'भाई को बिकिनी में राखी क्यों बांधेंगी?':कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन में रिवीलिंग ड्रेस के बाद कंगना रनोट ने उठाए सवाल

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Kangana Ranaut Vs Kriti Sanon; Rakshabandhan Ad Outfit Controversy

‘भाई को बिकिनी में राखी क्यों बांधेंगी?’:कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन में रिवीलिंग ड्रेस के बाद कंगना रनोट ने उठाए सवाल15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कृति सेनन हाल ही में रक्षाबंधन के लिए बने एक ज्वेलरी ब्रांड के विज्ञापन में नजर आई थीं। विज्ञापन में उन्होंने इंडो-वेस्टर्न कपड़े पहने थे, जिसमें ब्रालेट जैसा ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट शामिल थी।

इस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया। कुछ यूजर्स ने कहा कि पारंपरिक त्योहार पर बने विज्ञापन में यह आउटफिट सही नहीं है। अब इस पर कंगना रनोट का भी रिएक्शन सामने आया है। हालांकि, उन्होंने कृति सेनन का नाम नहीं लिया।

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- “महिला होने के लिए यह शानदार समय है। हमारी अलमारियां कई तरह के कपड़ों से भरी हैं और आज की महिला ग्लोबल महिला है। कॉकटेल ड्रेस से लहंगा चोली, जींस से साड़ी और बिकिनी से सलवार-कमीज तक, आज हमारे पास कपड़ों के इतने विकल्प हैं। फिर आप अपने भाई को बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों बांधेंगी? आपके पास स्टाइलिंग के इतने विकल्प कहां गए? हा हा, यह विज्ञापन जानबूझकर अजीब बनाया गया लगता है।”

कृति सेनन का विज्ञापन विवादों में घिरा बता दें कि कृति सेनन अपने एक नए एडवर्टाइजमेंट को लेकर विवादों में घिर गई हैं। रक्षाबंधन की थीम पर बने इस एड में कृति अपने ऑन-स्क्रीन भाई को राखी बांधती नजर आ रही हैं।

हालांकि, एड में उनके रिवीलिंग ड्रेस (ब्रालेट आउटफिट) को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई।

एडवर्टाइजमेंट में कृति ब्रालेट आउटफिट पहने दिखाई दीं।एडवर्टाइजमेंट में कृति ब्रालेट आउटफिट पहने दिखाई दीं।

ब्रालेट ब्लाउज पहन राखी बांधने पर जताई नाराजगी

जीवा (GIVA) ज्वेलरी ब्रांड के इस एडवर्टाइजमेंट में कृति सेनन ने केप के साथ ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज और ड्रेप्ड स्कर्ट पहना हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों ने उनके कपड़ों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

यूजर्स का कहना है कि त्योहार के हिसाब से कपड़े पहनना कॉमन सेंस की बात है। विवाद बढ़ने के दौरान कई यूजर्स ने इस मामले में धर्म की तुलना भी शुरू कर दी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

कंगना ने अभिजीत दीपके पर तंज कसा

वहीं, कंगना ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दीपके पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया।

इस रील में पहले अभिजीत दीपके को अंग्रेजी में बयान देते हुए दिखाया गया, इसके बाद कंगना रनोट की अंग्रेजी बोलते हुए क्लिप दिखाई गई। वीडियो के कैप्शन में दोनों के अंग्रेजी बोलने के लेवल की तुलना की गई।

वीडियो में लिखा था कि एक तरफ 12वीं पास कंगना हैं, जबकि दूसरी तरफ बोस्टन यूनिवर्सिटी से पढ़े सीजेपी दीपके हैं। वीडियो में कैप्शन में लिखा था कि एक में आग है, जबकि दूसरे को रीबूट की जरूरत है।

बता दें कि वीडियो में कंगना ने बताया था कि करियर की शुरुआत में अंग्रेजी को लेकर उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा था और ‘कॉफी विद करण’ में सोनम कपूर ने उनका मजाक उड़ाया था। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद उन्होंने शालीनता और आत्मविश्वास बनाए रखा।

………….

कंगना रनोट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना:बोलीं- आशुतोष राणा, सोनू सूद, तापसी और राखी मेरी तरह 1% भी सफल नहीं हुए, उनका ज्ञान नहीं सुनूंगी

भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम लेकर कहा कि अगर लोग उनकी तरह एक प्रतिशत भी सफल नहीं हुए हैं तो वह उनका ज्ञान नहीं सुनेंगी। कंगना ने बाबा रामदेव पर भी मर्यादा लांघने का आरोप लगाया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता बोलीं:#MeToo आंदोलन के बाद नर्क बन गई जिंदगी, एक्ट्रेस के बयान पर AICWA ने जताई नाराजगी

    Hindi News Entertainment Bollywood Tanushree Datta Statement On Nana Patekar Death | Metoo Controversy नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता बोलीं:#MeToo आंदोलन के बाद नर्क बन गई जिंदगी,…

    अजय देवगन के करियर की दूसरी बड़ी हिट बनी दृश्यम-3:'गोलमाल अगेन' को पीछे छोड़ा; भारत में कमाए 245 करोड़ रुपए

    Hindi News Entertainment Bollywood Drishyam 3 Box Office Collection | Ajay Devgn Hits Milestone Record अजय देवगन के करियर की दूसरी बड़ी हिट बनी दृश्यम-3:‘गोलमाल अगेन’ को पीछे छोड़ा; भारत…

    You Missed

    Delta Air Lines cuts 2026 forecast on fuel surge, but CEO says demand is still strong

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 1 views
    Delta Air Lines cuts 2026 forecast on fuel surge, but CEO says demand is still strong

    नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता बोलीं:#MeToo आंदोलन के बाद नर्क बन गई जिंदगी, एक्ट्रेस के बयान पर AICWA ने जताई नाराजगी

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 1 views
    नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता बोलीं:#MeToo आंदोलन के बाद नर्क बन गई जिंदगी, एक्ट्रेस के बयान पर AICWA ने जताई नाराजगी

    Comfortable Friday in Maryland; Tracking Isaias

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 4 views
    Comfortable Friday in Maryland; Tracking Isaias

    अजय देवगन के करियर की दूसरी बड़ी हिट बनी दृश्यम-3:'गोलमाल अगेन' को पीछे छोड़ा; भारत में कमाए 245 करोड़ रुपए

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 3 views
    अजय देवगन के करियर की दूसरी बड़ी हिट बनी दृश्यम-3:'गोलमाल अगेन' को पीछे छोड़ा; भारत में कमाए 245 करोड़ रुपए

    Nurse scores in OT, Sharks defeat Blues | NHL.com

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 5 views