काशी में एक घंटे में 50 मिमी बारिश:गरज-चमक से सहमे लोग, पांच डिग्री गिरा तापमान; 12 उड़ानें लेट

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Varanasi
  • Varanasi Weather | Heavy Rain Waterlogging Disrupts Flights In Kashi

काशी में एक घंटे में 50 मिमी बारिश:गरज-चमक से सहमे लोग, पांच डिग्री गिरा तापमान; 12 उड़ानें लेटवाराणसी1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सावन के अंतिम सोमवार को काशी में मौसम ने अचानक करवट ली। सोमवार रात महज एक घंटे में करीब 50 मिलीमीटर बारिश से शहर के कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। रात करीब 9 से 10 बजे के बीच हुई ताबड़तोड़ बारिश के साथ तेज बिजली चमकने और बादलों की जो

.

पहले तीन तस्वीर देखें…

वाराणसी सारनाथ सारंगनाथ महादेव मंदिर झमाझम बरसात में मंदिर के छत से पानी चुने लगा।वाराणसी सारनाथ सारंगनाथ महादेव मंदिर झमाझम बरसात में मंदिर के छत से पानी चुने लगा।रात्रि 9 बजे से रातभर बारिश हुई।रात्रि 9 बजे से रातभर बारिश हुई।कोदई चौकी सर्राफा मार्केट में लगा पानी।कोदई चौकी सर्राफा मार्केट में लगा पानी।

शहर के कैंट, सुंदरपुर, लहरतारा, मंडुआडीह, चांदपुर और रथयात्रा समेत कई इलाकों में बारिश का असर सबसे ज्यादा दिखाई दिया। सड़कों पर पानी भरने के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई और लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन पानी के बीच से गुजरते नजर आए। हालांकि रोहनिया और आसपास के ग्रामीण इलाकों में शहर की तुलना में बारिश की तीव्रता कम रही और वहां जलभराव जैसी स्थिति नहीं बनी।

प्रमुख मार्गों पर लगा पानी।प्रमुख मार्गों पर लगा पानी।

काशी के ऊपर से गुजर रही मानसूनी द्रोणी

यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसूनी द्रोणी का पूर्वी छोर काशी और पूर्वांचल के ऊपर से गुजर रहा है। प्रदेश से निम्न दबाव क्षेत्र तक जा रही इस द्रोणी के कारण उत्तर प्रदेश में मानसूनी सक्रियता बढ़ी है। अगले दो दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं अगले 24 घंटे में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में पछुआ हवाओं की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। इससे बारिश की तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आ सकती है।

सड़क पर घुटने तक लगा पानी।सड़क पर घुटने तक लगा पानी।

शाम छह बजे से बनने लगा था बारिश का माहौल

सोमवार को दिनभर मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। कभी धूप निकली तो कभी आसमान में बादल छा गए। हालांकि शाम करीब छह बजे के बाद से ही बारिश का माहौल बनने लगा था। रात होते-होते बादलों की आवाजाही बढ़ गई और करीब नौ बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई।

रात 9 से 10 बजे के बीच हुई बारिश इतनी तेज थी कि शहर की सड़कों पर महज 20 मिनट के भीतर पानी जमा होने लगा। तेज बारिश के कारण निचले इलाकों और प्रमुख मार्गों पर जलभराव की स्थिति दिखाई दी। बारिश थमने के बाद भी कई स्थानों पर पानी जमा रहा, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हुई।

बारिश की वजह से गलियों में भी लगा पानी।बारिश की वजह से गलियों में भी लगा पानी।

बारिश से पांच डिग्री गिरा पारा

तेज बारिश का सीधा असर तापमान पर भी पड़ा। रात करीब 10 बजे के बाद तापमान लगभग पांच डिग्री तक नीचे आ गया। बारिश से पहले जहां पारा करीब 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, वहीं रात 10 बजे के बाद यह घटकर करीब 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली।

सोमवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार को बारिश को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया था। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में भी मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहने की संभावना जताई है।

खराब मौसम की वजह से 12 उडा़ानें लेट हुई।खराब मौसम की वजह से 12 उडा़ानें लेट हुई।

12 उड़ानें हुईं लेट, बंगलूरू की फ्लाइट सबसे ज्यादा प्रभावित

खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा। सोमवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कुल 12 उड़ानें देरी से संचालित हुईं। इनमें दिल्ली की छह, मुंबई की चार और बंगलूरू की दो उड़ानें शामिल रहीं।

दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली रूट की छह उड़ानों में एअर इंडिया की दो उड़ानें 44 मिनट की देरी से आईं और रवाना हुईं। इंडिगो की दो उड़ानें 53 मिनट और दो अन्य उड़ानें 25 मिनट की देरी से संचालित हुईं।

मुंबई रूट की चार उड़ानों में अकासा एयर की दो उड़ानें 36 मिनट और दो अन्य उड़ानें करीब एक घंटे तीन मिनट की देरी से आईं और रवाना हुईं। वहीं बंगलूरू से वाराणसी आने-जाने वाली दोनों उड़ानें सबसे अधिक प्रभावित रहीं। दोनों उड़ानें करीब 2 घंटे 8 मिनट की देरी से संचालित हुईं।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, खराब मौसम के कारण उड़ानों के समय में बदलाव और देरी की सूचना यात्रियों को पहले ही दे दी गई थी।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

आसिम के दावों पर हिमांशी खुराना का जवाब:बोलीं- धर्म परिवर्तन के तथ्य दिखाने के लिए तैयार हूं, हिंसा के सबूत भी सामने रखूंगी

Hindi News Entertainment Bollywood Himanshi Khurana Statement On Asim Riaz Controversy | Proof & CCTV Footage आसिम के दावों पर हिमांशी खुराना का जवाब:बोलीं- धर्म परिवर्तन के तथ्य दिखाने के…

बिजली गुल होने से जिला अस्पताल में पंजीकरण बंद:कई घंटों से बिजली आपूर्ति बाधित, पंजीकरण काउंटर पर काम ठप होने से मरीज और तीमारदार परेशान

Hindi News Local Uttar pradesh Muzaffarnagar Muzaffarnagar District Hospital Power Outage | Registration Counter Closed बिजली गुल होने से जिला अस्पताल में पंजीकरण बंद:कई घंटों से बिजली आपूर्ति बाधित, पंजीकरण…

You Missed

Officials identify 2 killed in I-85 crash in Montgomery

  • By dp
  • August 25, 2026
  • 1 views
Officials identify 2 killed in I-85 crash in Montgomery

आसिम के दावों पर हिमांशी खुराना का जवाब:बोलीं- धर्म परिवर्तन के तथ्य दिखाने के लिए तैयार हूं, हिंसा के सबूत भी सामने रखूंगी

  • By dp
  • August 25, 2026
  • 1 views
आसिम के दावों पर हिमांशी खुराना का जवाब:बोलीं- धर्म परिवर्तन के तथ्य दिखाने के लिए तैयार हूं, हिंसा के सबूत भी सामने रखूंगी

Dodgers star Kiké Hernández reveals the one Pokémon card he’ll chase ‘forever’

  • By dp
  • August 25, 2026
  • 2 views
Dodgers star Kiké Hernández reveals the one Pokémon card he’ll chase ‘forever’

बिजली गुल होने से जिला अस्पताल में पंजीकरण बंद:कई घंटों से बिजली आपूर्ति बाधित, पंजीकरण काउंटर पर काम ठप होने से मरीज और तीमारदार परेशान

  • By dp
  • August 25, 2026
  • 2 views
बिजली गुल होने से जिला अस्पताल में पंजीकरण बंद:कई घंटों से बिजली आपूर्ति बाधित, पंजीकरण काउंटर पर काम ठप होने से मरीज और तीमारदार परेशान

Broadcaster Ha-ha said she rejected an offer to appear in the Hollywood film The Lord of the Rings f.. – MK

  • By dp
  • August 25, 2026
  • 4 views
Broadcaster Ha-ha said she rejected an offer to appear in the Hollywood film The Lord of the Rings f.. – MK

कानपुर BJP एमएलसी बने विशेषाधिकारी समिति के सभापति:मानवेद्र सिंह को 2026-27 तक विधानपरिषद में बड़ी जिम्मेदारी मिली

  • By dp
  • August 25, 2026
  • 3 views
कानपुर BJP एमएलसी बने विशेषाधिकारी समिति के सभापति:मानवेद्र सिंह को 2026-27 तक विधानपरिषद में बड़ी जिम्मेदारी मिली