों पर लगाए जा रहे लाइसेंस शुल्क के विरोध में आंदोलन की घोषणा की गई।
25 व्यापारियों को सम्मानित किया
संजय गुप्ता ने सितंबर में बड़ी व्यापारी रैली आयोजित करने का ऐलान किया, जिसमें पांच हजार से अधिक व्यापारियों के शामिल होने का दावा किया गया। सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 व्यापारियों को सम्मानित किया गया। प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, महामंत्री शशिकांत शर्मा समेत विभिन्न बाजारों के पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link



